औरंगाबाद में सड़क पर उतरे NDA कार्यकर्ता, बाजार बंद कराया
पूर्व सांसद बोले यह कहीं से भी बर्दाश्त के लायक नहीं राहुल औऱ तेजस्वी माफी मांगने के लायक भी नहीं
![]()
,औरंगाबाद में बिहार बंद का व्यापक असर रहा। एनडीए के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ राहुल गाधी-तेजस्वी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दुकानों को बंद कराया। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान NH-19 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।औरंगाबाद बीजेपी के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि किसी की मां के लिए अपशब्द कहना न केवल उस व्यक्ति का, बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अगर राहुल तेजस्वी माफी मांगेंगे तो देश के महिला इसको कभी माफ नहीं करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं इस अपमान का जवाब अपने मतों से देंगी। पूरे देश में उबाल है। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने आगे कहा कि यह बंदी मां के सच्चे सपूतों के द्वारा बुलाया गया है। हम किसी भी कीमत पर मां का अपमान नहीं कर सकते। सनातन धर्म में मां का स्थान सर्वोच्च है।
मां सीता की धरती दरभंगा से जिस तरह से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंच से गरीब के बेटे नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिया गया। यह कहीं से भी बर्दाश्त के लायक नहीं है। वे माफी मांगने के लायक भी नहीं है। इस घटना से पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत की बदनामी हुई है। हम बिहार के लोग मां का अपमान नहीं सह सकते। बंदी में किसी से कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। पूरे बिहारवासियों ने नैतिक समर्थन किया है।
पूरे जिला में बंद का असर
शहर के हृदय स्थली माने जाने वाले रमेश चौक और ओवरब्रिज के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दोपहर तक बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद रही। कार्यकर्ता सुबह 7:00 बजे से ही सड़क पर उतर गए। मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और राहुल गांधी तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिले के सभी प्रखंडों में बंदी का असर देखने को मिला।
विदेश में भी लोग आक्रोशित हैं
जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं लोजपा रामबिलास जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली दिए जाने के विरोध में लोगों ने खुद बाजार बंद रखा। एनडीए के कार्यकर्ता कहीं भी सड़क पर उदंडता नहीं कर रहे हैं और लाठी नहीं भांज रहे हैं। देशवासी मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश में ही नहीं विदेश में भी प्रधानमंत्री मोदी को चाहने वाले लोग आक्रोशित हैं।
महिला मोर्चा ने भी किया प्रदर्शन
औरंगाबाद बीजेपी महिला नेत्री कमला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां जो इस दुनिया में नहीं है, उन्हें गाली देकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने यह दिखा दिया है की मां बहन के प्रति उनका सम्मान कितना है। इस तरह के अशोभनीय भाषा का एनडीए के हम सभी महिला कार्यकर्ता विरोध करते हैं और इसी के विरोध में आज पुरे एनडीए के कार्यकर्ता सड़कों पर है। आगे कमला ने कहा कि जो मा का सम्मान नहीं करता है वो देश के मा बहन बेटी को क्या सम्मान देगा इस विरोध प्रदर्शन में अनिता सिंह गुड़िया सिंह जुलेखा खातुन ,पूजा सिंह ,जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चन्द्र बंशी अनिल सिंह, सतीश सिंह सहित अन्य नेता शामिल रहे।
7 hours ago