झुमरी तिलैया में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत, भक्ति और उल्लास में डूबा शहर कलश यात्रा के साथ हुई श्रीमद्भागवत कथा की भव्य शुरुआ
धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में डूबा शहर उस समय आध्यात्मिक माहौल से सराबोर हो गया जब श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई।
यह कलश यात्रा कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर से कथावाचक आचार्य रामकरण सहल एवं अनुप जोशी, नीलम जोशी यजमान के रूप में शामिल होकर प्रारंभ हुई। शोभायात्रा स्टेशन रोड, झंडा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल श्री अग्रसेन भवन पहुंची।
इस दौरान पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “गजब मेरे खाटू वाले” जैसे भक्ति गीतों से गूंजता रहा। कलश यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी, हरियाणवी परिधानों में भाग लिया वहीं श्रद्धालु पुरुष एकरूपता के साथ पीला कुर्ता-पजामा धारण किए हुए थे। भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुई कथा के पहले दिन आचार्य सहल ने कथा महात्म्य के अंतर्गत ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि “इस दिव्य भागवत ग्रंथ में ज्ञान है, वैराग्य है और भक्ति भी है। इसमें अनुराग भी है और वैराग्य भी।” उन्होंने गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाते हुए समझाया कि जब हमारे भीतर गऊ माता के समान सुनने की आदत होती है तो हम गोकर्ण बन जाते हैं, और जब हमारा आचरण व व्यवहार दूषित होता है तो हम धुंधकारी के समान बन जाते हैं। इस प्रकार पहले दिन की कथा में आचार्य सहल ने भागवत महात्म्य के दिव्य संदेश से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भागवत में शामिल .पंडित बिकास भट्ट, अरविन्द, भगवान दीन मिश्रा,प्रभुनाथ पाण्डेय, बजरंगी शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, नितेश चंद्रवंशी, पूर्व डीआरएम धनबाद के.के.अग्रवाल,लड्डु गोपाल राजगढ़िया, गौपाल शर्मा,कैलाश जोशी, शुशील जोशी,पवन जोशी, महेंद्र जोशी, राधेश्याम जोशी,विजय जोशी, लाला जोशी, मनोज जोशी, नरेन्द्र जोशी, चन्द्रशेखर जोशी,श्रेअंश जोशी, धीरज जोशी,केशव जोशी, ईशान जोशी, प्रवीण जोशी,संजय शर्मा, नरेन्द्र पाल, अरुण मोदी, संजय बनर्जी, पुष्पा जोशी,रीता शर्मा, संगीता शर्मा,किरण जोशी,सरोज जोशी, मंजु जोशी, ललीता शर्मा,रज्जु शर्मा,बेबी शर्मा, सुजाता जोशी, सीमा सहल,सरोज पांडेय, रुक्मणी जोशी,मोनीका शर्मा,,शालिनी शर्मा, नैना जोशी,मुस्कान शर्मा, दिलीप मजुमदार,बिनोद सिन्हा, उपेन्द्र पाण्डेय, राजीव तिवारी,आदि सैकड़ो भक्त शामिल हुए।
Aug 29 2025, 17:33