आज रांची लौटेंगे सीएम हेमंत सोरेन, राजधानी आने के बाद घाटशिला जाने की संभावना
#cmhemantsorenwillreturntoranchitodayfrom_nemra
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा से रांची लौटने वाले हैं। पिता शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म समाप्त करने के बाद सीएम हेमंन सोरेन वापस रांची लौटेंगे। रांची आते ही सीएम सबसे पहले महत्वपूर्ण कार्य करने घाटशिला जा सकते हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन बीते दो सप्ताह से पिता पिता शिबू सोरेन के निधन के बाद श्राद्ध कर्म और अन्य पारंपरिक विधियों में व्यस्त थे।
![]()
घाटशिला जा सकते हैं सीएम
आज रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घाटशिला जाने की संभावना जताई जा रही है। जहां वे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। हेमंत सोरेन अपने पिता के श्राद्ध में व्यस्त होने के कारण शिक्षा मंत्री के अंतिम दर्शन नहीं कर सके थे, हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बता दें कि 15 अगस्त की रात रामदास सोरेन का दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था।
रजरप्पा में शिबू सोरेन की अस्थियां विसर्जित की
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को अपने पूरे परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान तथा संथाली परंपराओं के अनुसार अपने पिता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित कीं। इस अवसर पर उनके छोटे भाई और झामुमो विधायक बसंत सोरेन, मुख्यमंत्री के बेटे, अन्य परिजन और परिवार के करीबी सदस्य भी उपस्थित थे।
Aug 18 2025, 12:09