सीएम हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में किया ध्वजारोहण, जनता के नाम लिखा खास संदेश
#independencedaycmhemantsorenhoistedtheflaginnativevillage_nemra
झारखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया और जनता को संबोधित किया। इस बार परंपरा से हटकर राज्यपाल ने रांची में तिरंगा फहराया, क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में झामुमो संस्थापक और उनके पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में ध्वजारोहण किया।
![]()
राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
सीएम ने झारखंड और देश के वीर सपूतों को नमन किया साथ ही राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि हमारे देश के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और माहौल देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा।
टूटी बरसों पुरानी यह परंपरा
बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के निधन के बाद से सीएम नेमरा में ही हैं। आज शिबू सोरेन का दशकर्म भी है। जिसके कारण कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों ही मौकों पर राजधानी रांची में मुख्यमंत्री और उपराजधानी दुमका में राज्यपाल ध्वजारोहण करने की बरसों पुरानी यह परंपरा भी टूट गयी।
Aug 15 2025, 16:00