बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, झारखंड में दिखेगा असर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
#bayofbengallowpressureareaimdupdaerainlightningin_jharkhand
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में नए मौसमी पैटर्न डेवलप होने का संभावना जताया है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी और आसपास क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के चलने की संभावना है। जो धीरे-धीरे 13 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मजबूत होगा। 14 अगस्त तक ये चक्रवाती हवाएं इन क्षेत्रों में लो-प्रेशर क्रिएट करेंगी, जिसकी वजह से एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। इसका असर झारखंड के मौसम पर भी दिखेगा।
![]()
झारखंड के अधिकतर जिलों में आंधी-तूफान के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से 13 अगस्त को लो प्रेशर एरिया बनेगा, जो अगले 48 घंटे में और घनीभूत हो जायेगा। इसके असर से झारखंड के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है।
बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मौसमी प्रणाली में बदलाव की वजह से देशभर में बारिश के पैटर्न में बदलाव होगी। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना रहेगी। मॉनसून ट्रफ से जुड़ने के बाद इसका असर और विस्तार होगा, जिससे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कोंकण व गोवा में जोरदार मानसून बारिश लौटेगी।
Aug 13 2025, 10:12