*एम काॅम फाइनल परीक्षा में टॉपर बनी तान्या त्रिपाठी को सम्मानित किया*
![]()
खजनी गोरखपुर।।रूद्रपुर खजनी के श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी महाविद्यालय की छात्रा तान्या त्रिपाठी ने इस वर्ष एम काॅम की परीक्षा में महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। 500 पूर्णांक में 411अंक 82% ला कर छात्रा ने क्षेत्र में अपने गांव और महाविद्यालय का नाम रौशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजेश धर द्विवेदी और महाविद्यालय के प्रवक्ताओं ने उसे शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की हैं।
मूलतः खजनी कस्बे के निकट बरी बंदुआरी गांव की निवासी
तान्या नई दिल्ली से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा तान्या त्रिपाठी ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनना है, अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और दादा-दादी को देते हुए तान्या ने बताया कि वह एक सामान्य मद्धमवर्गीय परिवार में पली बढ़ी है।
पिता राजेश त्रिपाठी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उनका इलाज चल रहा है, अपने आसपास गांव और गरीबी को देखकर उसे लगता है कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे कि वह किसी अच्छे पद पर पहुंच कर सबकी मदद कर सकती है।
महाविद्यालय में तान्या त्रिपाठी को परास्नातक वाणिज्य संकाय परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ग्राम प्रधान अर्जुन जायसवाल ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, एडवोकेट अरविंद राम त्रिपाठी, एडवोकेट शैलेष शुक्ला, संतोष राम त्रिपाठी आदर्श राम त्रिपाठी सहित स्थानीय पत्रकार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रामअशीष त्रिपाठ संरक्षक उमेश त्रिपाठी, उनवल नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश दूबे,गजेंद्र राम त्रिपाठी, चंद्र कुमार सिंह सोनू, सत्येंद्र त्रिपाठी आदि ने उसे बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
Jul 22 2025, 19:43