देवघर- जनसंख्या नियंत्रण दिवस को लेकर डॉ० एन डी मिश्रा के नेतृत्व में (WORC) के तहत डेढ़ किलोमीटर लंबा मानव श्रृंखला बनाया गया।
देवघर:
अनियंत्रित गैरअनुपातिक जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए जागरूकता हेतु विश्व दायित्ववान नागरिक संगठन (WORC) के बैनर तले मानव श्रृंखला बनाई गई। इस श्रृंखला में देवघर के लगभग 1000 जागरूक लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। मौके पर WORC के संस्थापक डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि देश में अनियंत्रित गैर अनुपातिक जनसंख्या एक भयावह रूप में सामने है,
इसके निदान और प्रभावशाली कानून बनाने के लिए साकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु आज शहर के मध्य टावर चौक पर विशाल मानव श्रृंखला बनाकर जनसंख्या नियंत्रण का सन्देश और इसके निदान हेतु प्रभावशाली कानून बनाने के लिए साकार का ध्यान आकृष्ट किया गया।
*जनसंख्या वृद्धि से सामाजिक सदभाव का खतरा : डॉ. एनडी मिश्रा* मौके पर वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजंस ऑर्गेनाइजेशंस के संस्थापक और शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनडी मिश्रा ने कहा कि मानव श्रृंखला के जरिए देवघर के प्रबुद्ध लोगों ने संस्था के बैनर तले आकर यह प्रमाणित किया कि देवघर के लोग राष्ट्रीय समस्या जनसंख्या वृद्धि को लेकर कितने जागरूक हैं। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शहर की हृदयस्थली टावर चौक पर सड़क के दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई है और सभी लोगों की एक ही मांग है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावशाली नीति बने।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारा राष्ट्र तभी सुरक्षित होगा, जब जनसंख्या नियंत्रित होगी। जनसंख्या नियंत्रण देश के विकास में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा की जनसंख्या में गुणात्मक वृद्धि नहीं हो रही है, बल्कि संख्यात्मक वृद्धि हो रही है, जिसके कारण सामाजिक सद्भाव का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि जो समाज के शिक्षि, समृद्ध और जागरूक लोग हैं वो तो जनसंख्या नियंत्रित कर रहे हैं वहीं दुसरी ओर अशिक्षित, गरीब और बेरोजगार लोगों की जनसंख्या बढ़ रही है जिससे भविष्य में सामाजिक सद्भाव के बिगड़ने का भी खतरा है।
इसके पूर्व आज WORC के बैनर तले देवघर के विभिन्न लगभग 30 विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकालकर आमजनों को जागरूक किया। इस दौरान संकल्प एजुकेशन, इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर, भाजपा भारतीय महिला मोर्चा, बरनवाल समिति, मिथिला महिला मंच, अग्रहरी समाज, बाजला महिला विद्यालय, सुप्रभा शिक्षा स्थली, मैत्रेया स्कूल, एस के पी विद्या विहार, सहदेवा अकादमी, जसीडीह पब्लिक स्कूल, नंदन कानन, आशा इंटरनेशनल स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, अम्बेडकर लाइब्रेरी, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, दीनबंधु उच्च विद्यालय, न्यू विज़न स्कूल, संत जोलो स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, बाल भारती, भारती विद्यापीठ, किड्स केयर, आंचल स्कूल, देवघर पब्लिक स्कूल, पंडित आमदानंद अकादमी, एकलव्य पब्लिक स्कूल, एम एन अकादमी, वर्ड इंटरनेशनल स्कूल इत्यादि सहित कई शैक्षणिक संस्थानों में रैली निकालकर अनियंत्रित गैर अनुपातिक जनसंख्या के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक प्रमुख डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, संकल्प एजुकेशन के निदेशक तरुण ठाकुर, अंबडेकर पुस्तकालय के अध्यक्ष डी राम, सचिव महेश कुमार लंकेश, विशाखा सिंह, मंजू बरनवाल, उदय शंकर झा रजनीकांत रंजन जी धर्मेंद्र कुमार, नीलांबर कुमार, प्रोफेसर राजीव रंजन, रूपा केसरी, ममता किरण सारिका साह, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष रूपा केसरी आदि मौजूद थे।
9 hours ago