नगरा किसान की आकाशीय बिजली से मौत
ओमप्रकाश वर्मा नगरा बलिया ! आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय वकील कुरैशी के रूप में हुई है। वकील कुरैशी तरिया पोखरे के पास अपने खेत की देखभाल कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वे इसकी चपेट में आ गए। परिजन तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम समेत कई लोग मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नायब तहसीलदार रसड़ा और हल्का लेखपाल ने भी मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी एकत्र की।
श्री रविदास विश्व महापीठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने मनोज कुमार भारती
  ओमप्रकाश वर्मा   नगरा(बलिया)। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने खनवर नेवादा निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार भारती को गुरु रविदास विश्व महापीठ गोरखपुर को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। मनोज कुमार की नियुक्ति से भाजपा जनों सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मनोज ने पीठ के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। नियुक्ति पर जयराम अनुरागी, जयप्रकाश वर्मा, डीएन प्रजापति आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विहिप स्थापना दिवस को भव्य रुप देने हेतु जिम्मेदारी सहित रुपरेखा तैयार
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। विश्व हिंदू परिषद के सांगठिनक जिला रसड़ा की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को नगरा स्थित एक निजी विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर विस्तार से चचर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में पन्दह प्रखंड का संयोजक विजय बहादुर, रसड़ा प्रखंड का संयोजक प्रद्युम्न राजभर तथा नगरा प्रखंड का सह संयोजक योगेश वर्मा को बनाया गया। इस अवसर पर विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, जिलामंत्री अरविंद मिश्र, कोषाध्यक्ष राम निवास शर्मा, सरोज देवी, विजय शमी और प्रतीक राय समेत अन्य कार्यकती उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह चंदेल ने की।
प्रथम सोमवारी पर शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)! श्रावण मास कृष्ण पक्ष के चतुर्थी के पहले सोमवार देवों के देव बाबा भोलेनाथ के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। स्थानीय नगर पंचायत के बाजार स्थित भगवान शिव के शिवालय सहित बाबा कामेश्वर नाथ पाडेयपुर,कोदई,   ढेकवारी,  ताड़ीबड़ागांव, इसारी सलेमपुर, नरहीं, खनवर, चाडीसराय संम्भल, रुपपुर, परसिया, कोठीया स्थित बाबा भोलेनाथ सहित क्षेत्र के तमाम शिवाल‌यो पर शिवं भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर अलसुबह से श्रद्घालुओ की लम्बी कतार लग गयी. सभी ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतुरा भांग, फल, फूल, मेवा मिष्ठान के साथ बाबा भोले नाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मन्दिरो में श्रद्घालु बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक के बीच समस्त श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान भोले नाथ के जयकारे से क्षेत्र भक्ति भावना से सराबोर रहा. इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों ने व्रत धारण किया। इस मौके पर पुलिस चक्रमण करती रही।
प्रथम सोमवारी पर शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)! श्रावण मास कृष्ण पक्ष के चतुर्थी के पहले सोमवार देवों के देव बाबा भोलेनाथ के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। स्थानीय नगर पंचायत के बाजार स्थित भगवान शिव के शिवालय सहित बाबा कामेश्वर नाथ पाडेयपुर,कोदई,   ढेकवारी,  ताड़ीबड़ागांव, इसारी सलेमपुर, नरहीं, खनवर, चाडीसराय संम्भल, रुपपुर, परसिया, कोठीया स्थित बाबा भोलेनाथ सहित क्षेत्र के तमाम शिवाल‌यो पर शिवं भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर अलसुबह से श्रद्घालुओ की लम्बी कतार लग गयी. सभी ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतुरा भांग, फल, फूल, मेवा मिष्ठान के साथ बाबा भोले नाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मन्दिरो में श्रद्घालु बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक के बीच समस्त श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान भोले नाथ के जयकारे से क्षेत्र भक्ति भावना से सराबोर रहा. इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों ने व्रत धारण किया। इस मौके पर पुलिस चक्रमण करती रही।
नगरा में आकाशीय बिजली गिरने से वकील कुरैशी की मौत
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर नगरा (बलिया): वार्ड नं. 8 में दुखद हादसा नगरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के निवासी वकील कुरैशी पुत्र जब्बार कुरैशी (उम्र लगभग 48 वर्ष) की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना उस समय घटी जब वे खुले स्थान पर मौजूद थे और मौसम अचानक खराब हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई थी, उसी दौरान वकील कुरैशी के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वकील कुरैशी एक शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे, जिनकी समाज में अच्छी खासी पहचान थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। आपदा राहत के तहत शासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है।
स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के बच्चों ने निकाली रैली

संजीव सिंह बलिया!शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में बच्चों ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। रैली को प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस रैली का उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करना है। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में रंग बिरंगी झंडियां व शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया ,हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा”, “एक दो तीन चार, साक्षरता की जय-जयकार”, “लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान”, “कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार”आदि नारे लगाते हुए शिक्षकों ने अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील की। प्रधानाध्यानक ब्रजेश कुमार सिंह तेगा ने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे व स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया! इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती के प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय ने कहा कि हर बच्चा पढे, हर बच्चा बढे यही हमारा लक्ष्य है। हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय खरुआंव व प्राथमिक विद्यालय टाड़ी के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश ,कृष्णानंद पांडेय उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें !अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील की।और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर संजीव सिंह,किरन यादव, रेनु यादव, सुनीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे! अंत में रैली के समापन के बाद बच्चों को फल व मिष्ठान वितरण किया गया!
नगरा ब्लॉक के होनहार आशुतोष पाण्डेय का तिर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन
संजीव सिंह बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नगरा ब्लॉक के शकरपुर गांव का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। ग्राम निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकमंदा के प्रधानाध्यापक श्री नारायण पाण्डेय के बड़े पुत्र आशुतोष पाण्डेय का चयन तिर्थंकर महावीर इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में कम्प्यूटर साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। आशुतोष पाण्डेय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, नगरा से प्राप्त की थी। इसके पश्चात उन्होंने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, गोरखपुर से उच्च शिक्षा ग्रहण की। शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए उन्होंने कम्प्यूटर साइंस विषय से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) भी उत्तीर्ण की है। आशुतोष के बाबा श्री धर्मराज पाण्डेय, जोकि एक प्रतिष्ठित कृषि अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, जिला कृषि अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका परिवार शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आशुतोष के छोटे भाई हिमांशु पाण्डेय वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी से BAMS की पढ़ाई कर रहे हैं। आशुतोष की इस उपलब्धि पर गांव व क्षेत्र में हर्ष की लहर है। शुभचिंतकों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार का, बल्कि पूरे नगरा क्षेत्र का मान बढ़ा है। यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि परिश्रम, लगन और उचित मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
न्याय पंचायत कोदई मे स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली: नवीन नामांकन के लिये किया जागरूक
संजीव सिंह बलिया। न्याय पंचायत कोदई, ब्लाक नगरा,जनपद बलिया पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान रैली दयाशंकर जी नोडल संकुल के देख-रेख में प्राथमिक विद्यालय खरुआंव से  संयुक्त रैली निकाली गयी ।इस रैली को खरुआंव के ग्रामप्रधान अखिलेश प्रसाद कन्नौजिया और दयाशंकर जी नोडल संकुल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया| इस दौरान बच्चे अपने हाथों मे रंग बिरंगी झण्डियां तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया जन-जन तक पहुंचाया। रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया “हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा”, “एक दो तीन चार, साक्षरता की जय-जयकार”, “लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान”, “कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार” आदि नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे। इस दौरान बच्चों में खास ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कस्बे का माहौल शिक्षामय हो गया।रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस मौके पर नोडल संकुल ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसीलिए प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने में अभिभावकों की मदद करनी चाहिए। बच्चों के नाम विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं स्कूल चलो अभियान’ का द्वितीय चरण 1 से 15 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। इसमें नामांकन के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। वहीं बीच बीच में प्राथमिक विद्यालय खरुआंव के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश ने अभिभावकों से अपील कर रहे थे कि अपने परिवार के 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं। विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था है। बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बनें: अखिलेश प्रसाद कन्नौजिया ग्रामप्रधान उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बनें। उनका सहयोग बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह 'तेगा',कृष्णा देवी,मंत्री ओमप्रकाश,रामकृष्ण मौर्य,मोहन प्रसाद गुप्ता,मंत्री राजीव नयन पांडेय, बच्चा लाल ,शिक्षक  संकुल पुष्पांजलि श्रीवास्तव, कृष्णानंद पांडेय,रामप्रताप,शिक्षक संकुल आशीष श्रीवास्तव,शिक्षक संकुल संतोष कुमार गुप्ता,रचना कुमारी, राजेश गुप्ता,शिशिर श्रीवास्तव, सुमन सिंह,सुधा पांडेय,प्रमिला , कंचन प्रजापति,महिमा सिंह,सोनू सिंह, संजीव गुप्ता, भवानी प्रसाद गुप्ता,योगेश शर्मा, नागेंद्र कुमार,जगमोहन यादव,अविनाश अवस्थी, बृजेश कुमार,शिवकुमार, मनोज कन्नौजिया आदि शिक्षक/शिक्षिका,शिक्षामित्र,अनुदेशक,अनुचर और समस्त अध्यापक एवं सैकड़ो बच्चे रैली में शामिल बच्चे उपस्थित रहे।
हालपुर सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से एक लाख की मदद, रामगोविन्द चौधरी ने सौंपा चेक
संजीव सिंह बलिया! बांसडीह : ग्रामसभा हालपुर में 23 जून को सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत के बाद टूटे हुए साहनी परिवार की सुध आखिर समाजवादी पार्टी ने ली। परिवार की बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें ₹1,00,000 (एक लाख रुपए) की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया। इस राशि का चेक आज 11 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने खुद अंजनी साहनी के घर जाकर सौंपा। “सपा सत्ता में रहे या विपक्ष में, जनता के लिए समर्पित है” – रामगोविन्द चौधरी चेक प्रदान करने के उपरांत वहां मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रामगोविन्द चौधरी ने कहा: “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी सत्ता में हों या न हों, जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने बलिया जनपद में अब तक दर्जनों जरूरतमंद परिवारों की पार्टी फंड से मदद की है। यही सोच अखिलेश यादव को अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है। आज पूरा देश उनसे उम्मीद लगाए बैठा है।उन्होंने आगे कहा कि साहनी परिवार के साथ पार्टी और वे स्वयं हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस हादसे के बाद जिन ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है, उनकी लड़ाई भी मैं मुकदमा खत्म होने तक लडूंगा।” मानवीय संवेदना का उदाहरण बनी समाजवादी पार्टी सड़क हादसे के बाद पीड़ित परिवार की सुध शासन-प्रशासन ने तो नहीं ली, लेकिन अखिलेश यादव के इस सहयोग ने क्षेत्र में मानवीय संवेदना का संदेश दिया है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने दुख की घड़ी में साथ देकर दिल जीत लिया। ग्रामीणों का आभार घटना स्थल पर मौजूद लोग और अंजनी साहनी का परिवार इस सहयोग के लिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रति आभार व्यक्त कर रहा है। चेक वितरण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू,अशोक यादव, हरिमोहन सिंह,श्री प्रकाश,रामजी यादव,अनिल यादव, एजाज अहमद,रामदेव यादव,यशराम सिंह आदि रहे।