देवघर महामना पंडित शिवराम झा की पुण्यतिथि पर आजीवन नित्य 10 पौधे दान देने का सुशोभित संकल्प।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज महामना पं. शिवराम झा की 46 वीं पुण्यतिथि पर उनके वंशज सुशोभित झा द्वारा प्रतिदिन पौधों के वितरण का संकल्प लिया गया। रोजाना 10 पौधे लोगों में वितरित करने का यह आजीवन संकल्प है। इसका नाम 'सुशोभित संकल्प' रखा गया है। इस अवसर पर आज आम्रपाली आम के 5 फीट से ऊपर के 10 पौधे अलग-अलग कृषकों को दान दिए गए। साथ ही बता दे कि इस काम के लिए ट्री मैन ऑफ इंडिया विष्णु लांबा ने वीडियो कॉल कर सुशोभित झा को सुशोभित संकल्प लेने के लिए बधाई भी दी है। पंडित शिवराम झा का नाम एक स्वतंत्रता सेनानी, एक समाज सुधारक, महिला शिक्षा के पैरोकार, कई विद्यालयों के संस्थापक व देवघर की अग्रणी संस्था हिंदी विद्यापीठ के संस्थापक के रूप में है। देश के अंतिम स्वतंत्रता आंदोलन यानी 1942 की क्रांति में देवघर से उनका योगदान सर्वोपरि रहा है। वे परोपकार करने में मूर्धन्य थे। पेड़ों की तरह सेवाभाव ही उनकी जीवनचर्या थी। उनकी जन्मतिथि 14 नवंबर 1894 थी। उनका परलोक गमन 10 जुलाई 1979 को हुआ था। हिन्दी तिथि के अनुसार यह दिवस गुरु पूर्णिमा था। संयोगवश इस बार भी यह अंग्रेजी तारीख हिंदी की गुरु पूर्णिमा है। इस आलोक में सुशोभित झा का कहना है कि देवघर के सम्पूर्ण प्रक्षेत्र को हरा-भरा रखने का यह उद्देश्य आजन्म चलता रहेगा ताकि यहां का भूजल स्तर और वन परिक्षेत्र उत्तरोत्तर वृद्धि करता रहे।
देवघर-राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियन ने चार कोड और 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज राष्ट्र व्यापी हड़ताल को लेकर सभी ट्रेड यूनियनों ने चार कोड और 17 सूत्री मांग को लेकर आज बुधवार सुबह 10:00 बजे से हड़ताल पर हैं। और अपने संस्थाओं के समक्ष प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया बैंकों के कर्मी हड़ताल पर चले जाने से बैंकों के कामकाज प्रभावित होते दिखे वही विभिन्न ट्रेड यूनियन के हड़ताल पर रहने से कई संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित रहा मौके पर श्रमिक नेताओं ने बताया कि यह हड़ताल चार श्रम संहिताओं को रद्द करने और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने अनुबंधित कर्मियों समान काम के लिए समान वेतन देने पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा देने पुरानी पेंशन लागू करने बोनस और भविष्य निधि के भुगतान और पात्रता सीमा हटाने श्रमिक संगठनों का निबंध आसान करने सार्वजनिक उपक्रम और विभागों निजीकरण पर रोक लगाने वन अधिकार को शक्ति से लागू करने आदि मांग को लेकर या हड़ताल की गई है। आज देवघर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का काफी असर देखा गया बैंक बहुत सारे संस्था आज बंद देखे गए सैकड़ो की संख्या में लोग बैंक के बाहर वीर कुंवर सिंह चौक टावर चौक पर नारे लगाते देखे गए ।
देवघर-11वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्रों को मिला लाखों का स्कॉलरशिप।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्रशाल में 'मेरिट स्कॉलरशिप अवार्ड सेरेमनी' कार्यक्रम आयोजित कर 11वीं और 12वीं में सबसे अधिक कुल अंक प्राप्त करने वाले 2 छात्र शुभम घोष और नवीन कुमार को यूबी ग्लोबल कंपनी द्वारा क्रमशः 1.25 लाख और 1.35 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के सहायक सचिव स्वामी बलभद्रा नन्द महाराज भी उपस्थित थे। मौके पर रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी जयंतानन्द महाराज ने युवी ग्रुप के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु डॉ सुधीर को धन्यवाद दिया। साथ ही स्वामी बलभद्रानंद महाराज को कार्यक्रम में पहुंचकर छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु उनके प्रति भी आभार जताया। *क्या है युवी ग्लोबल कंपनी* यूवी ग्लोबल कंपनी वित्तीय सहयोग और उद्यम ऋण समाधान प्रदान करने वाली बैंगलोर की एक फिनटेक कंपनी है। इसके संस्थापक और सीईओ गौरव कुमार हैं। *यूबी ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ गौरव कुमार* यूबी ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ गौरव कुमार देवघर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार के पुत्र, पूर्व राजयसभा सांसद जयप्रकाश नारायण सिंह व विशाखा सिंह के भांजा हैं। इन्होने अपने पिता डॉ सुधीर कुमार से प्रेरित होकर 'मेरिट स्कॉलरशिप अवार्ड सेरेमनी' का आयोजन किया और 11वीं और 12वीं में सबसे अधिक कुल अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान किया। मौके पर स्वामी बलभद्रा नन्द महाराज, स्वामी जयंतानन्द महाराज, शक्ति प्रसाद मिश्रा, डॉ सुधीर कुमार, जयप्रकाश नारायण सिंह, बिशाखा सिंह, बीआईटी के कई प्रोफ़ेसर सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
देवघर-भोगनाडीह कांड को लेकर देवघर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: साहबगंज जिले के भोगनाडीह सिधु कान्हू के जन्मस्थली में हूल दिवस के दिन हुई घटना को देवघर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने भाजपा का षडयंत्र बताया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करनें की यह एक साजिश थी।यह राज्यकीय कार्यक्रम था इसमें मंत्री से लेकर सरकारी अधिकारी भी आते हैं।यह कार्यक्रम किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। इसे तो जिला प्रशासन आयोजन करती है।भाजपा के कार्यर्ताओं के द्वारा उपद्रव करना,लोगों को शहीद स्थल तक जाने से रोकना यह बहुत ही गलत है।भाजपा के नेता चम्पई सोरेन के शोसल मीडिया चलाने वाले का नाम सामने आता है।कहीं न कहीं उन्हें उनके आंका के द्वारा यह निर्देश दिया गया था कि कार्यक्रम को सफल नहीं होने देना है। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का वहां कार्यक्रम होता है,रघुवर दास,सीता सोरेन पहुंचती हैं। और बाद में इस प्रकार की घटना घटती है।इस मामले में एक मंडल मुर्मू का नाम सामने आया है जिनका चाल चरित्र सभी लोग जानते हैं,इनको जबरन भाजपा में शामिल किया गया था ताकि हेमंत सोरेन के विधानसभा में उन्हें डिस्टर्ब किया जाए।इनके द्वारा मुख्यमंत्री के नॉमिनेशन को भी कैंसिल करवाने का प्रयास किया गया था।इसी मंडल मुर्मू के द्वारा भोगनाडीह की पट कथा लिखी गयी थी। उनका उद्देश्य ही था कि भोगनाडीह में बबाल मचवाना।चम्पई सोरेन ने 23 जून को एक पोस्ट किया गया था कि चलो भोगनाडीह चलें।कहीं न कहीं यह मुख्यमंत्री के ऊपर हमला का प्लान था।वहीं श्री शर्मा ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि भाजपा की जमीन खिसक चुकी है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।भाजपा ने हमारे पार्टी के कई नेता को भाजपा में लाया पर इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिला।भाजपा जात-पात और धर्म की राजनीति के अलावे उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।हमलोग भोगनाडीह की घटना की निंदा करते हैं और प्रशासन से आग्रह करते हैं वहां कार्यक्रम के पूर्व जितने भी नेता पहुंचे सभी की जांच की जाए और इस कृत्य को करनें वालों को सजा मिले।देवघर जेएमएम दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं।शहीदों के स्थल पर इस प्रकार के कुकृत्य करनें वालों को जनता कभी मांफ नहीं करेगी।दंगाई पिस्टल के साथ गिरफ्तार हो रहें हैं जिसकी पुष्टि थाना के अधिकारी ने किया है।
देवघर- भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक जयकुमार मिश्रा ने देवघर उपायुक्त को श्रावणी मेला को लेकर दिया ज्ञापन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भारतीय जनता पार्टी के "स्वच्छ भारत अभियान" के जिला संयोजक जयकुमार मिश्रा ने देवघर उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया । जिसमें उन्होंने उपायुक्त से मांग की है। विश्व प्रसिद्ध मेला का भव्य आयोजन किया जाता है। और श्रद्धालु झारखंड बिहार ही नहीं पूरे देश एवं विदेश से भी बाबा धाम देवघर आते हैं। उन्होंने कहा है कि यहां देवघर में विभिन्न जगहों में मांस मछली अंडा मदिरा तंबाकू का खुलेआम बिक्री किया जाता है जिस माहौल दूषित हुआ होता है। श्रद्धालुओं को अपने पूजा की शुद्धता में कमी महसूस होती है। इसी को देखते हुए इस श्रावण मास के 1 महीने के मेला में देवघर बाबा धाम में मांस मछली अंडा मदिरा तंबाकू इत्यादि की बिक्री प्रसिद्ध रोक लगाने की मांग किए हैं। जिससे यहां का भक्ति पुर्ण माहौल बना रहे। और श्रद्धालुओं के प्रति विशेष ध्यान जिला प्रशासन का रहे।
देवघर- मोहनपुर बारा के ग्यारह विद्यार्थियों को प्रफुल्ल कनकलता सिकदार स्मृति पुरस्कार।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: स्थानीय मोहनपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय,बारा , पंचायत बारा से इस बर्ष माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से प्रथम स्थान से लेकर एकादश स्थानाधिकारियों को प्रफुल्ल -कनकलता सिकदार स्मृति पुरस्कार की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जय चन्द्र राज झारखंड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, देवघर जिला के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों के पांच लक्षणों, -काक चेष्टा, वकोधयानण, स्वान निद्रा, अल्पाहारी और गृह त्यागी के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताएं। और बोले माता और पिता दोनों को हमेशा सम्मान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि, विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने विद्यार्थियों को कहा- आपलोग तन-मन से पढ़ाई करें, संकल्प से सिद्धि पाएं। विशेष सम्माननीय अतिथि देवघर जिला प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनदंन सिंह ने कहा- प्रधानाध्यापक सह सचिव काजल कान्ति सिकदार की तरह आपलोग भी माता-पिता के नाम को रोशन करने की कोशिश करे। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मिस्त्री ने कहा 2016 से हमारे विद्यालय के बच्चे माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित होते आ रहे हैं। लेकिन दुःख के साथ कहना पड़ता है कि शिक्षा विभाग द्वारा आजतक एक भी शिक्षक का पदस्थापन नहीं किया गया है। उन्होंने विद्यालय के इतिहास के बारे में संक्षेप में बताएं कि बहुत कठिनाई से शिक्षक प्रभाकर लाल, गुड्डू यादव कम्प्यूटर शिक्षक नीरज प्रभाकर के सहयोग से विद्यालय का संचालन किसी तरह हो पा रहा है। इनके अलावे उप मुखिया मनोज कुमार राय, पंचायत समिति के सदस्य जग्गू राउत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फाल्गुनी कुमार उपाध्यक्ष अनिता देवी ने भी बच्चों को भरपूर शुभकामनाएं व्यक्त किए। द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नवम और दशम वर्ग के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अष्टम वर्ग के छात्र छात्राओं द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। मंच संचालन सचिव काजल कान्ति सिकदार ने बखूबी निभाया। वहीं शिक्षक प्रभाकर लाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के राष्ट्रगान गाने के वाद ही कार्यक्रम का समापन हो गया।
देवघर-इनर व्हील क्लब देवघर में सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण जागरुकता लक्ष्य के तहत पौधारोपण किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: 1जुलाई मंगलवार को 12.30 इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिव कंचन मुर्ति के नेतृत्व में इनर व्हील क्लब के सत्र 2025-26 के दिए गए "सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण जागरुकता लक्ष्य के तहत " सत्र का पहला कार्यक्रम" संत मेरी" स्कूल में पौधा रोपण करके किया गया। नीम 'शीशम ' अमरूद नींबू 'आम 'जामुन ' का पौधा उपयोग के लिए और फूलों का पौधा विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने हेतु लगाया गया। संत मैरी स्कूल की प्राचार्य मिस क्रिस्टीना, शिक्षक गण एवं बच्चों के सहयोग से स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया साथ ही बच्चों को संबोधित किया गया तथा पेड़ पौधों के महत्व और जरूरत के बारे में बताया गया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के आधार हैं इस जग में रहने वाले सभी पशु पक्षी और जानवर का आधार भी पेड़ पौधा है। आज पेड़ पौधों के जंगल घटते जा रहे हैं और कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं जो हमारे लिए बहुत हानिकारक है। यह जानकारी बच्चों को दिए गए ताकि बच्चे पेड़ पौधे के प्रति जागरूक रहे! संत मैरी स्कूल में पौधारोपण के बाद कक्षा 7 के बच्चों को "मेरी किताब "नोटबुक का वितरण किया गया " मेरी किताब "नोटबुक खास करके इनर व्हील द्वारा बनाया गया है जिसमें बच्चे अपने मन की बातें लिख सके सके बच्चों को यह कहा गया कि अपने नोटबुक में हर दिन का अपनी दिनचर्या के बारे में लिखें और समझाया गया। कि किस प्रकार बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति सार्थक एवं अपने उज्जवल भविष्य के तरफ बढ़े वाइस प्रेसिडेंट ममता किरण के सहयोग से चार्टर्ड अकाउंटेंट आशुतोष सिंह को अंग वस्त्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया डॉक्टर्स डे- के उपलक्ष में इनर व्हील क्लब ऑफ की तरफ से देवघर के डॉक्टर- डॉक्टर सागरिका मजूमदार व 'डॉ प्रेम प्रकाश को उनके क्लीनिक में जाकर सम्मानित किया गया. सच कहे तो" ईश्वर का दूसरा रूप डॉक्टर ही है जो हमें काल के गाल से निकाल कर हमें जीवन प्रदान करते हैं"। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, उपाध्यक्ष ममता किरण, सचिव कंचन मूर्ति साह, कोषाध्यक्ष श्वेता केसरी, एडिटर बेबी रोमा के अलावे आइ.पी पी अर्चना भगत, पी पी सरिता अग्रवाल,'पी पी रूपा छरछारिया एग्जीक्यूटिव मेंबर नमिता भगत व मिनी दास आदि उपस्थित थे।
देवघर-भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के द्वारा स्थानीय टावर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के द्वारा स्थानीय टावर चौक पर भोगनाडीह में हुई घटना हुल दिवस के अवसर पर सिद्धू कानून के वंशजों पर हेमंत सोरेन के पुलिसिया लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़े गए ।निर्दोष आदिवासियों को वह पिटा गया ।र्इसको लेकर हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि भोगनाडीह की घटना हेमंत सोरेन की आदिवासियों के प्रति दिखावा सच सामने आ गई। जिस तरह हेमंत सोरेन ने अपने पुलिसिया गुंडे के द्वारा निर्दोषआदिवासियों को पिटवाया गया ,सिद्ध कानू के वंशजों को अपमानित किया गया, उसे पिटा गया,उसे पूजा और कार्यक्रम करने से रोका गया और पुलिस की पिटाई से कई आदिवासी घायल हो गए। सिद्धू कानू ने इस देश में अपनी बलिदानी देकर देश को आजादी देने का काम किया उसका वंशज के साथ ऐसा व्यवहार करना बड़ा ही दुखद है। सिद्धू कानू के वंशज को सम्मान पूर्वक पूजा और कार्यक्रम करने का अनुमति देना चाहिए ना की बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज करवाना चाहिए। राज्य सरकार के तथाकथित विकास के सच को उजागर होने के डर से यह सरकार घबरा गई है आखिरकार अपनी हताशा और विफलता को छुपाने के लिए सरकार ने दमन का रास्ता चुना और निर्दोष आदिवासियों पर लाठी बरसाये। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ,संतोष उपाध्याय ,रीता चौरसिया, नवल राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ,एसटीमोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मुर्मू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपा केसरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन, बलराम पोद्दार विजया सिंह धनंजय तिवारी धनंजय खवाड़े सौरव पाठक गौतम राय पंकज सिंह भदोरिया संजय राय ईश्वर रायअमरजीत दुबे अलका सोनी रमेश राय सोना धारी झा संजय गुप्ता उमाशंकर प्रजापति पवन पांडे विजय मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवघर - स्टॉप डायरिया कैंपेन का जिला स्तरीय उद्घाटन सदर अस्पताल देवघर किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: स्टॉप डायरिया कैंपेन का जिला स्तरीय उद्घाटन सदर अस्पताल देवघर टीकाकरण कक्षा में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पीके शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उनके द्वारा बताया जिले के 5 वर्ष तक के बच्चों को सहिया द्वारा घर-घर जा कर ओ आर एस पैकेट दिया जाएगा और आवश्यकता अनुरूप जिंक टेबलेट दिया जाना है। यह कार्यक्रम 1 जुलाई से प्रारंभ होकर 14 अगस्त 2025 तक पूरे जिले में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वी बी डी पदाधिकारी डॉ अभय यादव, डीपीसी प्रवीण सिंह डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर शहाबुद्दीन अंसारी, शहरी बी टी टी कासिम अंसारी, राजेश राय सुधांशू पाण्डेय, एएनएम अनिता कुमारी,शहरी सहिया आदि उपस्थित थे।
देवघर-मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का किया जा रहा है प्रयास।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज 1 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्ष्म ऋण योजना के तहत अनुसूचित जनजाति से 02, पिछड़ा वर्ग जाति हेतु 42, अल्संख्यक 113 एवं अनुसूचित जाति हेतु 33 कुल 190 लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया गया। इसके अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नौजवानों को रोजगार देने के लिए 25 लाख तक के लोन-ऋण का प्रावधान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से किया गया है, जिसमे 40% तक अनुदान भी राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं। साथ ही इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक के लोन पर किसी गारंटी की जरूरत नहीं है। इसके लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।