देवघर- जिला इंटक ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन नेताओं ने दीर्घायु होने की कामना
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जलसार रोड स्थित देवघर जिला इंटक के कार्यालय में आज गुरुवार देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पर उन्हें बधाई देते हुए देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, महासचिव बबली सिंह, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार के अलावा अन्य लोगों में पिंटू, मनोरंजन ,नीरज सिंह, गुड्डू इत्यादि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा अन्य लोगों के बीच भी लड्डू बांटा। एवं उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वह दीर्घायु हों ताकि उनके कुशल एवं सफल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहे। देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
देवघर- मोदी सरकार के सेवा सुशासन 11 वर्ष के कालखंड के अवसर पर कार्यशाला आयोजन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: में मोदी सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कालखंड के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवघर ग्रामीण मंडल की कार्यशाला प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर राय की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में प्रभारी के रूप में सचिन सुल्तानिया वक्त के रूप में प्रोफेसर राजीव मुख्य रूप से उपस्थित थे सचिन सुल्तानिया ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी मैं 11 साल के कालखंड में अनेक कार्य किया चाहे राम मंदिर का मुद्दा हो धारा 370 चाहे पाकिस्तान को धूल चटाना हो प्रधानमंत्री आवास शौचालय इत्यादि कार्यों को जनता को बीच में लेकर जाए और जनता जनार्दन को बतलाएं प्रोफेसर राजीव सिंह ने कहा हम लोग सौभाग्यशाली है जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी है हमें गर्व है आज पूरे विश्व में मोदी के नाम का डंका बज रहा है। जिस प्रकार पाकिस्तान आतंकवादियों ने कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुन चुन कर बदला लिया आप सभी कार्यकर्ता मोदी के कार्यों को जनता के बीच लेकर जाए कार्यशाला के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया एवं संदेश दिया गया प्रत्येक मनुष्य को एक वृक्ष मां के नाम अवश्य लगे इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर राय प्रभारी सचिन सुल्तानिया प्रोफेसर राजीव सिंह उमाशंकर प्रजापति संतोष मिश्रा प्रवीण राय मुरारी ठाकुर रामदेव दास सोहन यादव एवं कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे
देवघर- की बहू बरखा झुनझुनवाला को मिला Spiritual Excellence Blue diamond award ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के हाथों मिला सम्मान।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: बरखा झुनझुनवाला जो पैसे से एक अनुभवी टैरो कार्ड रीडर और नेम न्यूमेरोलाॅजिस्ट है है मूल रूप से देवघर की बहू अभिमन्यु झुनझुनवाला की पत्नी और प्रदीप झुनझुनवाला वह रंजन झुनझुनवाला की पुत्रवधू है उन्होंने आध्यात्मिक और हीलिंग के क्षेत्र में अपने समर्पण और कार्य से एक अलग पहचान बनाई है हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें Spiritual Excellence Blue diamond award से सम्मानित किया गया यह सामान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के शुभ हाथों से प्रदान किया गया जो की बरखा के लिए एक महत्वपूर्ण गौरवपूर्ण और भावुक क्षण था इस विशेष अवसर पर उनके मार्गदर्शन Harpreet man aur Abhishek सर भी मंच पर उपस्थित थे जिनके मार्गदर्शन बरखा अपनी आध्यात्मिक यात्रा के अत्यंत महत्वपूर्ण मानती है। इस समारोह के दौरान प्रेरणादायक पुस्तक Fearless and Feminine का भी विमोचन किया गया। जिसमें बरखा की जीवन कहानी को एक शहर लेखिका के रूप में शामिल किया गया है इस पुस्तक में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे तेरो और आध्यात्मिक मार्गदर्शन ने उन्हें कठिनाइयों से निकलकर आत्म हीलिंग और रोशनी की ओर अग्रसर किया। कार्यक्रम में बरखा ने मुख्य वक्ता speaker of the event के रूप में भी सहभागिता की अपने प्रेरक और आत्मिक भाषण के माध्यम से उन्होंने स्रोतों को आत्म जागरूकता आत्मविश्वास और आंतरिक परिवर्तन की ओर सोचने के लिए प्रेरित किया। सामान मिलने के पश्चात बरखा झुनझुनवाला ने कहा यह सामान उन सभी लोगों के लिए आशा की किरण है जो अपने जीवन में एक नई शुरुआत की तलाश में है मेरे लिए तेरो सिर्फ कार्ड नहीं बल्कि क्वांटम फीलिंग का माध्यम है जिसने मुझे स्वयं को जानने और निखारने का रास्ता दिखाया। बरखा की उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो आध्यात्मिकता आत्म विकास और हीलिंग की राह पर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं।
देवघर- डीएवी सातर में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल,भण्डारकोला में झारखंड जोन-एच के शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन एच के क्लस्टर हेड बलराम कुमार झा, पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित। डीएवी ऊर्जानगर के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव, बीएनएस डीएवी जूनियर के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा, बिरसा मुंडा डीएवी बुंडू के प्राचार्य तन्मय बनर्जी, एसआरके डीएवी सरिया के प्राचार्य आर के सिंह, टाटा डीएवी चैनपुर के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ,डीएवी महेशपुर के प्राचार्य इस के मिश्रा और एस पी माइंस चित्रा के प्राचार्य राघवेंद्र तिवारी, सीसीएल डीएवी के प्राचार्य ओ पी गोयल, डीएवी पाकुड़ के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, डीएवी कोडरमा के प्राचार्य के के सिंह, डीएवी जामताड़ा के प्राचार्य डॉ विजय कुमार और कास्टर टाउन डीएवी के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। डीएवी में हरेक शैक्षणिक सत्र में दो बार, डीएवी सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस के तत्वावधान में और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी, झारखंड जोन-एच के संरक्षण में इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं सीबीएसई के गाइडलाइन के अनुरूप बच्चों में शिक्षा का संचार करना है।इसमें विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नई तकनीक का प्रयोग कर एवं खेल विधि का अनुसरण कर शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में कई शिक्षकों ने खेल विधि के द्वारा कई गतिविधियां भी प्रस्तुत की ।झारखंड जोन-एच के सभी विद्यालयों के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्ट्डीज,फिजिकल एजुकेशन,संस्कृत, कंप्यूटर, दृश्य कला एवं प्रदर्शन कला और लाइब्रेरी साइंस के 488 शिक्षक इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य सह झारखंड जोन एच के क्लस्टर हेड बलराम कुमार झा ने कहा कि क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्देश्य सभी स्तरों पर पढ़ाने वाले शिक्षकों की विशेषज्ञता, शिक्षण योग्यता और दक्षताओं को बढ़ाना है।उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका सीधा लाभ अपने शिक्षण कौशल वर्धन में लगाने की अपील की।उन्होंने शिक्षा से सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की न की प्रतिद्वंदात्मक।डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री पूनम सूरी जी, निदेशक पीएस डॉ वीर सिंह, निदेशक एकेडमिक डॉ. निशा पेसिन, और एआरओ, झारखंड जोन एच, डॉ प्रबीर हाजरा को उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
देवघर- अखिल भारतीय बरनवाल महिला संघ की कार्यकारिणी की बैठक बरनवाल सेवा सदन में आयोजित
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: स्थानीय बरनवाल सेवा सदन में अखिल भारतीय बरनवाल महिला संघ की कार्यकारिणी की बैठक बरनवाल महिला संघ की अध्यक्ष सरिता बनवाल अध्यक्षता में आज बुधवार शाम 4: 30 बजे की गई जिसमें जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी बरनवाल उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि देवघर का महिला बरनवाल संगठन काफी सशक्त है कार्यकारिणी है सभी सदस्यों की समस्या को सुना जाएगा और उस पर एक ठोस निर्णय लिया जाएगा ताकि बरनवाल महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाए उन्होंने बताया कि 2018 में देवघर में बरनवाल महिला संघ संगठन का गठन किया गया था तब से यह संगठन काफी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर समाज के कुरीतियों को दूर करने समस्याओं के निदान हेतु कार्य कर रही है।  मौके पर सरिता बरनवाल, संगीता बरनवाल, नीलम रानी, अंजलि बरनवाल, रितु रत्नम, सहित दर्जनों महिलाएं मौके पर उपस्थित थी।
देवघर- जनवादी लेखक संघ का स्टेशन रोड स्थित आर एन बाॅस लाइब्रेरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के स्टेशन रोड स्थित आर एन बॉस लाइब्रेरी मैं आज बुधवार 11:00 बजे जनवादी लेखक संघ देवघर जिला का छठा सम्मेलन को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जनवादी लेखक संघ देवघर इकाई के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि आने वाले 15 जून को पथरोल स्थित संस्कार भवन में छठा सम्मेलन होना है। जिसमें राष्ट्रीय सचिव जलेश, उद्घाटन करता डॉ अली इमाम खान, कार्यकारी सचिव जलेश, झारखंड के डॉक्टर अशोक कुमार सहित बहुत से वशिष्ठ अतिथि मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में तीन सत्र के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे पहले सांगठनिक सत्र होगा दूसरा वर्तमान स्थिति का दिशा एवं दशा पर चर्चा और तीसरा आम सत्र किया जाएगा इस मौके पर अनिल झा, कपिल देव राणा, सुधीर रंजन उपस्थित थे।
देवघर-हरिहरानंद महाराज विश्व कल्याण के निमित्त बाबा बैजनाथ धाम में कई संत विद्वानों , छत्तिसगढ़ के गुरु भक्तों के साथ देवघर आगमन हुआ।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज के वर्तमान उत्तराधिकारी हरिहरानंद महाराज विश्व कल्याण के निमित्त बाबा बैजनाथ धाम में कई संत विद्वानों , छत्तिसगढ़ के गुरु भक्तों के साथ देवघर आगमन हुआ।उनके आगमन की सूचना मिलने पर बाबा बैजनाथ धाम में तथा आसपास के जितने भी उनके अनुयाई भक्त हैं सभी उत्साह और उमंग के साथ उनके स्वागत के लिए राजेश सतनालीवाला के आवास में उपस्थित हुए थे। उनके आगमन पर महाराज जी के परम शिष्य आदरणीय  प्रेम सिंघानिया , महेश भालोठिया, संतोष भुवानियां, विश्वनाथ मोदी, सुनील मोदी, आनन्द मोदी, शंकरलाल सर्राफ, मुरारी सर्राफ, शिव कुमार सर्राफ बिनोद सुल्तानिया, एवं स्थानीय समाज के सभी लोगों के साथ कई गणमान्य भक्तजन और आचार्य जिसमें केदार नाथ झा , कुमुद खवाड़े, गिरधारी वल्लभ झा उपस्थित थे। और पूरी विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया गया। , अतिरुद्र महायज्ञ की तैयारी को लेकर एक बैठक श्री श्याम कीर्तन मंडल में महामंडलेश्वर हरिहरानंदजी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैजनाथ धाम यज्ञ के उद्देश्य से पधारे महामंडलेश्वर श्री हरि हीरानंद जी महाराज यज्ञ स्थल का निरीक्षण करने के लिए निकले । आवासन एवं भोजन व्यवस्था स्थल का भी निरीक्षण किया गया तत्पश्चात संध्या में कई संत विद्वानों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्व कल्याण  के उद्देश्य से  आयोजन होना चाहिए, देवी संपत मंडल के  ब्रह्मनिष्ठ स्वामी श्री शारदानंद सरस्वती जी महाराज के समय में भी यज्ञ की श्रृंखला निरंतर चलते रहता था उसी श्रृंखला को जारी रखने के लिए सबसेे पहले बाबा बैजनाथ धाम से नवम्बर में यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा।,,,
देवघर- अमित कुमार पांडे को जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष पद के लिए पुन: नियुक्त किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया के अध्यक्ष पद पर पुनः अमित कुमार पांडेय की नियुक्ति पर आज देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश एवं पार्टी के नेताओं के द्वारा खुशियां जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। साथ ही प्रदेश युवक कांग्रेस कमिटी में अभिषेक दूबे एवं आशुतोष पासवान को बनाए जाने पर उन्हें भी पार्टी कार्यालय में बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व से ही सोशल मीडिया को बखूबी ढंग से संचालित कर रहे हैं अमित पांडेय को पुनः पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। इस निर्णय पर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय चैयरपर्सन सोसल मीडिया सुप्रिया श्रीनेत एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हैं। हमें आशा और विश्वास है कि श्री पांडेय के द्वारा पार्टी के नीति सिद्धांतों के साथ जनमुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहेंगें। इनकी नियुक्ति पर इन्हें मोबाइल तथा सोसल मीडिया के माध्यम से जिला के प्रमुख नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने भी सोसल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। मुख्य रूप से जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल,सुधीर देव,रवि केसरी,रवि गुप्ता,गुलाब यादव,प्रदीप नटराज, हेमंत चौधरी,डॉ सिराज अंसारी, विक्रम पत्रलेख, नित्यानंद सेवक,विकास यादव,धर्मेंद्र सिंह,राजा साहिल, श्वेत उपाध्याय, विकास राउत, मिथिलेश यादव,उपेन्द्र यादव,रामरेख यादव, मकसूद आलम, राजेश वर्णवाल,संजीव चौधरी,सौरभ दास, रवि बर्मा आदि उपस्थित है।
राजद प्रदेश सचिव संजय भारद्वाज ने जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा संगठनात्मक चुनाव निर्धारित समय पर कराने के लिए साहेबगंज जिला के लिए सुखदेव विद्रोही को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय भारद्वाज प्रदेश सचिव राजद सह पुर्व प्रत्याशी मधुपुर विधान सभा को मनोनीत किया गया था।बुधवार को राजमहल के निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय जनता दल जिला साहेबगंज के अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसके तहत राजद के पार्टी संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अधीन सत्यनारायण यादव पिता स्व विशुंधारी यादव तीनपहाड़ साहेबगंज निवासी को राष्ट्रीय जनता दल जिला साहेबगंज का जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। संघटनात्मक चुनाव संपन्न करने के बाद देवघर लौटे प्रदेश राजद सचिव संजय भारद्वाज ने कहा कि राजद के संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देगा और पार्टी उम्मीद से ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी।
देवघर- शंख चौक सत्संग में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज 9 जून 2025 को देवघर नगर निगम क्षेत्र के शंख चौक में महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता पंकज सिंह भदौरिया ने किया। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए संघर्ष करते रहे। वे एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आदिवासी अस्मिता, स्वायत्तता और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान नामक महाविद्रोह का नेतृत्व किया।उनके जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं साथ ही उनके जयंती पर ही झारखंड के स्थापना दिवस भी मनाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता पंकज सिंह भदौरिया,जगदीश प्रसाद यादव,बबलू दुबे,शुभेंदु सुमन,फाल्गुनी प्रसाद यादव,रमेश सिंह बंटी,प्रदीप वर्मा,अजय सिंह,सुनील कुमार पांडे,पिंटू यादव,विकास कुमार,विनोद केशरी,तरुण झा,रमन कुमार झा,मोनू कुमार,आलोक कुमार,रौशन चंद्रवंशी,शिवनाथ सिंह,विनोद पंडित आदि लोग मौजूद थे।