उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल रांची का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर आज दिनांक 11 जून 2025 को सदर अस्पताल, रांची का निरीक्षण किया।

मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को जाना

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन को विशेष निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री भजंत्री ने अस्पताल की डिस्पेंसरी का दौरा किया और वहां उपलब्ध दवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और मरीजों को दवाओं की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और तत्पर रहने की हिदायत दी गई।

मरीजों का विश्वास जीतने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को अस्पताल में स्वच्छता, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का विश्वास जीतने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाएं सभी जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचें।

सभी स्तरों पर सुधार किए जाएंगे और नियमित निगरानी की जाएगी

उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा की “सदर अस्पताल रांची जिले का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। हमारी प्राथमिकता है कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और उचित चिकित्सा सुविधा मिले। इसके लिए सभी स्तरों पर सुधार किए जाएंगे और नियमित निगरानी की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन सदर डॉ. प्रभात कुमार अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने और मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने को कहा।

राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन

राजद कार्यालय में लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने पार्टी चुनाव चिन्ह लालटेन से सजा हुआ 78 पाउंड का केक काटकर दीर्घायु होने की बधाई दी।

लालू यादव की जीवनी

लालू प्रसाद यादव का जन्म गोपालगंज के फुलवरिया गांव में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय कुंदन राय और माता मरछिया देवी थे। लालू जी का राजनीतिक जीवन दलित, दबे-कुचले, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी और वंचित समाज के हक और अधिकार दिलाने के लिए जाना जाता है।

लालू यादव की उपलब्धियां

लालू जी ने हजारों कार्यकर्ताओं को पार्टी से विधायक और सांसद बनवाए। उन्होंने गैर-बराबरी और समतामूलक समाज को बढ़ावा दिया। वे सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के महानायक के रूप में जाने जाते हैं।

जन्मदिन समारोह

आज लालू यादव का जन्मदिन राजद ने सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यालय में झोपड़पट्टी में रहने वाले सैकड़ों गरीब बच्चों और महिलाओं को फल और मिठाई वितरण किया गया। प्रदेश राजद के निर्देशानुसार सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में गांव-गांव जाकर गरीब और जरूरतमंदों को फल, मिठाई, वस्त्र, कॉपी और किताब वितरण कर भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, महासचिव मनोज पांडेय, आबिद अली, प्रणय कुमार, बबलू, मदन यादव, सुनीता चौधरी, विक्रम यादव, चंद्रशेखर भगत, सुधीर गोप, रामकुमार यादव, राजेश रौशन, विश्वनाथ राम, घूरा शब्बर फातमी, संजय यादव, राजकिशोर सिंह, संतोष यादव, जोगिंद्र यादव, दिनेश दांगी, बलदेव सिंह, लल्लन यादव, नंदकिशोर ठाकुर, शैलेन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र महतो, कमलेश यादव, मनोज अग्रवाल, सुरेश राय, रवि यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

भाजपा सत्ता केलिए नहीं ,राष्ट्र सेवा केलिए समर्पित पार्टी......स्मृति ईरानी


आज मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में रांची महानगर और ग्रामीण जिला भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में लेक गार्डन अरगोड़ा में प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ।

प्रोफेशनल मीट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता,डॉक्टर, प्राध्यापक ,शिक्षक,इंजीनियर,सीए,सीएस, व्यवसाई शामिल हुए।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सबके साथ और सहयोग के कारण आज मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल पूरे हो रहे। तीसरी बार मोदी सरकार भारत की जनता का आशीर्वाद है।

कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता केलिए नहीं बल्कि गांव गरीब किसान महिला की सेवा केलिए समर्पित है। भाजपा सत्ता की नहीं राष्ट्र की उन्नति केलिए संकल्पित है।

कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान और करोड़ो कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या से सिंचित पार्टी है।

कहा कि मोदी सरकार गरीबों,महिलाओं, किसानों के कल्याण केलिए समर्पित है। करोड़ों रुपए इनके विकास पर खर्च हो रहे।

कहा कि एक जमाने में देश ने यह भी देखा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में5...10 हजार रूपये के भोजन प्लेट परोसे जाते थे जबकि आज मोदी सरकार 81 करोड़ गरीबों की थाली में भोजन परोसने का कार्य कर रही।

कहा कि गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र का सम्मान मोदी सरकार सुनिश्चित कर रही।

कहा कि धारा 370 हटाने पर खून की नदियां बहने की बात करने वाले लोगों ने देखा कि एक मच्छर भी इससे नहीं मरा।

कहा कि आज मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की प्रशंसा आज विरोधी भी करने को मजबूर हैं।

कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार कर उसे नेस्तनाबूद करने का काम किया है। आज दुनिया देख चुकी है कि भारत की ओर आंख उठाकर देखने का परिणाम क्या होगा। आज बढ़ता भारत, बदलता भारत ,आत्म निर्भर भारत ,स्वाभिमानी भारत उभर कर आया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में सुशासन और सुरक्षा को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है।

कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन ने उग्रवाद,आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ग्रामीण लोगों को उग्रवादियों के भय से घर बार को छोड़कर भागना पड़ा था। लेकिन आज मोदी सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कार्य किया है।

कहा कि आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की सुरक्षाओं को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। दुश्मनों को एयर स्ट्राइक,सर्जिकल स्ट्राइक ,और ऑपरेशन सिंदूर से अभूतपूर्व जवाब दिए जा रहे।

कहा आज का भारत चिट्ठी नहीं लिखता बल्कि जवाब देता है।

कहा कि 2014 से पहले देश में लूट भ्रष्टाचार की ही चर्चा होती थी लेकिन आज मोदी सरकार केवल विकास ही सुनिश्चित नहीं कर रही बल्कि लूट के पैसे को भी बाहर निकाल रही।

कहा कि आज झारखंड की इंडी गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार,लूट और कुशासन को बढ़ावा दे रही। जबकि भाजपा सरकार विकास को संकल्पित है।

भाजपा ने बनाया,भाजपा ही संवारेगी....डॉ रविंद्र कुमार राय

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अलग झारखंड प्रदेश भाजपा की देन है और भाजपा इसे संवारेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार,धर्मांतरण,उग्रवाद, विदेशी घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल, महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, आरती कुजूर,विकास प्रीतम ,आरती सिंह,सरोज सिंह,दीपक बंका शिवपूजन पाठक,ऊषा पांडे,सत्यनारायण सिंह, अरुण झा, लक्ष्मी कुमारी,सीमा सिंह, योगेंद्र प्रताप,अशोक बड़ाईक, सुबोध सिंह गुड्डू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, अनिता वर्मा, वीणा मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव,अरविंद कुमार, मुकेश केसरी एल, अमित चौधरी, मुकेश काबरा, नीरज सिंह ,तद्दाश बाकची, प्रज्ञा तिवारी,दीना पांडे,अंकित वर्मा, करण कुमार, मनीत मोहन, रुचि कुमारी, अभिषेक रामदीन, डॉ तान्या सहित बड़ी संख्या में प्रोफेशनल और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रांची जिला प्रशासन ने Potential Entrepreneurship Programme के लिए 215 उद्यमियों के आवेदन प्राप्त किए

रांची जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए Potential Entrepreneurship Programme को उद्यमियों का अच्छा रिस्पांस मिला है। इस कार्यक्रम के तहत, 215 उद्यमियों ने आवेदन किया है, जिनमें से 100 का चयन स्क्रूटनी के बाद किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:

- स्थानीय प्रतिभाओं की पहचान कर उनका पोषण और नवाचार की प्रेरणा देना

- युवाओं, महिलाओं और कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों पर ध्यान केंद्रित करना

- उद्यमिता को समाज के सभी वर्गों में सशक्तिकरण का साधन बनाना

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

- उद्योग जगत के लीडर्स से इनक्यूबेशन और सलाह

- अनुकूलित कौशल विकास कार्यशालाएँ

- होनहार स्टार्ट-अप के लिए Seed Funding के अवसर

- सह-कार्य स्थलों और व्यावसायिक संसाधनों तक पहुँच

- नियमित नेटवर्किंग और निवेशक संपर्क कार्यक्रम

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि यह कार्यक्रम महत्वाकांक्षी उद्यमियों को उनके विचारों को व्यवहार्य उद्यमों में बदलने के लिए मार्गदर्शन, कौशल विकास, वित्त पोषण के अवसर और एक मजबूत समर्थन नेटवर्क तक पहुँच प्रदान करेगा

नशा मुक्त अभियान को लेकर प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गई कार्यशाला

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और हमलोग उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। इसी के तहत यह नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जो 10 जून से शुरू हो चुका है और इसका भव्य समापन 26 जून को मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। इसी के तहत इस कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रचार वाहनों को भी रवाना किया जा रहा है, जो सभी जिलों में जाकर लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेगा । डॉ अंसारी मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने गृह विभाग और सूचना जनसंपर्क विभाग के सहयोग से तैयार मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया, साथ ही कार्य़शाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी सहित उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत बनाने हेतु शपथ ली। डॉ अंसारी ने कार्यक्रम के उपरांत प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया ।

नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और लोगों को नशे की लत से बाहर निकालना है। आज से इस अभियान की शुरुआत हो रही है। अभियान के तहत सभी जिलों में प्रचार वाहन जाएंगे, स्कूलों और कॉलजो में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। झारखंड के विभिन्न जिलों खासकर रांची,खूंटी में अफ़ीम की खेती की रोकथाम हेतु कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। हमारा प्रयास जारी है और हमने काफी हद तक इसमें रोक लगाने में सफलता भी पाई है,लेकिन हमारा लक्ष्य अफीम की खेती को पूरी तरह से खत्म करना है। अफीम की खेती का बड़े पैमाने पर विनष्टीकरण किया गया है, यह सरकार की उपलब्धि है।नशा सामाजिक , मानसिक और आर्थिक रूप से लोगों को बर्बाद कर रहा है।

नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करने की है जरूरत

डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि राज्य में 10,134 मेडिकल स्टोर में 4,000 से अधिक स्टोरों में सीसीटीवी का प्रावधान किया जा चुका है, शेष में लगाने की प्रक्रिया चल रही है। झारखंड में सबसे ज़्यादा युवा नशे की चपेट में है। हमें झारखंड के लोगों को नशे की चपेट से बाहर निकलना है। उन्होंने गुटखा खाने के दुष्परिणाम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।

स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है हमारी सरकार

डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा झारखंड को जल्द ही हम रिम्स 2 की सौगात देने जा रहे हैं। साथ ही यहां 6 नये मेडिकल कॉलेज और 2 टेस्टिंग लैब भी खुलेंगे। ताकि यहां के लोगों को बाहर इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि नशा सभी बीमारियों की जड़ है, नशे के चक्कर में पड़ कर युवा कम उम्र में ही इसकी गिरफ्त में पड़ कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। हमें उन्हें जागरूक करना होगा। यह सिर्फ 14 दिन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह कार्यक्रम पूरे साल भर चलना चाहिए। । मीडिया से अनुरोध है कि जागरूकता अभियान को फोकस करें और लोगों को भी जागरूक करें।

लोगों को जागरूक करने में मीडिया का रोल अहम

अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों का दुरुपयोग पूरे समाज में फैल गया है। युवा वर्ग इसके सेवन के आदी हो चुके हैं। ये कैंसर की तरह समाज में फ़ैल रहा है,फिर भी हम इस खुल कर बात नहीं कर पा रहे। हमें लोगों को इसके दुष्परिणाम के बारे में बताना होगा। जनजागरूकता के माध्यम से हमें उन युवाओं और बच्चों को समझाना है न कि डंडे के माध्यम से। हमें हाई स्कूल स्तर से ही इस दिशा में काम करने की जरूरत है। छोटी उम्र के बच्चों और युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी कि कैसे नशा मुक्ति से रोकने हेतु कार्य करना है। बड़े शहरों में जैसे रांची ,जमशेदपुर, धनबाद, पलामू,बोकारो आदि में ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है, इनके नेटवर्क को तोड़ने की जरूरत है। जो सिर्फ थाना स्तर पर संभव नहीं है, इस पर जिला और मुख्यालय स्तर पर काम करने की जरूरत है । मीडिया का भी इसमें अहम रोल है ताकि ऐसे लोगों के चेहरों को उजागर किया जा सके, जो नशे के कारोबार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के संबंध में कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी कि दवा दुकान से किन परिस्थिति में आपको ड्रग्स दी जाएगी। अभी दवा दुकानों में सीसीटीवी लगाने की कार्ययोजना है । जल्द ही विभाग एक पोर्टल तैयार करेगा जिसमें सभी रेगुलेटेड दवाओं की जानकारी समाहित रहेगी। ड्रग्स लेने वाले लोगों का ट्रीटमेंट भी किया जाएगा । राज्य के दो महत्वपूर्ण संस्थान जिसमें एक रिनपास और दूसरा सीआईपी में ऐसे लोगों का ट्रीटमेंट कराया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर कार्यशाला का आयोजन जिला और प्रखंड स्तर भी होगा ।

अफ़ीम की खेती के विनष्टीकरण में राज्य सरकार ने पाई है बड़ी सफलता

गृह विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने कहा कि झारखंड में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की समस्या से हम सब परिचित हैं । नशा में पड़ कर लोग वित्तीय तनाव, घरेलू हिंसा और जैसी समस्याओं का सामना करने लगते हैं, इतना ही नहीं आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो जाते हैं, जो समाज और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती पैदा करती है। युवाओं में इसका सेवन अधिक देखने को मिलता है इस बारे में हमें खुल कर बात करनी होगी। हम सबों को एक साथ मिल कर इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अफ़ीम की खेती मुख्य रूप से झारखंड के खूंटी,रांची, लातेहार एवं अन्य जिलों में होती है, प्रशासन के प्रयास से इस वर्ष पाँच गुना अधिक विनष्टीकरण किया है। दृढ़ संकल्प के कारण ही हमने इतनी बड़ी सफलता पाई है। सभी विभागों को एक साथ मिल कर इस क्षेत्र में काम करना होगा। शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में रैली, खेल विभाग द्वारा क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में और पर्यटन केंद्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।

नशे के सौदागरों को डाला जाएगा जेल में

डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जो खुशी की बात है। झारखंड में ड्रग्स की बात की जाए तो झारखंड अफीम के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुका है। शहरी क्षेत्रों के बच्चे ब्राउन शुगर, हेरोइन एवं अन्य ड्रग्स की चपेट में आ चुके हैं, जो चिंता की बात है।

उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले सप्लाई रिडक्शन और डिमांड रिडक्शन पर ध्यान देना है,क्योंकि अगर सप्लाई में कमी होगी तभी डिमांड को कम किया जा सकेगा। झारखंड से लगे राज्यों से गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का सप्लाई होती है, इस सप्लाई चेन को रोकने की आवश्यकता है। झारखंड में अप्रत्याशित अफीम की खेती को नष्ट करने का काम हमने किया है। अब अफीम की खेती करने वाले लोगों को सख्त सजा देने का समय आ गया है, ताकि लोग खेती करना बंद करें। सरकार की ओर से संदेश जाना चाहिये कि जो भी अफीम की खेती करेगा , ब्राउन सुगर ,गांजा के ट्रेड करने वाले को जेल में डाला जाएगा ।

स्कूलों एवं कॉलेजों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

प्रधान सचिव उच्च शिक्षा श्री राहुल पुरवार ने कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों के आस पास नशा के व्यापार को पूरी तरह से बंद करने की जरूरत है। पिछले 2-3 सालों से गृह विभाग द्वारा नशा के खिलाफ जो आयोजन किये जा रहे हैं। उसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। हम एक्सेस, तकनीक और बिहेवियर चेंज के द्वारा इस सप्लाई चेन को रोक सकते हैं। इस बिहेवियर पैटर्न पर स्टडी करने की जरूरत है कि आखिर किन कारणों से बच्चे इसके सेवन के आदी हो जाते हैं। इस संबंध में हमें एजुकेशन प्रोग्राम चलाने की जरूरत है। नशे के कारोबार को बच्चों तक की पहुंच से रोकना होगा। इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है कि किस प्रकार सप्लाई चेन को तोड़ कर बच्चों तक मादक पदार्थों की पहुँच को रोका जा सके। इस हेतु सभी विभागों और सबकी सहभागिता से इस पर काम करने की जरूरत है।

नशे के कारोबार की पहुंच बच्चों तक रोकने के लिए सभी विभागों को मिलकर करना होगा काम

प्रधान सचिव नगर विकास श्री सुनील कुमार ने कहा कि कई बच्चे मानसिक तनाव के कारण ,सामाजिक परिवेश के कारण भटक जाते हैं और नशे के आदी हो जाते हैं। हमें सभी विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए इसके सभी डायमेंशन पर काम करने की जरूरत है। पुलिस विभाग अपना काम करता है। आज के इस कार्यशाला में हमलोग विचार कर रहे हैं कि लोगों को किस तरह जागरूक करना है, साथ ही सभी विभागों और इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है और उन्हें बताने की जरूरत है कि इसकी रोकथाम के लिए आपकी सहभागिता बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

मादक पदार्थों के सप्लाई चेन को होगा तोड़ना

अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस महानिरीक्षक, असीम विक्रांत मिंज ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के सिलसिले में झारखंड के किस जिले में सबसे अधिक युवा वर्ग नशा का उपयोग करते हैं। इसमें रांची, खूंटी, चाईबासा,चतरा,हजारीबाग, लातेहार और पलामू में सबसे ज्यादा युवा नशे में संलिप्त हुए हैं। अफीम के खेती में उन्होंने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से झारखंड के विभिन्न जिलों में आपराधिक मामलों और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के मामले ने दर्ज केस के बारे में जानकारी दी। अफीम के साथ-साथ गांजा ब्राउन सुगर के मामले भी गंभीर हैं। पुलिस ने समय समय पर अभियान चला कर अफीम की खेती को नष्ट किया है । ब्राउन सुगर के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने झारखंड में नशीले पदार्थों की सप्लाई की रूप रेखा बतायी कि किन स्थानों से सप्लाई किया जाता है । उन्होंने बताया की अब तक कितने लोग जो नशे के कारोबार में लिप्त हैं उनकी गिरफ्तारी हुई है। अफीम सबसे मुख्य मादक पदार्थ है उसके बाद गांजा ,ब्राउन सुगर , और अन्य मादक पदार्थ हैं। खूंटी अफीम उत्पादन के क्षेत्र में सबसे आगे है। उसके बाद फिर अन्य जिले आते हैं। उन्होंने बताया कि अफीम की खेती का विनिष्टीकरण भी प्रशासन की ओर से लगातार की जा रही है और हमने कई एकड़ अफीम की खेती नष्ट की है । पूरे राज्य में 27015.035 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया है। वहीं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वालों की सम्पत्ति जब्त करने का प्रावधान है और प्रशासन ने कई लोगों की सम्पत्ति जब्त की है। उन्होंने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी जिलों में सभी विभाग ,एनजीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

अफ़ीम विनष्टीकरण के मामले में झारखंड ने बेहतर काम किया, केंद्र ने की सराहना

एनसीबी रांची जोनल श्री अभिषेक आनंद ने बताया मादक पदार्थों का इतिहास हज़ारों वर्ष पुराना है। आज के परिपेक्ष्य में देखें तो इसका दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है। दुनिया के सभी देशों ने इसकी विनाशकारी को देखते हुए कड़े कानून बनाने का निर्णय लिया है ।झारखंड सरकार द्वारा अफ़ीम विनष्टीकरण के मामले में झारखंड में बेहतर काम किया है। केंद्र ने झारखंड के प्रयासों की सराहना भी की है । पूरे भारत में जितना ड्रग विनष्टीकरण किया गया है, उसमें झारखंड का अकेले 20 प्रतिशत हिस्सा है। जागरूकता लाना हमारा उद्धेश्य है।ताकि लोगों में नशा के प्रति घृणा का भाव उत्पन्न हो।

रिनपास में नशा के आदी लोगों का इलाज कर नशा छुड़ाने में की जाती मदद

रिनपास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सजल आशीष नाग ने बताया कि कैसे और किन कारणों से युवा ड्रग्स की शुरुआत करते हैं। माहौल और ग़लत संगत के कारण,तनाव के कारण ज़रूरत से ज्यादा पैसों की डिमांड करते हैं, ताकि नशे के सामान ले सकें। आसानी से उपलब्धता के कारण और इसके नुकसान के प्रति जानकारी नहीं होने के कारण भी ड्रग्स के आदी हो जाते हैं । उन्होंने बताया कि नशा लेने के कारण उनके व्यवहार में बदलाव आ जाता है।पढ़ाई में मन नहीं लगता है और आगे जाकर सुसाइडल टेंडेंसी आ जाती है। उन्होंने नशा से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि रिनपास में नशा के आदी लोगों का इलाज कर नशा छुड़ाने में मदद की जाती है।l

इस अवसर पर पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार , सचिव समाज कल्याण विभाग श्री मनोज कुमार, सचिव स्कूली शिक्षा श्री उमाशंकर सहित अन्य विभागों के पदाधिकारीगण और पुलिस विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जेबीवीएनएल और जेआरडीसीएल के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 09.06.2025 को जेबीवीएनएल और जेआरडीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जेबीवीएनएल और जेआरडीसीएल के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनहित में काम करने का निर्देश दिया गया, ताकि विकास कार्यों को तेज गति से ससमय पूरा किया जा सके।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार में सुनी विभिन्न शिकायतें, दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भूमि की प्रकृति बदलकर खरीद-बिक्री के मामले में गंभीरता दिखाई और जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।

जनता दरबार में आए मामले:

- भूमि की प्रकृति बदलकर खरीद-बिक्री: कांके अंचल में भू-माफियाओं द्वारा जाली कागजात के आधार पर ऑनलाइन छेड़छाड़ कर जमीन से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा था। उपायुक्त ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्देश दिया और अगले आदेश तक भूमि निबंधन एवं म्यूटेशन रोकने का निर्देश दिया।

- रसीद निर्गत नहीं करनेवाले कर्मचारी को शो-कॉज: बुण्डू अंचल के एक कर्मचारी को रसीद निर्गत नहीं करने के कारण शो-कॉज करने का निर्देश दिया गया।

- मुआवजे को लेकर कार्यालय के चक्कर लगा रही महिलाओं ने ली राहत की सांस: बुण्डू एदलहातू की दो महिलाओं की जमीन एनएचएआई की परियोजना में अधिग्रहित की गई थी, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला था। उपायुक्त ने भू-अर्जन पदाधिकारी को बुलाकर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और एक सप्ताह के अंदर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश:

- भूमि निबंधन एवं म्यूटेशन रोकने का निर्देश: कांके अंचल में अगले आदेश तक भूमि निबंधन एवं म्यूटेशन रोकने का निर्देश दिया गया।

- जांच समिति का गठन: तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें एसएआर, डीसीएलआर और एएसओ होंगे।

- रसीद निर्गत करने का निर्देश: बुण्डू अंचल के कर्मचारी को रसीद निर्गत करने का निर्देश दिया गया।

- मुआवजा भुगतान करने का निर्देश: एनएचएआई को एक सप्ताह के अंदर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

रांची उपायुक्त की समीक्षा बैठक: योजनाओं की प्रगति, शांति व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आज दिनांक 09 जून 2025 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गये।

इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं जिला के सभी वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख शामिल थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

उपायुक्त राँची द्वारा इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्बंधित पदाधिकरियों को निर्देश देते जिला में चल रहें विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सभी विभागों को अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निवारण

उपायुक्त ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा की आम जनता से अधिकारी किसी भी परिस्थिति में अच्छे से पेश आए। साथ उनके कार्यालय के कर्मी आम नागरिकों से अच्छे से उनकी बात सुनते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता दे।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को कहा साथ ही उन्होंने विशेष रूप से कहा की "हमारा लक्ष्य जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है, और इसके लिए सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है।"

कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची की जनता को जाम से मुक्त के साथ उनके समय की भी बचत करेगी

उपायुक्त राँची ने सभी जिला के वरीय पदाधिकारियों को सिरम टोली फलाई ओवर के उद्धघाटन सामारोह को सफल आयोजन कराने की बधाई देते हुए कहा की कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची की जनता को जाम से मुक्त के साथ उनके समय की भी बचत करेगी। जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। ये फ्लाई ओवर राज्य सरकार के विकास को प्रदर्शित करती है। जिस तरह से झारखण्ड में विकास हो रहा हैं, उससे आने वालें समय में एक समृद्ध झारखण्ड बनेगा। जिसका फायदा यहाँ के लोगों को सीधे तौर पर मिलेगा।

कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची में स्टंट करने वालों पर जिला प्रशासन सख़्त कार्रवाई करेगा

उपायुक्त राँची, ने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की आए दिन कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची में लोगों द्वारा खतरनाक स्टंट किया जा रहा हैं, जिससे स्टंट करने वालों के साथ अन्य लोगों को भी जान का खतरा होता हैं। ऐसे में ऐसा करने वालों पर जिला प्रशासन सख़्ती से कानूनी कार्रवाई करते हुए, उनकी सामूहिक पब्लिक परेड भी कराएगा। ताकि ऐसा करने वालों को सबक मिलें। साथ यहाँ सेल्फी लेने वालों की भी काफ़ी भीड़ हो रही हैं, जिससे यहाँ दौड़ने वालें वाहन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस लगाने के निर्देश दिए गए।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा

उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा की राँची जिला में 3 लाख 40 हजार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान किया गया हैं। बाकी 87 हजार योग्य लाभुकों का सत्यापन के बाद राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की किसी कारण से योग्य लाभुकों का सम्मान राशि का भुगतान नही किया गया हैं। उसपर विशेष ध्यान दे। साथ आधार मैपिंग जिनका नही हुआ हैं, उनका मैपिंग जल्द कराए। योग्य लाभुकों को सम्मान राशि दिलाना सभी सम्बंधित पदाधिकारी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।

अबुआ साथी में आए शिकायत का निष्पादन ससमय कराए

उपायुक्त राँची ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की अबुआ साथी केमाध्यम से प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए इसमें आए शिकायतों का निष्पादन ससमय कराए। जानकारी हो की उपायुक्त द्वारा समय- समय पर इसकी समीक्षा करते हुए। सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाता हैं। आम लोगों की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

मंईया सम्मान से स्वालंबन पर तेजी से कार्य करने के निर्देश

उपायुक्त द्वारा जिला में चल रहें मंईया सम्मान से स्वालंबन की वास्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा की राँची जिला में मंईया सम्मान से स्वालंबन कार्य बहुत तेज गति से हो रहा हैं। इसमें और महिलाओं को जोड़ कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करें। इसके लिए SHG के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। जिला में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन से जोड़ कर उन्हें स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

शांति समिति का पुनर्गठन करने के निर्देश

उपायुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की शांति समिति का पुनर्गठन करते हुए उन्हें आईडी कार्ड उपलब्ध कराए। जिला में शांति व्यवस्था बनाने में शांति समिति के सदस्यों की भी भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण हैं। राँची जिले में अबतक सम्पन सभी पर्व को शांति और सौहार्द से मनाने में इनका काफ़ी योगदान रहा हैं। साथ ही उन्होंने DJ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आए यह सुनिश्चित हो

उपायुक्त ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा की समाहरणालय एवं प्रखंडो में सभी पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आए यह सुनिश्चित करें। बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही सैलरी बनेगी। साथ ही समाहरणालय में कार्यरत पदाधिकारी कर्मी जिला प्रशासन द्वारा बनाए आईडी कार्ड पहने यह सुनिश्चित रहें।

इसके लिए इन्फोर्समेंट टीम बनेगी बिना

पार्किंग में बहुत दिनों से खड़ी खराब सरकारी गाड़ी नीलाम कराने के निर्देश

समाहरणालय ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी के पार्किंग में बहुत दिनों से खड़ी खराब सरकारी गाड़ी को नीलाम कराने के निर्देश दिए गए। साथ पार्किंग में वाहनों की चोरी ना हो इसके लिए 24 घंटे गार्ड रखने के निर्देश दिए गए। साथ समाहरणालय ब्लॉक- ए एवं बी ब्लॉक में साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। साथ बारिस को देखते हुए छत की विशेष सफाई कराने को कहा गया। ताकि बारिस का पानी छत में जाम ना हो।

लिफ्ट की मरम्मत के लिए टेंडर करने का निर्देश

समाहरणालय ब्लॉक- ए एवं बी ब्लॉक में अवस्थित लिफ्ट की मरम्मत के लिए टेंडर करने का निर्देश दिया गया।

वर्कशॉप फॉर सिटीजन इंगेजमेंट

उपायुक्त ने 19 जून से पहले वर्कशॉप फॉर सिटीजन इंगेजमेंट कराने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

शहर में पेय जल की समस्या को लेकर जानकारी लिया

राँची शहरी क्षेत्र में पेय जल की समस्या की जानकारी लेते हुए नगर निगम राँची के पदाधिकारी को जिन शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हैं, वहाँ टैंकर से पेय जल की व्यवस्था कराने एवं शहर की साफ-सफाई कराने को कहा।

पंचायत दिवस दिन गुरवार को कर्मी हर हाल उपलब्ध रहें

उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की पंचायत दिवस दिन गुरवार को कर्मी हर हाल अपने-अपने पंचायतों में वे उपलब्ध रहें यह सुनिश्चित रहें। इसके लिए सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी स्टेंट्स रिपोर्ट दे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी प्रखंड के आम नागरिकों की समस्या सुनिश्चित रूप से सुने

उपायुक्त ने सम्बंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की वे निर्धारित समय दिन मंगलवार को प्रखंड के आम नागरिकों की समस्या सुने साथ उनकी समस्या का निष्पादन ससमय कराए। साथ अन्य दिनों में भी एक घंटा आम लोगों से मिल कर उनकी समस्या सुने।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी

उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर भी कार्य करें। ताकि योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सकें।

भूमि विवाद सेल पर चर्चा

उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया की भूमि विवाद सेल का निर्माण कर लोगों की भूमि से जुड़ी शिकायत को दूर करें। ताकि जिला प्रशासन पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

उपायुक्त ने कहा की अगली SOM में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बिरसा मुंडा की 125वीं जयंती पर, राज्यपाल ने बिरसा चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

रांची : आदिवासी समाज के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है। बिरसा मुंडा की 125वीं जयंती पर, राज्यपाल ने रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बिरसा मुंडा ने इतने कम समय में अंग्रेजों से संघर्ष किया वह अस्मरणीय है। इससे पहले, राज्यपाल ने राजभवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया था।

रिपोर्टर जयंत कुमार

कोयला कारोबारी मनीष धानुका की गोली लगने से हुई मौत, रांची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

रांची : रांची में कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका को आज रविवार शाम को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना के रहनेवाला था। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोयला मनीष धानुका का शव उनके कमरे में ही पाया गया। शव के पास ही उनका हथियार भी बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि प्रथम दृष्टि के अनुसार लगता है कि मनीष धानुका खुद को गोली मारी है। लेकिन पुलिस पूरे पहलू पर जांच कर रही है। मनीष धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है या अनजाने में उन्हें गोली लग गई है या फिर मामला कुछ और है? इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल और कमरे से बरामद हथियार की जांच एफएसएल की टीम कर रही है।

रिपोर्टर जयंत कुमार