उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जेबीवीएनएल और जेआरडीसीएल के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 09.06.2025 को जेबीवीएनएल और जेआरडीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जेबीवीएनएल और जेआरडीसीएल के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनहित में काम करने का निर्देश दिया गया, ताकि विकास कार्यों को तेज गति से ससमय पूरा किया जा सके।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार में सुनी विभिन्न शिकायतें, दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भूमि की प्रकृति बदलकर खरीद-बिक्री के मामले में गंभीरता दिखाई और जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।

जनता दरबार में आए मामले:

- भूमि की प्रकृति बदलकर खरीद-बिक्री: कांके अंचल में भू-माफियाओं द्वारा जाली कागजात के आधार पर ऑनलाइन छेड़छाड़ कर जमीन से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा था। उपायुक्त ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्देश दिया और अगले आदेश तक भूमि निबंधन एवं म्यूटेशन रोकने का निर्देश दिया।

- रसीद निर्गत नहीं करनेवाले कर्मचारी को शो-कॉज: बुण्डू अंचल के एक कर्मचारी को रसीद निर्गत नहीं करने के कारण शो-कॉज करने का निर्देश दिया गया।

- मुआवजे को लेकर कार्यालय के चक्कर लगा रही महिलाओं ने ली राहत की सांस: बुण्डू एदलहातू की दो महिलाओं की जमीन एनएचएआई की परियोजना में अधिग्रहित की गई थी, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं मिला था। उपायुक्त ने भू-अर्जन पदाधिकारी को बुलाकर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और एक सप्ताह के अंदर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश:

- भूमि निबंधन एवं म्यूटेशन रोकने का निर्देश: कांके अंचल में अगले आदेश तक भूमि निबंधन एवं म्यूटेशन रोकने का निर्देश दिया गया।

- जांच समिति का गठन: तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें एसएआर, डीसीएलआर और एएसओ होंगे।

- रसीद निर्गत करने का निर्देश: बुण्डू अंचल के कर्मचारी को रसीद निर्गत करने का निर्देश दिया गया।

- मुआवजा भुगतान करने का निर्देश: एनएचएआई को एक सप्ताह के अंदर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

रांची उपायुक्त की समीक्षा बैठक: योजनाओं की प्रगति, शांति व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आज दिनांक 09 जून 2025 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गये।

इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं जिला के सभी वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख शामिल थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

उपायुक्त राँची द्वारा इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्बंधित पदाधिकरियों को निर्देश देते जिला में चल रहें विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति सभी विभागों को अपनी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निवारण

उपायुक्त ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा की आम जनता से अधिकारी किसी भी परिस्थिति में अच्छे से पेश आए। साथ उनके कार्यालय के कर्मी आम नागरिकों से अच्छे से उनकी बात सुनते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता दे।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को कहा साथ ही उन्होंने विशेष रूप से कहा की "हमारा लक्ष्य जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है, और इसके लिए सभी विभागों का सहयोग आवश्यक है।"

कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची की जनता को जाम से मुक्त के साथ उनके समय की भी बचत करेगी

उपायुक्त राँची ने सभी जिला के वरीय पदाधिकारियों को सिरम टोली फलाई ओवर के उद्धघाटन सामारोह को सफल आयोजन कराने की बधाई देते हुए कहा की कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची की जनता को जाम से मुक्त के साथ उनके समय की भी बचत करेगी। जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। ये फ्लाई ओवर राज्य सरकार के विकास को प्रदर्शित करती है। जिस तरह से झारखण्ड में विकास हो रहा हैं, उससे आने वालें समय में एक समृद्ध झारखण्ड बनेगा। जिसका फायदा यहाँ के लोगों को सीधे तौर पर मिलेगा।

कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची में स्टंट करने वालों पर जिला प्रशासन सख़्त कार्रवाई करेगा

उपायुक्त राँची, ने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की आए दिन कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर राँची में लोगों द्वारा खतरनाक स्टंट किया जा रहा हैं, जिससे स्टंट करने वालों के साथ अन्य लोगों को भी जान का खतरा होता हैं। ऐसे में ऐसा करने वालों पर जिला प्रशासन सख़्ती से कानूनी कार्रवाई करते हुए, उनकी सामूहिक पब्लिक परेड भी कराएगा। ताकि ऐसा करने वालों को सबक मिलें। साथ यहाँ सेल्फी लेने वालों की भी काफ़ी भीड़ हो रही हैं, जिससे यहाँ दौड़ने वालें वाहन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस लगाने के निर्देश दिए गए।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा

उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा की राँची जिला में 3 लाख 40 हजार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि भुगतान किया गया हैं। बाकी 87 हजार योग्य लाभुकों का सत्यापन के बाद राशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की किसी कारण से योग्य लाभुकों का सम्मान राशि का भुगतान नही किया गया हैं। उसपर विशेष ध्यान दे। साथ आधार मैपिंग जिनका नही हुआ हैं, उनका मैपिंग जल्द कराए। योग्य लाभुकों को सम्मान राशि दिलाना सभी सम्बंधित पदाधिकारी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।

अबुआ साथी में आए शिकायत का निष्पादन ससमय कराए

उपायुक्त राँची ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की अबुआ साथी केमाध्यम से प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए इसमें आए शिकायतों का निष्पादन ससमय कराए। जानकारी हो की उपायुक्त द्वारा समय- समय पर इसकी समीक्षा करते हुए। सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाता हैं। आम लोगों की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

मंईया सम्मान से स्वालंबन पर तेजी से कार्य करने के निर्देश

उपायुक्त द्वारा जिला में चल रहें मंईया सम्मान से स्वालंबन की वास्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा की राँची जिला में मंईया सम्मान से स्वालंबन कार्य बहुत तेज गति से हो रहा हैं। इसमें और महिलाओं को जोड़ कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करें। इसके लिए SHG के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। जिला में बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन से जोड़ कर उन्हें स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

शांति समिति का पुनर्गठन करने के निर्देश

उपायुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की शांति समिति का पुनर्गठन करते हुए उन्हें आईडी कार्ड उपलब्ध कराए। जिला में शांति व्यवस्था बनाने में शांति समिति के सदस्यों की भी भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण हैं। राँची जिले में अबतक सम्पन सभी पर्व को शांति और सौहार्द से मनाने में इनका काफ़ी योगदान रहा हैं। साथ ही उन्होंने DJ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आए यह सुनिश्चित हो

उपायुक्त ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा की समाहरणालय एवं प्रखंडो में सभी पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आए यह सुनिश्चित करें। बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही सैलरी बनेगी। साथ ही समाहरणालय में कार्यरत पदाधिकारी कर्मी जिला प्रशासन द्वारा बनाए आईडी कार्ड पहने यह सुनिश्चित रहें।

इसके लिए इन्फोर्समेंट टीम बनेगी बिना

पार्किंग में बहुत दिनों से खड़ी खराब सरकारी गाड़ी नीलाम कराने के निर्देश

समाहरणालय ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी के पार्किंग में बहुत दिनों से खड़ी खराब सरकारी गाड़ी को नीलाम कराने के निर्देश दिए गए। साथ पार्किंग में वाहनों की चोरी ना हो इसके लिए 24 घंटे गार्ड रखने के निर्देश दिए गए। साथ समाहरणालय ब्लॉक- ए एवं बी ब्लॉक में साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। साथ बारिस को देखते हुए छत की विशेष सफाई कराने को कहा गया। ताकि बारिस का पानी छत में जाम ना हो।

लिफ्ट की मरम्मत के लिए टेंडर करने का निर्देश

समाहरणालय ब्लॉक- ए एवं बी ब्लॉक में अवस्थित लिफ्ट की मरम्मत के लिए टेंडर करने का निर्देश दिया गया।

वर्कशॉप फॉर सिटीजन इंगेजमेंट

उपायुक्त ने 19 जून से पहले वर्कशॉप फॉर सिटीजन इंगेजमेंट कराने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

शहर में पेय जल की समस्या को लेकर जानकारी लिया

राँची शहरी क्षेत्र में पेय जल की समस्या की जानकारी लेते हुए नगर निगम राँची के पदाधिकारी को जिन शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हैं, वहाँ टैंकर से पेय जल की व्यवस्था कराने एवं शहर की साफ-सफाई कराने को कहा।

पंचायत दिवस दिन गुरवार को कर्मी हर हाल उपलब्ध रहें

उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की पंचायत दिवस दिन गुरवार को कर्मी हर हाल अपने-अपने पंचायतों में वे उपलब्ध रहें यह सुनिश्चित रहें। इसके लिए सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी स्टेंट्स रिपोर्ट दे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी प्रखंड के आम नागरिकों की समस्या सुनिश्चित रूप से सुने

उपायुक्त ने सम्बंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की वे निर्धारित समय दिन मंगलवार को प्रखंड के आम नागरिकों की समस्या सुने साथ उनकी समस्या का निष्पादन ससमय कराए। साथ अन्य दिनों में भी एक घंटा आम लोगों से मिल कर उनकी समस्या सुने।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी

उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर भी कार्य करें। ताकि योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सकें।

भूमि विवाद सेल पर चर्चा

उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया की भूमि विवाद सेल का निर्माण कर लोगों की भूमि से जुड़ी शिकायत को दूर करें। ताकि जिला प्रशासन पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

उपायुक्त ने कहा की अगली SOM में प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बिरसा मुंडा की 125वीं जयंती पर, राज्यपाल ने बिरसा चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

रांची : आदिवासी समाज के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है। बिरसा मुंडा की 125वीं जयंती पर, राज्यपाल ने रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बिरसा मुंडा ने इतने कम समय में अंग्रेजों से संघर्ष किया वह अस्मरणीय है। इससे पहले, राज्यपाल ने राजभवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया था।

रिपोर्टर जयंत कुमार

कोयला कारोबारी मनीष धानुका की गोली लगने से हुई मौत, रांची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

रांची : रांची में कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका को आज रविवार शाम को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना के रहनेवाला था। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोयला मनीष धानुका का शव उनके कमरे में ही पाया गया। शव के पास ही उनका हथियार भी बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि प्रथम दृष्टि के अनुसार लगता है कि मनीष धानुका खुद को गोली मारी है। लेकिन पुलिस पूरे पहलू पर जांच कर रही है। मनीष धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है या अनजाने में उन्हें गोली लग गई है या फिर मामला कुछ और है? इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल और कमरे से बरामद हथियार की जांच एफएसएल की टीम कर रही है।

रिपोर्टर जयंत कुमार

कार्तिक उराव फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले बाइक को पुलिस ने किया जप्त, युवक की तलाश जारी

रांची : राजधानी रांची की बहुचर्चित सिरटोली फ्लाई ओवर जो अब बाब कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के नाम से जाना जाता है। अपने उद्घाटन के बाद से ही काफी चर्चा में था, कारण है बाइकर के द्वारा खतरनाक स्टंट।

कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के उद्घाटन होते ही बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद परिवहन मंत्री से लेकर रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। कहा था कि गाड़ी के नंबर प्लेट की जांची चल रही है। आखिरकार रांची पुलिस की स्पेशल टीम कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र से उस बाइक को जप्त किया है जिससे ब्रिज पर स्टंट किया गया था। हालांकि आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फिलहाल वह फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि पूरा मोहल्ला युवक को हंटर राइडर के नाम से फेमस है।

रिपोर्टर जयंत कुमार

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण पुरस्कार पर बधाई दी

हैदराबाद की अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी।

इस मुलाकात में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. रेड्डी के योगदान के प्रति गहरा सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की गई। AIG हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी ने सम्मान की एक उल्लेखनीय राह बनाई है, वे तीनों पद्म पुरस्कार- पद्म श्री (2002), पद्म भूषण (2016) और पद्म विभूषण (2025) प्राप्त करने वाले पहले भारतीय डॉक्टर बन गए हैं।

उन्होंने डॉ. रेड्डी की यात्रा को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा, “यह केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। डॉ. रेड्डी के काम ने देश को बहुत सम्मान दिलाया है।

पीवीयूएनएल परिसर में श्रमिक की दुर्घटना से मौत, परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता

पीवीयूएनएल परिसर में यूनिक ट्रेडिंग कंपनी के श्रमिक प्रभु कुमार महतो की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद पीवीयूएनएल प्रबंधन और यूनिक ट्रेडिंग कंपनी ने मृतक के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

मृतक के परिवार के लिए सहायता उपाय

- आर्थिक सहायता: यूनिक ट्रेडिंग कंपनी द्वारा मृतक के परिवार को ₹7 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

- श्रम कानूनों के तहत लाभ: मृतक की पत्नी को श्रम कानूनों के अंतर्गत उपलब्ध लाभ जैसे PMJJBY, PMSBY, PF, EPS-95, ESI, EDLI आदि एजेंसी द्वारा दिलाए जाएंगे।

- नौकरी: मृतक के पुत्र को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर संविदा के आधार पर मेंटेनेंस कांट्रैक्ट में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

पीवीयूएनएल की भूमिका

- परिवार के साथ खड़ा होना: पीवीयूएनएल इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

इस दुःखद घटना के बाद पीवीयूएनएल प्रबंधन और यूनिक ट्रेडिंग कंपनी ने मृतक के परिवार के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया है।

कांग्रेस प्रभारी के. राजू का 6 दिवसीय झारखंड का दौरा

कांग्रेस प्रभारी के. राजू 6 दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं और इस दौरान वे कई जिलों में संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है:

कार्यक्रमों की सूची

- 8 जून

- सिमडेगा में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

- चाईबासा में पेसा नियमों पर विचार-विमर्श

- 9 जून

- रामगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

- बोकारो में "संविधान बचाओ रैली" को संबोधित करेंगे

- 10 जून

- लातेहार में संविधान बचाओ रैली और बैठकें

- 11 जून

- रांची में पेसा कानून पर विमर्श और एससी नेताओं के साथ बैठक

- 12 जून

- लोहरदगा और गुमला में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें

दौरे का उद्देश्य

- पार्टी संगठन को मजबूत करना: के. राजू का यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए है।

- जनता के मुद्दों पर चर्चा: वे जनता के मुद्दों पर चर्चा करेंगे और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

महत्वपूर्ण बैठकें

- पेसा कानून पर विमर्श: के. राजू रांची में पेसा कानून पर विमर्श करेंगे और एससी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

- संविधान बचाओ रैली: वे बोकारो और लातेहार में "संविधान बचाओ रैली" को संबोधित करेंगे।

नाला में कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन: किसानों के लिए मील का पत्थर

झारखंड के नाला प्रखंड के सालूका में 9 जून 2025 को 5000 MT क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष और नाला के विधायक रबींद्रनाथ महतो करेंगे। इस कोल्ड स्टोरेज के शुरू होने से नाला विधानसभा क्षेत्र और जामताड़ा जिले के किसानों को कई लाभ होंगे।

कोल्ड स्टोरेज के लाभ

- फलों और सब्जियों की शेल्फ लाइफ बढ़ना: कोल्ड स्टोरेज से जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को अधिक समय तक ताजा रखा जा सकेगा।

- खाद्य अवशिष्ट कम करना: इससे खाद्य पदार्थों के अवशिष्ट को कम करने में मदद मिलेगी।

- व्यापार में दक्षता बढ़ाना: कोल्ड स्टोरेज से व्यापार में दक्षता बढ़ेगी और किसानों को उचित मूल्य मिलेगा।

- खाद्य सुरक्षा में सुधार: इससे खाद्य सुरक्षा में भी सुधार होगा और उपभोक्ताओं को ताजे उत्पाद मिलेंगे।

उद्घाटन समारोह

- समय और स्थान: उद्घाटन समारोह 9 जून 2025 को दोपहर 2 बजे सालूका में आयोजित किया जाएगा।

- मुख्य अतिथि: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष और नाला के विधायक रबींद्रनाथ महतो मुख्य अतिथि होंगे।

किसानों के लिए मील का पत्थर

- उचित मूल्य: कोल्ड स्टोरेज से किसानों को अपनी उपज के लिए उचित मूल्य मिलेगा।

- आय में वृद्धि: इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे अपने परिवार के लिए बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।