*सोनभद्र:राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानवाधिकार पर्यावरण संरक्षण संगठन ने मनाया 7वां स्थापना दिवस, 2026 में गरीब बेटी की शादी कराने का संकल्प*
![]()
विकास कुमार
सोनभद्र: ओबरा में राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानवाधिकार पर्यावरण संरक्षण संगठन ने शुक्रवार, 23 मई 2025 को सोनभद्र के ओबरा स्थित श्रीराम मंदिर कॉलोनी में अपना 7वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। श्रीराम पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार उर्फ परदेसी बाबू ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद चौबे जी ने केक काटकर संगठन के सात वर्ष पूरे होने की खुशी मनाई। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें श्री गणेश अग्रहरि, प्रदुम साहनी, महिला मोर्चा से शबनम जी, नंदलाल जायसवाल, बाबा दी हाईटेक विशाल गुप्ता, आलोक भाटिया, अश्वनी कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राणा प्रकाश मिश्रा और जिला महासचिव अशोक कुमार शामिल थे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और सम्मानित किया।
नंदलाल जायसवाल ने भेंट किए उपहार
इस खास मौके पर नंदलाल जायसवाल ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया, जिसके लिए सभी ने उनका आभार व्यक्त किया।
2026 में गरीब बेटी की शादी का संकल्प
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों और महिला मोर्चा के सदस्यों ने मिलकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सभी ने विचार-विमर्श किया कि 2026 में संगठन के अगले स्थापना दिवस पर एक गरीब लड़की की शादी कराई जाएगी। सभी सदस्यों ने इस नेक कार्य में पूरा सहयोग देने का वादा किया। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि माता रानी की कृपा बनी रही, तो 2026 में यह संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा।
संगठन ने स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित होकर अपना कीमती समय देने के लिए सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद किया।
May 25 2025, 14:23