झारखंड के अधिवक्ताओं को भी मिलेगा राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, सीएम हेमंत सोरेन ने किया इसका शुभारंभ
राज्य में एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी होगा स्थापित, समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता - हेमंत सोरेन
![]()
रांची : झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के अधिवक्ताओं को दिया बड़ा तोहफा है। राज्य के अधिवक्ताओं को भी अब राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का मिलेगा लाभ जिसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की चिताएं राज्य के हर वर्ग के लिए है। उन्होंने हमेशा प्रयास किया है कि सरकार की आवाज और सरकार की योजनाएं सभी तक पहुंचे। राज्य के सभी अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा से जोड़नेवाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं के ऊपर स्वास्थ्य से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस राज्य में देश का एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हो, इसके लिए राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है झारखंड। यह सुनकर बड़ी तकलीफ होती है। उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि झारखंड को इस कलंक से बाहर निकालें। अबुआ सरकार का हर क्षण, हर घड़ी, झारखंड की जनता के लिए समर्पित है। हमारी सरकार सकारात्मक पहल करते हुए राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास कर रही है।
समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के जीवन में समस्याएं और परेशानियां आती रहती है। इन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने यह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू किया है। राज्य में आप लोगों के लिए भी वकालत के कार्य ज्यादा से ज्यादा बेहतर कैसे हो सके, इस दिशा में हमारी सरकार कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रही है।
रिपोर्टर जयंत कुमार
May 04 2025, 12:07