पेपर लीक के आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति होगी जब्त
डेस्क : विभिन्न राज्यों की प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा। बिहार पुलिस की जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इससे जुड़ा प्रस्ताव केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजने का निर्णय लिया है।
![]()
ईओयू ने 2024 में ही संजीव मुखिया पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर जांच की थी, जिसमें उसके और उसके परिजनों के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी मिली है। यह आय से 144 फीसदी अधिक है।
बीते बुधवार को संजीव मुखिया की दो दिनों की रिमांड अवधि पूरी हो जाने के बाद वापस बेऊर जेल भेज दिया गया।
ईओयू सूत्रों के अनुसार पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई अहम जानकारियां दी हैं। इसका सत्यापन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संजीव मुखिया को फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है। जांच के दौरान ईओयू पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया की मदद करने वालों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध साक्ष्य इकट्ठा करेगी।
मालूम हो कि संजीव मुखिया ने पूछताछ में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी उजागर की थी। वह अपनी पत्नी को विधायक बनाने की कोशिश में लगा है और इसके लिए किसी राजनीतिक दल से टिकट की जुगाड़ में लगा था। मगर इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पेपर लीक से अवैध कमाई का इस्तेमाल भी वह इसमें करने वाला था।






May 01 2025, 10:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.6k