राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में हुई बारिश ने तपिश से दी राहत, आज इन 25 वज्रपात का हाई अलर्ट
डेस्क : बीते कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी का मार झेल रहे प्रदेशावासियों को बीते रविवार को मौसम में आए अचनाक बदलाव से बड़ी राहत मिली। पटना में रविवार को दोपहर में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना बना दिया। पटना के अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई। यहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा।
बीते रविवार को सर्वाधिक बारिश किशनगंज में किशनगंज के ठाकुरगंज में 14.6 मिमी व किशनगंज में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी पटना में 4.6 मिमी एवं अरवल में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अरवल को छोड़कर शेष सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इसी बीच मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को उत्तरी बिहार के जिलों के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर आज सोमवार को 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। पटना सहित दक्षिण बिहार में भी तेज हवा के साथ सोमवार को आंधी-पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तरप्रदेश के मध्य भागों से लेकर बिहार के मध्य भाग से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक निम्न वायु द्रोणिका के रूप में स्थापित है। मध्य असम और आसपास क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है।
वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 25 जिलों में सोमवार को वज्रपात और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मधुबनी, गया, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, खगड़िया, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नवादा, वैशाली, सारण आदि शामिल हैं।
11 hours ago