बड़ी खबर : बिहार में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
डेस्क : बिहार के प्रशासनिक महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित कर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राजस्व पर्षद में अपर सदस्य डॉक्टर सफीना ए। एन। को स्थानांतरित कर मगध प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। ये बिपार्ड गया के अपर महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। मगध प्रमंडल के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है ।
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी जो उद्योग विभाग की प्रभार में थीं, इन्हें स्थानांतरित कर समाज कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के प्रभार में रहेंगी।
Apr 14 2025, 09:39