झारखंड में वैज्ञानिक सहायक के पदों पर निकली भर्ती, 2 मई से करें आवेदन, ये रही अन्य अहम डिटेल
.
नई दिल्ली:- झारखंड कर्मचारी चयन (JSSC) आयोग ने वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। जारी सूचना के मुताबिक, कुल 23 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 मई, 2025 से शुरू होगी।
इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन (JSSC) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से वैज्ञानिक सहायकों के पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह नियुक्ति राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची में की जाएगी। कुल 23 पदों में नियमित रिक्ति के 14 एवं बैकलॉग नियुक्ति के नौ पद शामिल हैं। रेग्यूलर वैकेंसी में, फिजिक्स, जनरल केमिस्ट्री, विष विज्ञान, सीरम विज्ञान, डीएनए और साइबर फाॅरेसिंक में वैज्ञानिक सहायकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती से जुड़ी अहम तिथि और आवेदन करने के लिए आसान स्टेप्स सहित अन्य जानकारी नीचे दी जा रही है जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती से जुड़ी ये हैं अहम तिथियां
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 04 अप्रैल, 2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख- 02 मई, 2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 02 जून, 2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 04 जून, 2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों के भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर उपलब्ध Scientific Assistants जॉब्स भर्ती लिंक पर क्लिक करें। यहां उपलब्ध लिंक एक्टिव होने पर आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी जानकारी के साथ मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। अब शुल्क सबमिट करें। भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
इसके अलावा, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 14 मई, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Apr 07 2025, 16:49