बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय सोना लुटेरा सुबोध सिंह गैग के दो लाख के इनामी इस सदस्य को दबोचा
डेस्क : बिहार एसटीएफ को एकबार फिर एक मिली बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरराज्यीय सोना लुटेरा सुबोध सिंह गैग का सक्रिय सदस्य व दो लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी विकास कुमार उर्फ जॉन राइट को बिहार पुलिस की एसटीएफ ने दिल्ली में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
मालूम हो कि वैशाली जिले का मूल निवासी विकास कुमार ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुए सोना लूट कांडों का वांछित अभियुक्त रहा है। एसटीएफ की विशेष टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिल कर दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र से छापामारी कर विकास कुमार को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ दबोचा।
तीन जनवरी 2025 को अईठापल्ली (ओडिशा) थाना क्षेत्र के मन्नापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में हुए लगभग 28 किलो सोना लूट की घटना, वर्ष 2022 में प्रतापनगर (उदयपुर, राजस्थान) थाना क्षेत्र के मन्नापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में हुए लगभग 24 किलो सोना लूट की घटना और वर्ष 2022 में रंगनाथ (कटनी, मध्यप्रदेश) थाना क्षेत्र के मन्नापुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में हुए लगभग 17 किलो सोना लूट की घटना में भी वह वांछित रहा है।
इसके खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों तथा पटना एवं वैशाली जिला के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है। विकास कुमार उर्फ जॉन राइट के पास से ओडिशा लूटकांड की पांच सोने की अंगूठी और दो सोने की चेन भी बरामद हुई है।
Apr 06 2025, 14:12