हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर तिसरी प्रखंड में निकाला गया सैकड़ों बाइक शोभा यात्रा
तिसरी – हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर तिसरी प्रखंड में किशोरी साव के नेतृत्व में विशाल बाइक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे तिसरी प्रखंड के कई पंचायत के स्नातनियो लोग शामिल हुए बता दें यह शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ तिसरी गांधी मैदान से खिजूरी, तिसरी, बेलवाणा, चंदोरी, पलमरुआ, लोकाई नयनपुर, गुमगी, गड़कुडा मोड़ से बरवाडीह, भंडारी भ्रमण करते हुए आपस तिसरी हनुमान मंदिर पहुंचे जिसमें पूरा क्षेत्र जय श्री राम से गुंजामय हो उठा वही तिसरी डीपीएस में प्रिंसपल जन्म जय प्रियदर्शी द्वारा भक्तों के लिए मैंगो जूस और पानी का व्यवस्था किया गया था
चंदौरी में नव युवक समिती द्वारा नींबू सरबत, लोकाय नयनपुर में नव युवक समिती द्वारा दही शरबत, गुमगी में शरबत और बरवाडीह में भक्तों के लिए खिचड़ी प्रसाद, वितरण किया गया जिसमें भक्तों ने खूब सराहना किए वही इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में तिसरी पुलिस प्रशासन जगह जगह मुस्तैद रही इस मौके पर प्रेम अग्रवाल, सुनिल साव, रविंद्र पंडीत, महेश बरनवाल,सुनिल यादव, मनोज यादव, संजीत सिंहा, पंकज शाह, माला सिंहा, कुणाल सिंह, विजय यादव , अजय यादव, संतोष सिंह, अशोक यादव, जानकी यादव, आदि कई भक्त जनों लोग उपस्थित थे
Mar 30 2025, 20:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
48.0k