झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटें में वज्रपात और बारिश होने क़ी आशंका
झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटें में वज्रपात होने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चल सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। इसे लेकर तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया है।
![]()
अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।
इन जिलों में असर
मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव रांची, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, दुमका, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।










Feb 22 2025, 14:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.4k