बेगूसराय में पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, भाई बोला- बहन गूंगी है, सास खाना तक नहीं देती
बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता प्रियंका कुमारी (26) को पीट-पीटकर बेहोश करने का मामला सामने आया है। दरअसल, ससुराल वालों ने मारपीटके बाद लड़की के मायके वाले को फोन पर कहा कि आपकी बेटी मर गई है।

मायके वाले मौके पर पहुंचे तो प्रियंका बेहोशी की हालत में थी, जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा की है। घायल महिला स्थानीय निवासी मोहन साह की पत्नी प्रियंका कुमारी है।

फिलहाल डायल-112 द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में महिला के भाई खरीदी निवासी बिट्टू कुमार ने बताया कि 5 साल पहले प्रियंका की शादी दहेज देकर भर्रा निवासी मोहन साह के साथ किया गया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे काफी परेशान करते थे। मेरी बहन गूंगी है, वह बोल नहीं सकती है। इसके कारण ससुराल वाले अक्सर परेशान करते थे। सास, खाना नहीं देती थी, पति बाहर मजदूरी करता है। वह भी पैसा नहीं भेजता था। हम लोग ही किसी तरह इसके खाने-पीने की व्यवस्था करते थे। पहले भी उसके साथ मारपीट हुई, लेकिन हम लोगों ने पारिवारिक मामला समझकर मामले को शांत कर दिया था। आज हमारे बहनोई मोहन साह ने फोन कर कहा कि प्रियंका मर गई है, जाकर देख लीजिए। हम बाहर हैं और चल चुके हैं, जल्द ही पहुंच जाएंगे। ससुराल पहुंचे तो प्रियंका आंगन में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। बहनोई मोहन साह भी घर में ही था, जो हम लोगों को देखकर फरार हो गया। इसके बाद बहन को जिंदा देखकर डायल-112 पर फोन किया। वहां से पुलिस आई और सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
राहतपुर वार्ड संख्या 7 से एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद
बेगूसराय जिला के राहतपुर वार्ड संख्या 7 से संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव बलिया पुलिस ने किया बरामद शुक्रवार की सुबह बलिया पुलिस के द्वारा बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राहतपुर वार्ड संख्या 7 से एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा बलिया पुलिस को दी गई मौके पर बलिया पुलिस के द्वारा पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है वहीं मृतका की पहचान बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राहतपुर निवासी राकेश कुमार सिंह की पुत्री नाजो कुमारी के रूप में की गई है

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
बेगूसराय में नगर विकास मंत्री का जोरदार स्वागत
बेगूसराय में नगर विकास मंत्री का जोरदार स्वागत

बेगूसराय के रास्ते भागलपुर जा रहे बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का आज बीहट नगर परिषद में जोरदार स्वागत किया गया। नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने पार्षद प्रतिनिधि गौतम गोपन, नारायण सिंह और मिंटू सिंह ने मंत्री का स्वागत किया।

उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री का स्वागत बिहार की पहचान गमछा समर्पित कर किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि बेगूसराय की धरती से लगाव रहा है। खास तौर पर बीहट के लोगों से विशेष लगाव है। नगर परिषद बीहट के विकास में हर संभव कार्य किया जा रहा है। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने मंत्री को नगर परिषद क्षेत्र में CCTV कैमरा लगाने, मालती पोखर, हाजीपुर पोखर की स्वीकृत, हाई मास्ट लाइट चालू हो जाने की लिए सभी पार्षद और नगर क्षेत्र के आम-जन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उप मुख्य पार्षद ने ध्यान आकृष्ट कराया है कि बिहार के उप मुख्य पार्षद को भी अधिकार के लिए फाइल बढ़ाने की जरूरत है। इस पर मंत्री ने अश्वासन दिया है कि समय से आप लोगो को भी अधिकार मिल जाएगा। मौके पर अनुराग, विकेश, माधव, जितेंद्र, राजा, ऋषि, निर्णय, कुणाल, सुजीत एवं राजेश सहित अन्य उपस्थित थे।

इसके बाद मंत्री नितिन नवीन ने जीरो माइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
बेगूसराय में ​​​​​​​10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या
बेगूसराय में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को घर से 500 मीटर दूर मक्के के खेत में बच्ची का शव मिला। गले पर जूते के निशान थे। कपड़े बगल में पड़े थे और आसपास खून के छींटे और गुटखे का रैपर था।

घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बिशनपुर आहोक गोविंदपुर नवटोलिया वार्ड संख्या 7 की है। बच्ची अपने परिवार के साथ फूफा के घर श्राद्ध कर्म में आई थी। मृतका खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मृतक बच्ची के फूफा ने बताया कि 'बच्ची अपनी बहन और चाची के साथ आई थी। रविवार रात करीब 8:00 बजे घर पर भजन-कीर्तन चल रहा था। इसके बाद खाना खाकर सभी लोग सो गए। घर में बहुत लोग थे। हमें लगा कि बच्ची भी कही सो गई होगी। सुबह 5:00 बजे लोग उठे तो बच्ची नहीं दिखी। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। पंचायत में माइकिंग भी कराई गई। इसी दौरान खेत में बच्ची की लाश मिली।' शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

एसपी मनीष ने बताया कि 'घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश ने दुष्कर्म के बाद एक नाबालिग की हत्या की है। बलिया डीएसपी के नेतृत्व में गठित SIT की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'


बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
15 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी किया गिरफ्तार
डंडारी पुलिस के द्वारा प्रतारपुर से एक शराब कारोबारी को 15 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार डंडारी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर से एक शराब कारोबारी को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी पर डंडारी थाने में
कांड संख्या 19/25 दर्ज कर धारा 30  बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के प्राथमिक की  अभियुक्त शुलो यादव उम्र करीब 60 वर्ष पिता स्वर्गीय गांगो यादव ग्राम प्रतारपुर  वार्ड नंबर 14 थाना डंडारी जिला बेगूसराय को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
दिल्ली में जीत पर बेगूसराय में जश्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने से कार्यकर्ता झूम उठे हैं। भाजपा के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खुश कार्यकर्ताओं ने आज एक साथ दिवाली और होली मनाई। इस मौके पर शहर के थाना चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

मौके पर उपस्थित खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रखर आवाज के रूप में भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में दिल्ली फिर दिल वालों की दिल्ली बनेगी और यमुना का पानी भी साफ होकर अपने स्वरूप को प्राप्त करेगा।

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि पिछले 10 साल में आत्मुग्ध लोगों ने जिस प्रकार से पूर्वांचल के लोगों को न केवल जलील किया, बल्कि उनके स्वाभिमान व स्मिता से भी खिलवाड़ किया। उसका जवाब आज दिल्ली की जनता ने दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में साफ नीयत से सही विकास अब हर जन मन की आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है। उसका यह परिणाम है कि दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी के 27 वर्षों का वनवास का समाप्त हुआ। दिल्ली की जनता ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास के साथ जुड़ना पसंद किया है। भाजपा शासित राज्यों में डबल इंजन की सरकार ने विकास की बहुआयामी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया है। दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। देश की राजधानी अब दिव्य व भव्य स्वरूप में निखर कर सामने आएगी।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
बेगूसराय में जबरन स्टेज पर चढ़ फायरिंग करने लगा सेना का हवलदार
आर्मी में तैनात एक हवलदार ने अपने लाइसेंस पिस्टल से बेगूसराय के शादी समारोह में जबरदस्ती स्टेज पर चढ़कर फायरिंग करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद बारातियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बारातियों की पिटाई भी कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हवलदार को पकड़ लिया और रिवॉल्वर जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
1001531728.jpg
घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर के बगल वाली गली की है। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने सेना के हवलदार को पकड़ा तो वो नशे में था। पुलिस ने रोशन के सहयोगी चन्द्रशेखर चौधरी के पुत्र शंभू चौधरी समेत अन्य की तलाश में जुटी है।

एसपी मनीष ने बताया कि आज देर रात करीब 2:30 बजे में एक सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 42 में शादी के रस्म के दौरान फायरिंग की गई है। इसके साथ ही कुछ लोगों की ओर से बाराती पक्ष के साथ मारपीट किया गया है। सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच-पड़ताल की गई।

मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात लेट से आई तथा करीब 2:30 बजे जयमाला का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान अचानक सेना में हवलदार के पद पर तैनात स्थानीय निवासी रौशन कुमार ने जयमाला स्टेज पर चढ़कर दो-तीन राउंड हर्ष फायरिंग किया। विरोध करने पर उसने सहयोगी साथी शंभु चौधरी के साथ मिलकर बाराती में आये कुछ अन्य लोगों के साथ मारपीट किया।

इस बीच पुलिस ने रोशन कुमार को पकड़ा तथा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। चोटिल बाराती का भी इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए रोशन कुमार की ओर से प्रयुक्त पिस्टल का लाइसेंस जब्त किया गया है। पिस्टल की बरामदगी एवं अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

इधर, स्थानीय लोगों का कहना कि श्रवण दास एवं अरुण दास के बीच समय लंबे समय से गोतियारी विवाद चल रहा है। रात में श्रवण दास की बेटी की शादी थी। जिसमें उसने अपने गोतिया (पड़ोसी) अरुण दास को निमंत्रण नहीं दिया था, जिससे वह लोग काफी आक्रोशित थे और इसी आक्रोश में अरुण दास का बेटा रौशन कुमार अपना लाइसेंसी पिस्टल लेकर शादी समारोह में पहुंच गया और स्टेज पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट 
बेगूसराय जिले में ज्वेलरी शॉप से 10 सेकेंड में 30 लाख की लूट
बेगूसराय के एक ज्वेलरी शॉप में 10 सेकेंड में 30 लाख से अधिक की लूट हुई है। अपराधी सोने की ज्वेलरी से भरा थैला लेकर भाग गया। दुकान में 2 शटर थे। दुकानदार ने एक ही शटर खोला था। दूसरा खोलने गया था। इसी बीच एक अपराधी आया और थैला लेकर भाग गया। पीड़ित दुकानदार किरण साह ने बताया कि बैग में सोना का 400 ग्राम के जेवरात और लॉकर की चाबी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह 10:45 बजे एक युवक लूट के लिए पहुंचा। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार की है।

दुकानदार किरण शाह ने कहा कि साइड का शटर खोलने के लिए गए थे। इसी बीच एक युवक आया और काउंटर पर रखा थैला लेकर भाग निकला। मेरी दुकान वीरपुर बाजार में मजार चौक के समीप है।

मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल वीरपुर थाने की पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। सीसीटीवी खंगाला गया है। दुकानदार ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद स्पष्ट पता चलेगा कि कितना सामान था।


बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
बेगूसराय मे संदिग्ध हालात में पे़ड़ के नीचे मिली युवक की लाश
बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव के राहीपार स्थित बगीचे से मंगलवार को एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में पेड़ के नीचे से बरामद की गई है। लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलिया थाना की पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।

मृतक युवक की पहचान सदानंदपुर वार्ड नंबर-4 के रहने वाले कमल महतो के बेटे अमरजीत कुमार (28) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि वह सुबह घर से निकाला तथा दोपहर तक घर वापस नहीं आया। दोपहर बाद बहियार गए लोगों ने आम पेड़ के नीचे लाश पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन एवं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस को लाश के गले में फंदे का निशान भी मिला है। जिससे फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि लाश आम के पेड़ के नीचे रखा हुआ था, जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।

सरपंच नित्यानंद राय ने बताया कि मृतक युवक नशे का सेवन करता था, जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक नहीं थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरजीत गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि सदानंदपुर बहियार में एक युवक का लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेज लाश को कब्जे में ले लिया गया है। शुरूआती जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
बेगूसराय जिले में नशीले पदार्थों का खुला बिक्री और सेवन
बेगूसराय जिला अंतर्गत बलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम नशीले पदार्थ की बिक्री व सेवन लगातार जारी है जिसको लेकर बलिया प्रखंड कांग्रेसी कार्यकर्ता राकेश सिंह ने बताया बिहार मे शराब बंदी के बावजूद शराब व नशीले पदार्थ की बिक्री एवं नौजवानों के द्वारा सेवन लगातार जारी है जिसको लेकर बिहार सरकार बीते वर्ष 2016 में बिहार में शराब बंदी की थी तब लोगों को काफी खुशी हुई थी कि बिहार में शराब बंदी होने से नशा मुक्त होगा बिहार परंतु शराबबंदी के बावजूद भी गांव के सैकड़ो लड़के जहरीली शराब बनाकर बेच रहे हैं वही शराबबंदी के बावजूद भी जिनको शराब उपलब्ध नहीं हो रहा है वह प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स ताड़ी खाने में जाकर ताड़ी का सेवन कर रहे हैं सिगरेट पी रहे हैं यहां तक की पंचर बनाने वाले सॉल्यूशन का सेवन कर नशा ला रहे हैं तो तेजी से बिहार में नए जेनरेशन जिनकी उम्र 15 से 25 30 के बीच है वह नशा का शिकार होते जा रहे हैं स्थितियां यह है कि जब से शराब बंदी हुई है तब से डुप्लीकेट शराब पीने से लोगों को हार्ट अटैक पैरालिसिस जैसी बीमारियां बढ़ रही है और लोग बेमौत मर रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि लोगों से वह अनुरोध करते हैं कि वह खुद जागरूक हो शराब बंदी के बावजूद बिहार में ट्रक की ट्रक शराब आती है तभी तो यहां की पुलिस ट्रक की ट्रक शराब को पकड़ती है वहीं रविवार की संध्या बेगूसराय जिला के बलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर से नशेरियों के अड्डे पर नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए खुलेआम लोगों को देखा जा रहा है एक तरफ बिहार सरकार के लाख दावे करने के बावजूद भी बलिया प्रखंड क्षेत्र में शराब बंदी के बावजूद भी नशीले पदार्थ पीने व पिलाने का सिलसिला जारी है वहीं बिहार सरकार में शराबबंदी के सारे दावे खोखले साबित होते हुए दिख रहे हैं

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट