आज कापंचांग- 17 फरवरी 2025:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष पंचमी- फरवरी 17 02:16 AM- फरवरी 18 04:53 AM

कृष्ण पक्ष षष्ठी- फरवरी 18 04:53 AM- फरवरी 19 07:32 AM

नक्षत्र

चित्रा - फरवरी 17 04:31 AM- फरवरी 18 07:35 AM

योग

शूल - फरवरी 16 08:05 AM- फरवरी 17 08:54 AM

गण्ड - फरवरी 17 08:54 AM- फरवरी 18 09:51 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:01 AM

सूर्यास्त - 6:20 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 17 10:31 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 18 10:02 AM

अशुभ काल

राहू - 8:26 AM- 9:51 AM

यम गण्ड - 11:16 AM- 12:40 PM

कुलिक - 2:05 PM- 3:30 PM

दुर्मुहूर्त - 01:03 PM- 01:48 PM, 03:19 PM- 04:04 PM

वर्ज्यम् - 01:32 PM- 03:20 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 12:45 AM- 02:33 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:24 AM- 06:12 AM 

ये भी देखें

आज का राशिफल,16फरबरी 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

​मेष राशि,अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे। आज आप कई पारिवारिक अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। लेकिन आपके परिवार के बढ़ते खर्च आज आपको चिंतित कर सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कुछ सामाजिक कार्यों में भी आपकी सहभागिता बढेगी। आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपके घर मित्रों का आगमन भी आज होगा। धार्मिक यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

​वृषभ राशि,शौक पूरा होने से खुशी मिलेगी

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में सहभागी बन सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे। किसी शौक को पूरा कर पाने से आपको खुशी होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान देना चाहिए।

​मिथुन राशि,रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके मन में आज काम और कारोबार को लेकर कई तरह के विचार आते रहेंगे। और आप रचनात्मक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज आप अपने कार्यस्थल में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। परिवार के कुछ जरूरी काम को निपटाने के लिए आपको धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते हैं। मन पसंद भोजन मिलने से आपको आज खुशी होगी। लव लाइफ में आपके आज रोमांस बना रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज सूर्य पुराण का पाठ करना चाहिए।

​कर्क राशि,अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे

कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज दिन पहला भाग रिलैक्स होकर बिताएंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक और राजनीतिक कार्य में भी आज आप भाग ले सकते हैं। आज आप अपने कुछ अधूरे कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। शाम का समय आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव है तो वह भी दूर होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई आज अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ आप आज पार्टी मनोरंजन भी कर सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।

​सिंह राशि, लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कुछ पारिवारिक कार्यों की वजह से व्यस्त रहेंगे। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपके शत्रु आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की भरपूर कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आप बुद्धि और समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गुड़ मिश्रित जल के सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।

​कन्या राशि, भाई बहनों से लाभ और सहयोग पाएंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में आज शुभ और मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। परिवार के सदस्य आपस में बैठकर किसी पारिवारिक मुद्दे का हल निकालने का प्रयास करेंगे। आपको आज भाई बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि,अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे

तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज कई अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित कोई मुद्दा है तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपको आज किसी संबंधी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह पूरा होगा। सगे संबंधियों से मिलने का भी संयोग बन सकता है। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

​वृश्चिक राशि,वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज कई लाभदायक अवसर पाएंगे। दिन के पहले भाग में आज आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताना चाहेंगे। जबकि दिन में आज कुछ सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा और आपको कुछ वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ शाम का वक्त रोमांटिक बीतेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

​धनु राशि,ससुराल से बड़ा लाभ पा सकते हैं

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको व्यावसायिक मामलों में सावधान और सतर्क रहना होगा। काम और कारोबार में आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करेंगे तो यह नुकसान में रहेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या संबंधी सहयोग आपको भावुक कर सकता है। महिलाओं को आज ससुराल के बड़ों से लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

​मकर राशि, दिन आपका अनुकूल रहेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने पारिवारिक कार्यों के साथ किसी सामाजिक कार्य में भी आगे आएंगे। परिवार में लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपको सम्मान देंगे। यदि आपके बच्चे के विवाह से संबंधित कोई समस्या है, तो आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से इसे हल कर सकते हैं। कारोबार के मामले में आज का दिन मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग किराना या वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पिता से आपको आज किसी विषय पर सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है, इसलिए आज ऐसा कुछ भी न करें जिससे कहासुनी हो।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

​कुंभ राशि,जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान का ध्यान रखें। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा लाभ दे सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य भगवान को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

​मीन राशि, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी

मीन राशि के जातक आज कारोबार में लाभ पाएंगे। आप आज कोई साहसिक कदम उठाकर भी लाभ पा सकते हैं। आपको आज किसी समस्या का समाधान दोस्तों के सहयोग से मिल सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। माता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भी आप आज भाग ले सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने किसी परिचित की मदद के लिए आगे आएंगे इससे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। भौतिक सुख साधनों की आप आज खरीदारी कर सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आज लाभदायक होगा।

आज का पंचांग- 16 फरवरी 2025:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष चतुर्थी- फरवरी 15 11:52 PM- फरवरी 17 02:16 AM

कृष्ण पक्ष पंचमी- फरवरी 17 02:16 AM- फरवरी 18 04:53 AM

नक्षत्र

हस्त - फरवरी 16 01:39 AM- फरवरी 17 04:31 AM

चित्रा - फरवरी 17 04:31 AM- फरवरी 18 07:35 AM

योग

धृति - फरवरी 15 07:32 AM- फरवरी 16 08:05 AM

शूल - फरवरी 16 08:05 AM- फरवरी 17 08:54 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:02 AM

सूर्यास्त - 6:19 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 16 9:41 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 17 9:31 AM

अशुभ काल

राहू - 4:54 PM- 6:19 PM

यम गण्ड - 12:40 PM- 2:05 PM

कुलिक - 3:30 PM- 4:54 PM

दुर्मुहूर्त - 04:49 PM- 05:34 PM

वर्ज्यम् - 11:03 AM- 12:50 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 09:47 PM- 11:34 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:25 AM- 06:13 AM

शुभ योग

अमृतसिद्धि योग - फरवरी 16 07:02 AM - फरवरी 17 04:31 AM (हस्त और रविवार)

सर्वार्थसिद्धि योग - फरवरी 16 07:02 AM - फरवरी 17 04:31 AM (हस्त और रविवार) 

ये भी देखें

आज का राशिफल:15 फरवरी 2025:जानिए राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा.?

मेष राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रु उपद्रव संभव है। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- गृहकलह के संकेत हैं, बड़े गृहकलह हो सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान पर ध्यान दें। व्यापार आपका ठीक चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य में परेशानी। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार शनै-शनै बढ़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन बैचेन व घबराहट में रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक उथल-पुथल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा बचकर करें। थोड़ा भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई काम नहीं कर सकते हैं। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

आज का पंचांग- 15 फरवरी 2025:जानिए पंचांग जे अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष तृतीया - 11:52 पी एम तक

नक्षत्र

उत्तराफाल्गुनी - 01:39 ए एम, फरवरी 16 तक

योग

सुकर्मा - 07:33 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:04 AM

सूर्यास्त - 6:17 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 13 7:08 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 14 8:02 AM

अशुभ काल

राहु - 11:12 ए एम से 12:35 पी एम

यम गण्ड - 03:23 पी एम से 04:47 पी एम

गुलिक - 08:24 ए एम से 09:48 ए एम

दुर्मुहूर्त - 09:14 ए एम से 09:59 ए एम, 12:58 पी एम से 01:42 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 06:32 PM- 08:14 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM

आज का राशिफल:14 फरबरी 2025:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा.?

मेष राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बाकी सरकारी तंत्र से भरपूर लाभ है। आय के नवीन मार्ग प्रसस्त हो रहे हैं। इस तरीके की क्रियाएं बहुत अच्छी हैं। बस भावुकता पर नियंत्रण रखें। लाल वस्तु पास रखना है।

वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में अच्छी स्थिति दिख रही है। व्यापारिक सफलता मिल रही है। सरकारी तंत्र का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी हो गई और व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें, उनका जलाभिषेक

कर्क राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार शनै शनै आगे बढ़ेगा। वाहन धीरे चलाएं। थोड़ी सी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। शनि देव को प्रणाम करना, नीले वस्तु का दान करना शुभ है।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नव ऊर्जा का बोध होगा। प्रेम संतान अच्छा व्यापार बहुत अच्छा सुधार की तरफ हर चीज में आप जा रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। शनि देव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम, संतान सुधर चुका है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। बाकी हर लिहाज से बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बस थोड़ा सा शारीरिक तापमान न बढ़ाने पाए, इस बात का ख्याल रखिएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल दें, शुभ होगा।

आज का पंचांग, 14फरबरी2025:, जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

आज फाल्गुन द्वितीय तिथि है। साथ ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

राष्ट्रीय मिति माघ 25, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 03, शब्बान 15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 

14 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजे।

सूर्यास्त का समय 14 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 10 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय : आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

आज का राशिफल, 13फरवरी 2025: जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

​मेष राशि, आर्थिक मामलों में लाभप्रद दिन

मेष राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहने की वजह से कुछ काम को आपको टालना पड़ सकता है इसलिए काम की प्राथमिकता बनाकर काम का प्रबंधन करना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद रहेगा, व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज वह आपको मिल सकता है। नौकरी में आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको संयम रखना होगा, किसी भी बात को पूरी तरह समझे बिना कोई भी एक्शन लेने से आपको बचना होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

​वृषभ राशि,कोई सरप्राइज मिल सकता है

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों में वृद्धि होने से आपको अधिक जिम्मेदार और गंभीर होकर काम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। वरिष्ठों की सलाह से काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको आज के दिन आयात निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलने वाली है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​मिथुन राशि, परिश्रम करेंगे तो भाग्य भी साथ देगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, मित्रों और रिश्तेदारों से आप आज लाभ पा सकेंगे। आज आपको अपना कोई भी काम भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन यह भी है कि जहां भी आप प्रयास करेंगे भाग्य भी आपकी मेहनत को सफल बनाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता पाएंगे और उन्हें शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में दिन आपका व्यस्ता में बीतेगा। खर्च भी आपका सामान्य बना रहेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​कर्क राशि, जल्दबाजी के काम से बचें

कर्क राशि के लोगों को आज वाणी व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। आपको परिवार में किसी भी मामले पर सोच-समझकर बोलना चाहिए नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आपने पहले कहीं निवेश किया था तो यह आपको मुनाफा दे सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। परिवार में आज बच्चों की सेहत और उनकी शिक्षा को लेकर आपको चिंता हो सकती है। बाहरी खानपान से परहेज रखें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक पंचाक्षरी मंत्र से करें।

​सिंह राशि, आत्मविश्वास से काम करें

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए और दूसरों पर निर्भर होने से बचना चाहिए। किसी पर भी जरूरत से अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी में आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे, अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में आज माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं,शत्रुओं से आप सतर्क रहें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

​कन्या राशि, बुद्धि के साथ कारोबार भी चलेगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि अगर आप कोई नया व्यवसाय या रोजगार में करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपकी बुद्धि भी आज खूब साथ देगी और आप कला एवं रचनात्मक क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज शाम तक अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपको क्रोध भी आएगा लेकिन आपको किसी भी हाल में वाणी को संयम खोने से बचना चाहिए।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी का दूध से अभिषेक करें और तुलसी की मिट्टी से तिलक भी करें।

​तुला राशि,आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने पर आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा। बच्चो की सेहत को लेकर आज आपको चिंता परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन से किए गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको अपने दोस्तों पर भी आंख मू्ंदकर भरोसा करने से बचना चाहिेए। आपको किसी से धोखा मिलने की आशंका है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्च पर आप नियंत्रण बनाए रखें।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए।

​वृश्चिक राशि, करियर में उन्नति का संयोग बनेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि जो लोग नौकरी कारोबार में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपको अपने करियर में उन्नति के लिए भी कुछ शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। आप आज किसी नए कारोबार व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। वैसे आज माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की भी आशंका है। आपको आज किसी पारिवारिक उलझन को सुलझाने के लिए संयम से काम लेना होगा और इसमें आपको घर के वरिष्ठ लोगों से मदद की भी जरूरत हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आज गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।

​धनु राशि, वाणी व्यवहार पर आप संयम रखें

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी लव लाइफ मे आज प्रेम और सम्मान बना रहेगा। प्रेमी से अगर आप कोई दिल की बात कहने से हिचक रहे थे तो आज आप मन की बातों को जाहिर कर सकते हैं। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई मतभेद या विवाद होता है तो आपको इससे बचना होगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। लेकिन आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि किसी भी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

​मकर राशि, कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है

मकर राशि करे लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में व्यवहारिकता से काम लेना होगा। किसी बात को लेकर घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे काम और कारोबार के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहेगा, आपको आज बिजनेस में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आप आज के दिन कुछ नया काम और कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ आनंदपूर्वक बिताएं। तीर्थयात्रा अथवा देवस्थल की यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दामोदर अष्टकम का का पाठ करना चाहिए।

​कुंभ राशि,पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों को आज किसी वजह से अपनी दिनचर्या और कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है, प्रमोशन अटका है तो इस मामले में शुभ संयोग बनेगा। वैसे आपके कुछ विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपको हानि पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे। लव लाइफ में आपके आज रोमांस बना रहेगा और प्रेमी के साथ आप वक्त भी बिताएंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि, संपर्क का दायरा बढ़ेगा और लाभ पाएंगे

मीन राशि के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी का साथ सहयोग भी आज बना रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज शाम के समय आपको यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके संपर्क का दायरा भी आज बढेगा। व्यापार में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिनका आप समझदारी और संयम से समाधान निकाल पाएंगे। आज आपको अपने काम के बीच में आराम करने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, पीठ और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

आज का पंचांग- 13 फरवरी 2025, जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- फरवरी 12 07:23 PM- फरवरी 13 08:22 PM

कृष्ण पक्ष द्वितीया- फरवरी 13 08:22 PM- फरवरी 14 09:52 PM

नक्षत्र

मघा - फरवरी 12 07:35 PM- फरवरी 13 09:07 PM

पूर्व फाल्गुनी - फरवरी 13 09:07 PM- फरवरी 14 11:09 PM

योग

शोभन - फरवरी 12 08:06 AM- फरवरी 13 07:31 AM

अतिगण्ड - फरवरी 13 07:31 AM- फरवरी 14 07:20 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:04 AM

सूर्यास्त - 6:17 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 13 7:08 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 14 8:02 AM

अशुभ काल

राहू - 2:05 PM- 3:29 PM

यम गण्ड - 7:04 AM- 8:28 AM

गुलिक - 9:52 AM- 11:16 AM

दुर्मुहूर्त - 10:48 AM- 11:33 AM, 03:18 PM- 04:02 PM

वर्ज्यम् - 08:21 AM- 10:03 AM, 05:48 AM- 07:32 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 06:32 PM- 08:14 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM

आज का पंचांग, 11 फरबरी 2025,जानिये पंचांग के अनुसार आज आप का मुहूर्त और ग्रहयोग ..?

विक्रम संवत - 2081, पिंगलविक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - माघ

अमांत - माघ

तिथि

चतुर्दशी - 06:55 पी एम तक

नक्षत्र

पुष्य - 06:34 पी एम तक

योग

आयुष्मान् - 09:06 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:06 AM

सूर्यास्त - 6:15 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 10 4:15 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 11 6:14 AM

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - माघ

अमांत - माघ

तिथि

चतुर्दशी - 06:55 पी एम तक

नक्षत्र

पुष्य - 06:34 पी एम तक

योग

आयुष्मान् - 09:06 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:06 AM

सूर्यास्त - 6:15 PM

चन्द्रोदय - फरवरी 10 4:15 PM

चन्द्रास्त - फरवरी 11 6:14 AM

अशुभ काल

राहू - 8:29 AM- 9:53 AM

यम गण्ड - 11:17 AM- 12:41 PM

कुलिक - 2:04 PM- 3:28 PM

दुर्मुहूर्त - 01:03 PM- 01:47 PM, 03:17 PM- 04:01 PM

वर्ज्यम् - 05:57 AM- 07:33 AM, 02:11 AM- 03:49 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM- 01:03 PM

अमृत काल - 03:34 PM- 05:10 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:29 AM- 06:17 AM