बेगूसराय में नगर विकास मंत्री का जोरदार स्वागत
बेगूसराय में नगर विकास मंत्री का जोरदार स्वागत
बेगूसराय के रास्ते भागलपुर जा रहे बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का आज बीहट नगर परिषद में जोरदार स्वागत किया गया। नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने पार्षद प्रतिनिधि गौतम गोपन, नारायण सिंह और मिंटू सिंह ने मंत्री का स्वागत किया।
उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री का स्वागत बिहार की पहचान गमछा समर्पित कर किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि बेगूसराय की धरती से लगाव रहा है। खास तौर पर बीहट के लोगों से विशेष लगाव है। नगर परिषद बीहट के विकास में हर संभव कार्य किया जा रहा है।
उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने मंत्री को नगर परिषद क्षेत्र में CCTV कैमरा लगाने, मालती पोखर, हाजीपुर पोखर की स्वीकृत, हाई मास्ट लाइट चालू हो जाने की लिए सभी पार्षद और नगर क्षेत्र के आम-जन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उप मुख्य पार्षद ने ध्यान आकृष्ट कराया है कि बिहार के उप मुख्य पार्षद को भी अधिकार के लिए फाइल बढ़ाने की जरूरत है। इस पर मंत्री ने अश्वासन दिया है कि समय से आप लोगो को भी अधिकार मिल जाएगा। मौके पर अनुराग, विकेश, माधव, जितेंद्र, राजा, ऋषि, निर्णय, कुणाल, सुजीत एवं राजेश सहित अन्य उपस्थित थे।
इसके बाद मंत्री नितिन नवीन ने जीरो माइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
Feb 14 2025, 15:44