ग्रीष्म ऋतु के साथ पेड पौधे पर नव पल्लव का आगमन होता :सीमा
![]()
सरायतरीन: नारी उत्थान समिति ने वसंत उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने बच्चों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही पीले वस्त्र धारण कर देवी का गुणगान किया।
नारी उत्थान समिति के तत्वाधान में हल्लू सराय स्थित बाला जी पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा आराधना के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने कहा कि शरद काल में उत्पन्न कमल के समान मुखवाली और सब मनोरथ को देने वाली मां शारदा सब संपत्तियों के साथ हर किसी के मुख में निवास करे। उन्होंने कहा कि ज्ञान के बिना मानव का जीवन निरर्थक है। कार्यक्रम में बच्चों को खिचड़ी का वितरण किया गया। बच्चों ने रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया। सीमा आर्या ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ऋतुराज वसंत का बड़ा महत्व है। इस समय प्रकृति में बदलाव के साथ ग्रीष्म ऋतु के साथ पेड पौधे पर नव पल्लव का आगमन होता है। इसकी छटा से नवजीवन का संचार होता है। इस दौरान बबली आर्या,कुसुम आर्या,प्रीती शर्मा,आशा आर्या ओर माया प्रजापति मौजूद रही। कार्यक्रम को अच्छी तरह से कराने पर समिति की अध्यक्षत सीमा आर्या ने स्कूल प्रबन्दक का धन्यवाद किया।
Feb 04 2025, 19:26