प्रयागराज में छह घंटे तक खड़ी रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
![]()
हाजीपुर
प्रयागराज के कुम्भ मेले में मौनी अमावश्या पर शाही स्नान की शुरुआत से पहले भगदड़ मच गई। मंगलवार की देर रात मची भगदड़ की खबर जैसे ही फैली सभी लोग सन्न रह गए। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इस दुःखद घटना पर खुद नजर रख रहे हैं।
![]()
रेलवे ने सभी ट्रेनें जहां थी वहीं रोंक दी
रेलवे ने भी ऐहतियातन सभी ट्रेनें जहां थीं वहीं रोक दिया। कई ट्रेनें तीन घंटे तो कई पांच घंटे जहां थीं वहीं रुकी रहीं। अगले आदेश के मिलने के बाद ट्रेनें धीरे-धीरे आगे बढ़ाई जाने लगीं। मंगलवार की शाम हाजीपुर से गुजरने वाले 11062 जयनगर से मुंबई पवन एक्सप्रेस देर रात हादसे के बाद 5 घंटे तक गाजीपुर में ही खड़ी रही। उसे पांच घंटे बाद आगे के लिए बढ़ाया गया।
इसी तरह 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का हाजीपुर आने का समय दोपहर के 02 बजे था, यह अपने निर्धारित समय से 14 घंटे विलंब से चल रही है। समाचार लिखे जाने तक यह ट्रेन झूसी से आगे बढ़ी थी। इस ट्रेन को प्रयागराज पर दोपहर के करीब दो बजे से शाम के सात बजे तक रोका गया। इस ट्रेन से हाजीपुर में सुबह करीब चार बजे पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 11061 पवन सात घंटे विलंब से चल रही है। हाजीपुर शाम को 7 बजे ट्रेन को पहुंचना था। इसके भोर के तीन बजे पहुंचने की संभावना है। 19483 अहमदाबाद बरौनी अपने निर्धारित समय से 12 घंटे विलंब से चल रही है। यह ट्रेन समाचार लिखे जो तक धीना पार कर रही थी।
मृतकों के प्रति चिराग ने जताई संवेदना
केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कुंभ में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति सरकार की ओर से अपनी संवेदना प्रकट की। कहा कि बेहद दुःखद घटना है। बुधवार की शाम केंद्रीय मंत्री विराग पासवान नगर के अम्बेदकर कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों को स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के सीएम खुद इसकी निगरानी पर नजर रख रहे हैं। वे खुद दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इस दुःखद घटना पर खुद नजर रख रहे हैं।







Jan 31 2025, 18:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k