देवघर- प्रखंड के पुनासी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जिला मत्स्य कार्यालय देवघर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: प्रखण्ड के ग्राम-पुनासी (पुनासी जलाशय के निकट) दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जिला मत्स्य कार्यालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिमसें मुख्य अतिथि सुरेश पासवान माननीय विधायक, देवघर विधानसभा, अपर समाहर्त्ता, देवघर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, देवघर, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, देवघर, देवघर, जिला मत्स्य पदाधिकारी, देवघर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यशाला में मात्स्यिकी विकास की संभावनाओ पर परिचर्चा, मत्स्य उत्पादन में लोगों की सहभागिता बढ़ाना एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, साथ ही साथ विभिन्न योजना जैसे मत्स्य प्रसार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण योजना, तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना तथा मत्स्य विपणन योजना अंतर्गत चार पहिया भारवाहक पिक-अप-वैन, जलाशय में मछली शिकारमाही हेतु गिल नेट, लाईफ जैकेट के लाभुकों को तथा मत्स्य प्रक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य कृषको को तथा निजी तथा सरकारी क्षेत्र में मछली-सह-बत्तख पालन तथा झींगा पालन करने हेतु चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। जिमसें मुख्य अतिथि सुरेश पासवान माननीय विधायक, देवघर विधानसभा, अपर समाहर्त्ता, देवघर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, देवघर, जिला पशुपालन पदाधिकारी, देवघर, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, देवघर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, देवघर, देवघर, नबार्ड के प्रतिनिधि, जिला मत्स्य पदाधिकारी, देवघर, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, देवघर तथा स्थानीय मुखिया पुनासी, साथ ही केज मित्र, मत्स्य मित्र, केज लाभुक, मत्स्य बीज उत्पादक मत्स्य कृषक आदि उपस्थित रहे।
देवघर: 76वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाईः-माननीय मंत्री हफीजूल हसन।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम देवघर में माननीय मंत्री हफीजुल हसन, अल्पसंख्यक, कल्याण सह जल संसाधन विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा झण्डोतोलन किया गया। इस दौरान माननीय मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है यह वो दिन है। जब से हमारा अपना संविधान लागू हुआ और पूरी आजादी मिली। साथियों संविधान ही हमें एक सूत्र में बांध रखता है। इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। 26 जनवरी 1950 से भारत एक संवैधानिक राष्ट्र बन गया। यह दुनियाँ के अन्य देशों की बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है और दूसरे देशों की दखलदाजी से दूर है। इसी दिन डा० राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश के संवैधानिक प्रमुख अर्थात् राष्ट्रपति बने और हमारा देश पूर्ण गणतंत्र बना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर सहित सभी अन्य महान विद्वानों, नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए अमर बलिदानियों समेत सभी जननायकों को करोड़ों बार नमन् एवं विनम्र श्रद्धांजलि। आगे उन्होंने कहा कि आइये हम यह शपथ लें कि हम हर हाल में अपने संविधान की रक्षा करेंगे। इसके अलावा माननीय मंत्री श्री हफीजुल हसन ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने पुनः एक बार सबों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिन्द, जय झारखण्ड, जोहार। इस दौरान उपरोक्त के अलावे माननीय देवघर विधायक सुरेश पासवान, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष किरन कुमारी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, अपर समाहर्ता हीरा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर- कर्पूरी लोहिया मंच के द्वारा देवघर के जननायक कर्पूरी चौक पर झंडोतोलन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्पूरी लोहिया मंच के द्वारा देवघर के जननायक कर्पूरी चौक पर मंच के संस्थापक रमणिक ठाकुर जी संचालनकर्ता समाजसेवी ध्रुव प्रसाद साह और राजकुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस राष्ट्र पर्व के अवसर पर रमणिकांत ठाकुर ने सभी देशवासियों और देवघर जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई, समाजसेवी ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सभी युवा योगदान दें, इस कार्यक्रम सफल बनाने में अनिल चंद्रवंशी, विपिन ठाकुर,सपन साह,जलेश्वर कुमार,अजीत कुमार एवं अनेकों पदाधिकारीगण मौजूद थे।
देवघर नगर स्टेडियम में आज 76 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देवघर के, के के एन स्टेडियम में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिज़ूल हसन ने झंडा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान मंच पर जिलाधिकारी विशाल सागर डीआईजी सह पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डूंगडूंग सदर एसडीओ रवि कुमार डीडीसी देवघर के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के तमाम बलों के अलावा एनसीसी स्काउट गाइड के साथ ही स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति के जज़्बे के साथ परेड में हिस्सा लिया। इसके अलावा ग्राउंड में अलग अलग विभागों द्वारा निकाली गई झंकियों ने भी दर्शक दीर्घा में बैठे गन्यमान अतिथियों के अलावा दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। झंकियों में सड़क दुर्घटना को लेकर जागरूक करने वाली झांकी के अलावा अग्निकांड के दौरान अग्निश्मन दल के कर्तव्य को बखूबी दर्शाया गया। इतना ही नहीं झांकी के ज़रिये लोगों को लोक नृत्य और कला से भी रू ब रू होने का मौका मिला। राष्ट्रध्वज और गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि, जिस प्रकार देश के गृहमंत्री ने संविधान और उसके निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है। आज राज्य के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा राज्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और देश के संविधान के प्रति सम्मान कर इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मना कर भाईचारे और एकता का संदेश भी दे रहा है।
देवघर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान गोष्ठी का आयोजन होटल मनोरमा के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, देवघर जिला प्रभारी सतेन्द्र सिंह दुमका जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े, पूव विधायक बालेश्वर दास प्रदेश कार्यसमिति दिवाकर गुप्ता सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सह पूव मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र के विकास का मूल आधार है। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को सशक्त करने और हर नागरिक को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज कुछ दल संविधान का नाम लेकर समाज को बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति करने में जुटे हैं, लेकिन भाजपा का संकल्प है कि हम संविधान की रक्षा करेंगे और इसे जन-जन तक पहुंचाएंगे। आज कांग्रेस संविधान की रक्षा के बारे में कहती है उसे दिन का जब बाबा साहेब की मुत्यु हुई तब उनका पाथिव शरीर अपने कांग्रेस कार्यालय में रखने के लिए जगह नहीं दी आज यह सविधान के बारे मै कह रहे है।पार्लियामेंट में एक चित्र नहीं लगा सकी बाबा साहब की 1990 में विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में अटल बिहारी वाजपेई के प्रयास से बाबासाहेब का चित्र लगाया गया मूर्ति लगाई गई और उन्हें कहा आज सुभाष चंद्र बोस की भी जयंती पर पुष्प अर्पित किया और उनकी जीवनी को बतलाया पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा: "संविधान भारत की आत्मा है और भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। कांग्रेस और झामुमो की सरकारें अपने स्वार्थ के लिए संविधान की भावना को कुचल रही हैं, लेकिन भाजपा हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।" पूर्व सांसद अभय प्रसाद ने कहा: "झारखंड में हेमंत सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद ने झारखंड को गर्त में डाल दिया है। भाजपा ही एकमात्र विकल्प है, जो संविधान की रक्षा कर सकती है और संथाल परगना के विकास को गति दे सकती है।" पूर्व विधायक बालेश्वर दास ने कहा: "संविधान ने हमें समानता और न्याय का अधिकार दिया, लेकिन झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति कर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही हैं। भाजपा का संकल्प है कि हम बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को हर घर तक पहुंचाएंगे और उनके सपनों का भारत बनाएंगे।" संविधान गोष्ठी में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्रहित में भाजपा के मिशन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक की स्वतंत्रता, समानता और न्याय का आधार है। मीडिया प्रभारी सचिन सुलतानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सजीव जजवाडे दिवाकर गुप्ता अधिर चन्द भैया सतोष उपाध्याय राजेन्द्र दास सतोष मूमू पप्पू यादव सचिन सुलतानिया चन्द शेखर खवाड़े धनजय तिवारी धनजय खवाड़े राजीव सिंह विजया सिंह प्रज्ञा झा विनय चन्दवशी सुलोचना देवी निरजंन देव रूपा केसरी अशीष दूबे भुषण सोनी दिलीप सिंह बबलू प्रासवान तुफान महथा दशरथ दास सतोष पासवान सजय यादव प्रमोद विधाथी पकज सिंह भदौरिया बलराम पौदार सजय राय जयप्रकाश सिंह मनोज मडल विष्णु राउत जुनियर बाबु लाल मराडी मिथलेश सिन्हा गोतम राय रवि रवानी महेन्द्र भोकता अशोक यादव विश्वनाथ रमानी विभुती झा ओकार दास दिलीप यादव रिशि सिह उमाशंकर प्रजापति नकुल राय सतोष मिश्रा मनोज भागव मनोज राय मोहन मडल राजु दास विकाश दास अंश देव सिह अनील कोल गोतम यादव सजय गुप्ता बुधन यादव एंव पाटी के तमाम कार्यकर्ता मौजुद थे
देवघर-शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के दसवां सीजन में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर निभाई भागीदारी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम, मे शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन (चित्रांकन प्रतियोगिता), सीजन- 10 का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए ड्रॉइंग शीट पर निर्धारित विषय के रंग भरे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे देवघर उपविकास आयुक्त नवीन कुमार, पूर्व विधायक नारायण दास, एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार झा, डॉ एनडी मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि देवघर उपविकास आयुक्त नवीन कुमार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि देवघर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर बच्चों का कार्यक्रम आयोजित होता है शायद यही इस शहर के सांस्कृतिक नगरी होने की पहचान है। इस आयोजन में एक साथ हजारों बच्चों को शिरकत करते देखकर अभिभूत हूं। ऐसे आयोजन हेतु आयोजक के साथ बच्चों को भी शुभकामनायें। वहीं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से इस कंपिटिशन को देखता रहा हूं, जहाँ छात्र छात्राएं बड़े उत्साह के साथ पहुंचते और प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। लगातार 10 वर्षों से हजारों बच्चों की उपस्थिति सही प्रतीत होता है कि यह प्रतियोगिता बच्चों कर बीच कितना लोकप्रिय है। एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार झा ने कहा कि मैं इस प्रतियोगिता में पहली बार पंहुचा हूं और मुझे दुख है कि नन्हे मुन्हे बच्चों के इस बगिया में मैं पहली बार पंहुचा हूं। बच्चों के इस सकारात्मक कार्यक्रम हेतु आयोजक को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनायें। तत्पश्चात देवघर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा, प्रो रामनन्दन सिंह इत्यादि ने भी अपने अपने सम्बोधनों में कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनायें दी। शहर परिक्रमा के संपादक सह मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के मुख्य आयोजक प्रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस कंपिटिशन मे हजारों की संख्या मे छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। देवघर के लगभग सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे सुप्रभा शिक्षा स्थली, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स, एस के पी विद्या-विहार, तक्षशिला विद्यापीठ, न्यू विज़न, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, सुपर्ब स्कॉलर स्कूल, देवघर सेंट्रल स्कूल, नंदन कानन स्कूल, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, सहदेवा अकादमी, राम मंदिर उच्च विद्यालय, दीनबंधु उच्च विद्यालय, एकलव्य पब्लिक स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, मैत्रेया स्कूल, देवघर पब्लिक स्कूल, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, ब्राइट कैरियर स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, ग्रीनव्हिच स्कूल, भारती विद्यापीठ, पंडित आमदानंद झा अकादमी, संत कोलम्बस स्कूल इत्यादि प्रमुख हैँ। आगे श्री वर्मा कार्यक्रम मे सहयोग हेतु प्रयोजक भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, एम एंड एस हेल्थकेयर, सुप्रभा शिक्षा स्थली, नमन नव्या एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, आशा इंटरनेशनल स्कूल, माँ कल्याणी ज्वेलर्स, नारायण सेवी गृह उद्योग, देवघर आईएएस अकादमी, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, नंदन कानन स्कूल, ब्लू बेल्स स्कूल, ब्राइट कैरियर स्कूल, श्री बाबा बैद्यनाथ एडु कैरियर कंसलटेंट को धन्यवाद दिया। वहीं मुख्य निर्णायक नरेन्द्र पंजीयारा के साथ सहायक निर्णायक सोनाली शिल्पी, पुष्पा कुमार और राजनंदनी को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलावा झारक्राफ्ट क्षेत्रीय कार्यलय के वरीय क्लस्टर प्रबंधक राजीव साहू, अजीत कुमार पाहुजा, सुप्रिया कुमारी सहित सभी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक और शिक्षकों के साथ कई अभिभावकों की मौजूदगी रही। अंत में प्रो रामनन्दन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। वही प्रभाकर कापरी ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।
देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने अपने पदाधिकारी के साथ सुभाष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: नगर आयुक्त नगर निगम की पूरी टीम के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर सुभाष चंद्र बोस चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बॉस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संजय मंडल फेडरेशन के अध्यक्ष माल्यार्पण पर उपस्थित थे। माल्यार्पण के उपरांत नगर आयुक्त रोहित सिन्हा एवं सहायक नगर आयुक्त के द्वारा आसपास उपस्थित जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया गया। नगर आयुक्त अपनी पूरी टीम के साथ माल्यार्पण करने के उपरांत 26 जनवरी की तैयारी का निरीक्षण किया गया। के. के. एन स्टेडियम,शहीद आश्रम, शहीद स्थल रोहिणी,सरस कुंज जसीडीह, वीर कुंवर सिंह, सफाई डिपो ,का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह,गौरव कुमार, नगर प्रबंधक प्रकाश कुमार मिश्रा, नगर प्रबंधक मनीष कुमार तिवारी, सतीश कुमार दास, सहायक अभियंता पारस कुमार, सूरज उरांव,कनीय अभियंता,सुमन वर्मा, कर्मवीर वर्मा, मनीष भारद्वाज, कन्हैया राम, उपस्थित थे।
देवघर- नगर निगम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: नगर निगम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत घटक 4 में बन रहे आवासों का नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निरीक्षण किया गया। वैसे लाभुक जो राशि लेकर काम नहीं कर रहे है। उन्हें नोटिस दे कर अंतिम अवसर दिया जा रहा है। वार्ड नंबर 5 के कुंजीसार एवं चांदपुर में बुधवार को निगम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, यहां कुल 16 लाभुकों लाभुकों को नोटिस देते हुए काम शुरू करने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में कुल स्वीकृत 15594 आवासों में कुल 11735 आवास पूर्ण हो चुके हैं शेष बचे आवासों को पूर्ण करने हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा हैं। निरीक्षण में नगर प्रबंधक मनीष कुमार तिवारी तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, वार्ड सर्वेयर आदि उपस्थित थे।
देवघर- के मसनजोरा गांव में पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के मसनजोरा गांव में पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईजी के समक्ष लोगो ने जमकर की शिकायत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं देवघर पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू की गई है।इसी के तहत देवघर प्रखंड अंतर्गत मसनजोरा गांव में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संताल परगना के आईजी क्रांति कुमार,जिला के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग और सदर एसडीओ रवि कुमार शिरकत किए। गांव के स्थानीय लोगो ने एक - एक कर शिकायत पुलिस के समक्ष किया।  जिसका कहीं से भी उनके समस्या का समाधान नही होता हैं।और उन्हें त्वरित समाधान चहिए तो इसके लिए झारखंड पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू की गई है। इसी के तहत आज मसनजोरा गांव में लगी कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने जमकर अपनी शिकायत सुनाई और उसे जल्द निष्पादित करने का आग्रह किया। मौके पर मौजूद संताल परगना प्रक्षेत्र के आईजी क्रांति कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या जमीन विवाद और पारिवारिक विवाद जैसी समस्याओं का मामला सामने आया है। इस तरह की समस्या का समाधान कैसे किया जाएगा इसकी जानकारी भी दी गई। इन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं सामने आई है उसका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिया गया है।आईजी ने कहा कि इस सुदूर गांव में इस तरह के कार्यक्रम से जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित होते है।इन्होंने कहा कि सुदूर गांव में भी बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगी।
देवघर मोहनपुर के चौपामोड तक "जय बापू ,जय भीम, जय संविधान, अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: मोहनपुर के चौपा मोड़ तक "जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान" तहत मार्च एवं सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान,मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी, सुल्तान अहमद,प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद,सांतनु मिश्रा,सोसल मीडिया कोर्डिनेटर संजय कुमार थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने की तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय,दिनेश कुमार मंडल, राजेंद्र दास,नागेश्वर सिंह,अवधेश प्रजापति,अशोक सिंह, पंजाबी राउत, भूतनाथ यादव,नवीन देव यादव,नारायण यादव,नौशाद अंसारी,अश्विनी मंडल, चंद्रशेखर रजक, कृष्ण यादव,नरेश यादव,दिलीप यादव गौतम तुरी,रामप्रसाद यादव,रामरेख यादव, प्रकाश यादव, जिला के पदाधिकारी मकसूद आलम, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, दिनेशानंद,अमित पांडेय,सुभाष मंडल,उपेंद्र राय, संजीव चौधरी,प्रदीप नटराज, नजमबुल अंसारी,कृष्णा पासवान,न्याज अहमद,गुलाब यादव, मणिकांत यादव, डॉ अनुप,सुभाष सिंह,ओम प्रकाश यादव, बासुकी पंडित,सिराज आलम बदरुद्दीन अंसारी, संतोष यादव,सुमन यादव, उपेन्द्र यादव, नंद किशोर दास,उमेश यादव,सोनू राउत, दीपनारायण यादव, मुकेश दास,दामोदर राय, कांग्रेस तांती, प्रदीप तांती, गोपाल मंडल आदि सैकड़ों नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।