38 वां राष्ट्रीय खेल का आज से शुभारंभ, झारखंड से 250 खिलाड़ी करेंगे शिरकत, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : देश में खेलों के सबसे बड़े आयोजन 38वें राष्ट्रीय खेल का आगाज आज 28 जनवरी को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इन खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष 32 खेलों में 10 हजार से अधिक खिलाडि़यों के बीच 14 फरवरी तक इन खेलों में श्रेष्ठता की होड़ रहेगी। 

 बता दे कि यह राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, शिवपुरी और न्यू टिहरी में आयोजित किए जाएंगे। पिछले वर्ष 2023 में 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा के पांच शहरों में आयोजित हुए थे। उत्तराखंड की राजकीय पक्षी मोनल से प्रेरित मौली इस खेल का शुभंकर है। 

38वें राष्ट्रीय खेल में झारखण्ड से 18 खेलो के तक़रीबन 250 खिलाडी औऱ अधिकारी भाग लेंगे। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल में आर्चरी, एथलेटिक्स, लॉन बॉल्स, वुशु, हॉकी, हैंडबॉल,बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, मलखम्ब, जूडो, स्विमिंग के साथ साथ साइकिलिंग, मॉडर्न पेंटाथलोंन, शूटिंग, स्क्वायश, ट्रायथलॉन में झारखंड के 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय खेल में शामिल होने के लिए विभिन्न दल अपनी आयोजन तिथियों के हिसाब से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।

झारखंड के नागपुरी गायक महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान की घोषणा, हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने जाकर दी बधाई

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी है। 25 जनवरी को पद्मश्री के लिए उनके का चयन किया गया था। इसके बाद से उनके घर पर लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है। उनके आस पड़ोस, रिश्तेदार से लेकर खास लोग भी उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं इसी क्रम में आज राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और हटिया के विधायक नवीन जैसवाल भी उनके घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। 

राजधानी रांची के हटिया में रहने वाले महावीर नायक झारखंड से इस वर्ष 2025 पद्मश्री पुरुस्कार के लिए चयनित होने वाले एकमात्र कलाकार है। 

बता दे कि इनसे पहले झारखंड के मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख को पद्मश्री मिल चुका है। महावीर नायक नागपुरी गीत-संगीत में 50 वर्षों से अधिक का लंबा सफर तय किया है। कल की यह विरासत उनको उनके माता-पिता से मिला और यही विरासत उनकी बेटियां संभाल रही है। महावीर नायक को उनकी अलग गायिकी के लिए जाना जाता है।

 वह सभी रागों को गाने में पारंगत हैं। उन्हें प्रगतिशील गायन शैली के लिए विशेष रूप जाना जाता है। इसी गायन शैली के कारण वे जनता के बीच छाये रहे। वहीं उन्होंने झारखंड में कलाकारों के प्रति हो रही अनदेखी पर झारखंड सरकार के ऊपर सवाल उठाया। 

गौरतलब है कि महावीर नायक झारखंड और देश के विभिन्न राज्‍यों के अलावा विदेशों में भी कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। वही इनसे बधाई देने आए हटिया के विधायक नवीन जसवाल ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है कि ऐसे कलाकार हमारे झारखंड में है।

धनबाद: बरोरा चिटाही मार्ग के मुख्य सड़क में दरार !




					
Image 2Image 3


धनबाद: बाघमारा: बरोरा से रामराज मंदिर चिटाही जाने वाले मुख्य मार्ग में सड़क कई मीटर तक फट गया है। जिससे लगातार गैस रिसाव भी हो रहा है, साथ ही रोड में दरार दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है।इसी रास्ते से डुमरा, मांद्रा, माथाबांध, बरोरा तथा आस पास के ग्रामीण एवं श्रद्धालु रामराज मंदिर एवं कतरास धनबाद जाने के लिए इस सड़क उपयोग करते है।

 लेकिन इस ओर बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-1 के पदाधिकारी के अनदेखी एवं उदासीन रवैये के वजह से कभी भी इस सड़क पर दुर्घटना घट सकती है। अभी कुछ दिन बाद ही रामराज मंदिर में यज्ञ होना है, इस सड़क का उपयोग लाखों लोग करेंगे।

 जनहित में अविलम्ब इस सड़क को बीसीसीएल या जिला प्रशासन दुरुस्त करें ताकि जान माल का नुकसान नहीं हो सके.

आगजनी की घटना में झुलसे 6 लोगों का धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चल रहा इलाज


Image 2Image 3

धनबाद :गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में आगजनी की घटना में उमेश दास के परिवार के एक महिला की मौत हो गई है और आग की जद में आने से 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. झुलसे लोगों का धनबाद एसएनएमएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 झुलसे लोगों में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर है. दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.

खिड़की से पेट्रोल फेंक कर लगा दी आग

इस संबंध में अस्पताल में इलाजरत उमेश दास ने बताया कि सभी रात में सोए हुए थे. इस दौरान पानी गिरने की आवाज आई. देखने पर मालूम हुआ कि वह पानी नहीं, बल्कि पेट्रोल था. घर के नीचे चारों ओर भारी मात्रा में पेट्रोल फैला हुआ था. बाहर से घर का दरवाजा बंद था. इसलिए कोई भी बहार नहीं निकल सका. इस क्रम में किसी ने खिड़की से माचिस जलाकर घर में फेंक दिया. जिससे पूरे घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. फिर अचानक से ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के बाद घर की छत ऊपर की ओर क्षतिग्रस्त हो गई. दीवार की ईंट टूटकर नीचे गिर गई.

एक महिला की मौत, तीन की स्थिति गंभीर

ब्लास्ट और आग लगने के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और किसी तरह घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में उमेश दास की सास बेदानी देवी की मौत हो गई है. जबकि उमेश की पत्नी सबिता देवी, छोटा बेटा सन्नी और ससुर टुकून रविदास बुरी तरह झुलस गए. सबिता देवी और टुकून रविदास को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. सन्नी की भी स्थिति ठीक नहीं है. वहीं बड़ा बेटा संदीप कुमार और बेटी लक्ष्मी कुमारी का इलाज धनबाद एसएनएमएमसीएच में चल रहा है.

पीड़ित ने अस्पताल में दिया बयान

आगजनी की घटना में उमेश दास भी बुरी तरह झुलस गए हैं.उमेश दास ने बताया कि उनके सास और ससुर कोलकाता में रहते हैं. शुक्रवार को ही दोनों उनके घर पहुंचे थे. घटना में सास बेदानी की मौत हो गई है. जबकि ससुर टुकून की स्थिति नाजुक है. उन्होंने बताया कि हमारा किसी के साथ कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है.।

आदित्यपुर थाना के टोल प्लाजा के निकट एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, हादसा या हत्या जाँचकर रही पुलिस जांच


Image 2Image 3

जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत, टोल प्लाजा के निकट एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सलडीह बस्ती निवासी रतन गोराई के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम से ही गायब था। मृतक की पत्नी ने थाने में इसकी सूचना भी दी थी। बताया जाता है कि मृतक किसी कंपनी में काम करता था किन्तु उस दिन रात में काम के पश्चात वह घर ही नहीं लौटा। यह हत्या है या हादसा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आज का इतिहास:1988 में आज ही के दिन किया गया था हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन


Image 2Image 3

नयी दिल्ली: 27 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1988 में आज ही के दिन पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था। 

1974 में 27 जनवरी के दिन ही राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया था।

2008 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू फैला था।

1988 में 27 जनवरी के दिन ही पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था।

1974 में आज ही के दिन राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया था।

1967 में 27 जनवरी के दिन ही ‘अपोलो 1’ की हुई दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी।

1948 में आज ही के दिन पहला टेप रिकॉर्डर बिका था।

1943 में 27 जनवरी के दिन ही अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया था।

1915 में आज ही के दिन अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया था।

1905 में 27 जनवरी के दिन ही मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनाई थी।

1897 में आज ही के दिन ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया था।

1888 में 27 जनवरी के दिन ही वाशिंगटन में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का आयोजन किया गया था।

27 जनवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1922 में आज ही के दिन भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अजीत का जन्म।

1907 में 27 जनवरी के दिन हप्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का जन्म।

1886 में आज ही के दिन टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का जन्म हुआ था।

27 जनवरी को हुए निधन

2010 में आज ही के दिन तेलुगु चलचित्र अभिनेता गुम्माडी वेंकटेश्वर राव जी का निधन हुआ था।

2009 में 27 जनवरी के दिन ही भारत के आठवें राष्ट्रपति रहे श्री. आर. वेंकटरमण (रामस्वामी वेंकटरमण) जी का निधन हो गया था।

2008 में आज ही के दिन इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन हुआ था।

2007 में 27 जनवरी के दिन हिंदी भाषा के कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक श्री कमलेश्वर जी का निधन हुआ था।

1992 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता श्री भारत भूषण जी का निधन हो गया था।

1986 में 27 जनवरी के दिन ही 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल बैनर्जी जी का निधन हुआ था।

76 वें गणतंत्र दिवस पर PVUN पतरातू टाउनशिप के सीईओ आर.के. सिंह ने झंडारोहण किया, प्लांट के कार्यों एवं उपलब्धियां को बताया


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : 76वें गणतंत्र दिवस आज पतरातू के PVUN टाउनशिप में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम में PVUN के सीईओ आर.के. सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में PVUN प्लांट के द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ साथ आस-पास के गांवों में CSR गतिविधियों और आगामी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।  

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में DAV स्कूल के बच्चों, CISF और DGR परेड का निरीक्षण किया और सलामी दी। वही इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियो का भी आयोजन किया गया। जिसमें बाल भवन और सृजन के बच्चों ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किए। कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट बैंड ड्रिल का प्रदर्शन किया, जबकि DAV स्कूल के छात्रों ने परेड में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं को तीरंदाजी के उपकरण भी प्रदान किए गए।  

76 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें CEO मेरिटोरियस अवार्ड, स्पर्श ई-वॉइस और अन्य उपलब्धियों के लिए व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में PVUN के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें देवदीप बोस (जीएम, ओएंडएम), अनुपम मुखर्जी (जीएम, प्रोजेक्ट्स), मनीष खेतरपाल (जीएम, एफएम एंड मेंटेनेंस), और जियाउर रहमान (एचओएचआर) शामिल थे। स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर CEO PVUNL द्वारा 10 बैटरी ऑपरेटेड ट्री साइकिल भी दिव्यांग जनों को दिया गया।  

राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम O&M बिल्डिंग, प्रोजेक्ट ऑफिस बिल्डिंग और PVUNL अस्पताल में भी आयोजित किया गया। सभी अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार इस देशभक्ति के पर्व में सक्रिय रूप से शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस बार झारखंड के झोली मेंनही आया एक भी बीरता पदक,केवल सराहनीय सेवा पदक से ही करना पड़ेगा संतोष

Image 2Image 3

झा.डेस्क

गणतंत्र दिवस पर उलेखनीय कार्य करने वाले पुलिस बल और सुरक्षा सेवा में लगे लोगों को राष्ट्रपति द्वारा पदक देकर सम्मानित किया जाता है। लेकिन इस बार पहली बार है जब 26 जनवरी पर राष्ट्रपति के हाथों झारखंड की झोली में न वीरता पदक आया है और न हीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक ही मिला है। इस बार केवल सराहनीय सेवा पदक ही मिला है। सराहनीय सेवा पदक के लिए राज्य के 12 पुलिस अधिकारियों-जवानों के नामों का चयन हुआ है।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों यह पदक मिलेगा। उक्त पदक से 15 अगस्त या अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में संबंधित अधिकारियों को अलंकृत किया जाएगा

इस बार वीरता के लिए पुलिस पदक भी देश में सिर्फ 78 अधिकारियों-जवानों को मिला है। इनमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ व एसएसबी के जवान अधिकारी शामिल हैं।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

डा. माइकल राज एस (आइजी, बोकारो), 

ए. विजयालक्ष्मी (आइजी प्रशिक्षण), 

नीरज कुमार (डीएसपी),

 मोहम्मद इकबाल (हवलदार),

 बिंद्रे मुंडरी (हवलदार), 

अरविंद कुमार पालित(एएसआइ), 

बशिष्ट कुंवर (एएसआइ), 

संजीव कुमार झा (एएसआइ),

 विजय कुमार (एएसआइ),

 मानती खलखो (सिपाही), 

प्रभा देवी (सिपाही) व अरुण कुमार (इंस्पेक्टर)।

मोहम्मद इकबाल (हवलदार)।

केंद्र की तरफ से 942 नामों की घोषणा

बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर वीरता और सेवा पदक के लिए पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा (एचजी एंड सीडी) और सुधारात्मक सेवाओं के 942 कर्मियों के नामों की घोषणा की।

942 कर्मियों में से पांच को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस से पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल, सीमा सुरक्षा बल से हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार उदय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से कांस्टेबल सुनील कुमार पांडे, सशस्त्र सीमा बल से हेड कांस्टेबल रवि शर्मा और चयन ग्रेड फायरमैन शामिल हैं।

कुल 942 वीरता और सेवा पदकों में से 95 वीरता पदक हैं, 101 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) हैं, और 746 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) हैं।

101 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक

101 जवानों को विशिष्ट सेवा (पीएसएम) के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 85 पुलिस कर्मियों को, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों को, सात नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड सेवा को और चार सुधारात्मक सेवा पुरस्कार दिए गए हैं।

इसके अलावा जिन कर्मियों को 746 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) दिए गए, उनमें से 634 पुलिस सेवा,

 37 अग्निशमन सेवा, 

39 नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक सेवा तथा 

36 सुधारात्मक सेवा को दिए जाएंगे।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

आईजी ए. विजयालक्ष्मी।

डॉ. माईकेलराज एस.।

बिंद्रे मुंडरी।

अरविंद कुमार पालित।

वशिष्ठ कुंवर।

संजीव कुमार झा।

विजय कुमार।

मानती खलखो।

डॉ. एसपी नीरज कुमार।

रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण, राज्य सरकार के कार्यों की चर्चा की


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह भारत की लोकतांत्रिक गणराज्य को दर्शाता है। आज यानी 26 जनवरी को भारत 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। वहीं, झारखंड में गणतंत्र दिवस की के अवसर पर राज्य के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा को फराया।

इस दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों को सलामी दी इसमें सेना, CRPF, झारखण्ड पुलिस बल के महिला व पुरुष बटालियन के अलावा विभिन्न टुकड़ी शामिल हुई इस परेड में बंगाल पुलिस गेस्ट के रूप में शामिल हुई। झंडोत्तोलन के बाद गवर्नर ने सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वही राज्य में सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस के जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया।

इसके बाद अपने सम्बोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि झारखंड विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। कृषि शिक्षा और रोजगार के दिशा में बढ़ता एक राज्य है। 

उन्होंने कहा कि नक्सली अभियान में साल 2024 में 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया 24 नक्सलियों का आत्म समर्पण किया है। संगठित गिरोह के 154अपराधियों की गिरफ़्तारी हुई वहीं इसमें चार अलकायदा के आतंकी भी शामिल है।

धनबाद पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक में अपराधी को दबोचा


Image 2Image 3

धनबाद : जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास पिस्टल, गोली व अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं.

 एसएसपी एचपी जनार्दनन ने क्राइम मीटिंग में नाइट पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिया था.

नाइट पेट्रोलिंग के दौरान बरवाअड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले में डकैती की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे तीन शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप से गिरफ्तार किया गया है. 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रॉड, एक देसी कट्टा, गोली समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों का एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है.

सिटी एसपी अजीत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों कुख्यात अपराधी हैं. गिरफ्तार सभी अपराधी डकैती के अलावे वाहन चोरी और मवेशी चोरी की घटना में संलिप्त रहे हैं. ये लोग एक गिरोह का हिस्सा हैं. धनबाद के अलावे देवघर, गिरिडीह और जामताड़ा में यह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.

एसपी ने कहा कि सभी अपराधी जामताड़ा जिले के नारायणपुर के रहने वाले हैं. इनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस इनके गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जिले में कई स्थानों पर डकैती की वारदात को अंजाम देने की इनकी मंशा थी. लेकिन पुलिस ने इनको कामयाब नहीं होने दिया. उन्होंने बताया कि एसएसपी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है.

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस गस्ती के क्रम में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम से मेमको जाने वाले रास्ते में सूनसान जगह पर संदिग्ध अवस्था में स्कार्पियो गाड़ी देखी. गाड़ी खड़ी देखकर जब पुलिस द्वारा पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर उक्त गाड़ी के चालक द्वारा काफी तेजी से गाड़ी को भगाया जाने लगा. पुलिस टीम द्वारा गाड़ी चालक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसका पीछा किया गया. स्कार्पियो चालक द्वारा कुर्मीडीह गोलंबर के पास बने स्पीड ब्रेकर को भी काफी तेजी से पार किया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई.

गाड़ी पलटने के पश्चात तीन लोगों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. तलाशी के क्रम में गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 1 देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, 2 मोबाइल और चोरी-डकैती हेतु ताला ग्रिल को तोड़ने, काटने में प्रयुक्त सामग्री तथा एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में डकैती के लिए योजना बनाने की बात स्वीकार की है.