विदाई सह सम्मान समारोह
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार में कक्षा दशम के भैया - बहनों का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की शुरूआत स्वागत गीत के साथ हुआ। समारोह में प्रबंधकारिणी समिति के सह सचिव अजित लोहानी, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने भैया बहनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के भैया - बहनों ने विद्यालय में बिताए हुए पल का अनुभव कथन प्रस्तुत किया। अपनी संस्था के संस्कार के अनुसार कक्षा नवम के भैया - बहनों ने कक्षा दशम के भैया- बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री नागेश्वर कुमार जी ने अपने आशीर्वाद से भैया बहनों को भाव विभोर किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित रहें।
बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई।
बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में इन पदाधिकारियों के द्वारा झंडोतोलन किया गया।  इस अवसर पर जिला जज प्रथम अनिल कुमार द्वारा व्यवहार न्यायालय तेनुघाट परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय और आवास, शहीद पार्क, चिल्ड्रन पार्क में,  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास और कार्यालय में तिरंगा फहराया गया।    तेनुघाट उपकारा में उपकारा अधीक्षक अरुणाभ के द्वारा, पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह के द्वारा पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट और मोहन गंझू चौक पर, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार के द्वारा ओपी परिसर मे, अधिवक्ता संघ कार्यालय पर अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, तेनुघाट डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सुदामा तिवारी के द्वारा, तेनुघाट पंचायत में मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में प्राचार्य विपिन कुमार द्वारा, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में प्राचार्या स्तुति सिन्हा द्वारा झंडा फहराया गया।  वहीं किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में प्राचार्या अनु प्रिया के द्वारा, प्रेस क्लब में बीरेंद्र प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन किया गया। तेनुघाट शिविर संख्या 2 भारत माता मंदिर और झारखंड पेंशन कल्याण समाज तेनुघाट में अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने झंडा फहराया।     
     इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल के मुख्य समारोह चिल्ड्रन पार्क में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने जनता को संबोधन किया।
         बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय गोमियां सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
       इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
       वहीं तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय फहीम किरमानी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, अधिवक्ता रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, जीवन सागर, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग के द्वारा उपस्थित बच्चों को गिफ्ट दे प्रोत्साहित किया गया। वहीं चिल्ड्रेन पार्क में परेड, झांकी, नृत्य प्रस्तुत करने वाले सभी को अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार आदि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।   
       वहीं किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में बच्चों के द्वारा नृत्य, संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रसन्न किया।
गणतंत्रता दिवस के अवसर पर तेनुघाट जेल में जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार गणतंत्रता दिवस के अवसर पर तेनुघाट जेल में जेल अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
      कानूनी जानकारी देते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजेश रंजन कुमार ने बंदियों को सबसे पहले गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इसके बाद सभी को बताया कि जेल से बाहर निकलकर एक अच्छे नागरिक बने। उन्होंने बताया कि हमें स्वतंत्रता सेनानी ने अंग्रेजो से लड़कर आजादी दिलाई। हमें भी इसी प्रकार देश की सेवा कर अपने, अपने परिवार और देश का नाम रौशन करना चाहिए।
बंदियों को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न विधिक सहायता के बारे में बताते हुए कहा गया कि नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची द्वारा बंदियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर चलाए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से उन बंदियों को उचित विधिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्रत्येक महीने जेल अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कारा में संसीमित बंदियों को निरंतर विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बंदियों के बीच से ही पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है। जो निरंतर बंदियों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को कारा प्रशासन के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंचाते हैं। जहां अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि वैसे बंदी जो स्वयं के खर्च पर अपना अधिवक्ता रख पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो उन बंदियों के केस में संबंधित न्यायालय में निरंतर पैरवी करते हैं।  आगे बताया कि हमें नशा से बचने की जरूरत है। अक्सर नशा करने के कारण लोगों से गलतियां होती हैं और उन्हें उसका नुकसान उठाना होता है। मोबाईल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे हमारे आंख पर और दिमाग पर भी असर पड़ता है।
         मंच संचालन करते हुए अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बंदियों को कानूनी जानकारियां देते हुए बताया कि पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया है।
बंदियों को बताया कि जेल में आप सुधार के लिए आए हैं, इसलिए आप यहां रहकर अपने आप को सुधार कर बाहर निकले। उन्होंने कहा कि यह जरुरी नहीं है कि आप गुनाह किए हो। कभी कभी होता है कि आवेश में आकर कुछ गलती हो जाती है।
     स्वागत भाषण जेल अधीक्षक अरुणाभ और धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने किया। वहीं अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल ने भी बंदियों को कानूनी जानकारियां दी। मौके पर विजय कुमार, मनोज प्रजापति, इश्तियाक अंसारी, संजय मंडल, सी दास आदि उपस्थित थे।
राम मंदिर प्रथम वर्षगांठ एवं महाकुंभ के अवसर पर समाधान कार्यालय में प्रसाद वितरण
मिथलेश कुमार
पेटरवार (बोकारो) बेरमो अनुमंडल के पेटरवार प्रखंड स्थित तेनुचौक समाधान कार्यालय में राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ एवं महाकुंभ के पावन अवसर पर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और धार्मिक उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम जनसहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।इस अवसर पर लोगों ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है, और इसकी वर्षगांठ पर यह आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने का एक प्रयास है। महाकुंभ के पावन अवसर पर भी इस आयोजन का विशेष महत्व है।
सालखन मुर्मू ने मानहानि का मुकदमा जीता
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से पेटरवार बाजार टांड़ न्यू प्रभात होटल के पास एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी संताल समाज में आज स्वशासन के नाम पर स्वशोषन और राजतांत्रिक व्यवस्था को सैकड़ों वर्षों से चला रहे लोगों और संगठनों को कोर्ट से मिला बड़ा झटका। पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को मांझी परगना महल के प्रमुख नेताओं - दशमत हांसदा, दुर्गाचरण मुर्मू, सालखु मांझी और बैजू मुर्मू ने 6.12.2015 को समाजिक बहिष्कार किया था। जिसके खिलाफ पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने 10 करोड़ मानहानि का मुकदमा संख्या 28/2016 जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 6.02.2016 को दायर किया था। सिविल जज सुशीला सोरेंग के कोर्ट ने 23.12.2024 को सालखन मुर्मू के पक्ष में फैसला दिया और उपरोक्त चार प्रतिवादियों को 10 लाख रुपए 90 दिनों के अंदर भरने का आदेश दिया है। आदिवासी सेंगेल अभियान को उम्मीद है कि रुढ़ी प्रथा और परंपरा के नाम पर मांझी परगना महल जैसे संविधान, कानून और जनतंत्र विरोधी संगठन भोले - भोले आदिवासी समाज को गुमराह करना बंद करेंगे।यह ऐतिहासिक फैसला आदिवासी समाज सुधार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। प्रेस वार्ता में सेंगेल मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी आदिवासी सेंगेल अभियान हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू पेटरवार सेंगेल विडीयो विजय कुमार मारंडी, कसमार प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मुर्मू, पेटरवार प्रखंड संयोजक हरिश्चन्द्र मुर्मू, उतासारा पंचायत अध्यक्ष शिवचरण मारंडी, उपेन्द्र मुर्मू, चित मुनि मरांडी, बाहा मुनि मुर्मू, राजमुनी सोरेन, राजेश मरांडी, रतन बास्के आदि लोग उपस्थित थे। प्रेस वार्ता से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने किया चलंत लोक अदालत गाड़ी को रवाना
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने चलंत लोक अदालत की गाड़ी को रवाना किया। इस बारे में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि झालसा के निर्देश पर 15 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे बेरमो अनुमंडल में चलंत लोक अदालत की गाड़ी जाएगी और लोगो को लोक अदालत की जानकारी देगी। जिससे लोगों को अपने अपने मुकदमा का निष्पादन करने में सहायता होगी। इस दौरान पूरे अनुमंडल के सभी प्रखण्ड के सभी क्षेत्र में जाएगी। इस अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी भी मौजूद रहेंगे। जो सभी को कानूनी जानकारियां के साथ साथ मामलों के निष्पादन के बारे मे जानकारी देगी। चलंत लोक अदालत की गाड़ी को संयुक्त रूप से जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार और मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने झंडा दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, राजीव कुमार तिवारी, सुभाष कटरियार, बैजनाथ शर्मा, महुआ कारक, विश्वनाथ, जीवन सागर, कुमार गौरव, दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी, वीणा देवी आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को परिवहन को लेकर किया गया जागरूक
मिथलेश कुमार
पेटरवार (बोकारो) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत सेप्रो फाइ ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का विस्तृत विवरण दिया गया और बताया गया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन क्यों आवश्यक है। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि झारखंड के 11 जिलों में इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। वहीं डी टी ओ से आग्रह किया की सड़क पर चलने वाली सभी गाड़ियों की बैक लाईट, साइड लाईट इत्यादि की भी सही से जाँच की जाये।
कामयाबी
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार  बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पाड़ी गांव निवासी गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के बड़े पुत्र शशि शेखर ने अर्जेंटीना में दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ की सबसे ऊंची चोटी पर विकट परिस्थिति और माइनस 20 डिग्री के तूफान के बीच तिरंगा फहरा कर देश के साथ झारखंड और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इसकी जानकारी शशि शेखर के पिता गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने दी है।कहा है कि उनके पुत्र ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर एक बार फिर देश व झारखंड प्रदेश का नाम रोशन किया है। मालूम हो कि झारखंड के पर्वतारोही शशि शेखर ने 17 अगस्त 2024 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) पर चढ़ने में कामयाबी पायी थी और तिरंगा फहराया था। रूस के कॉकस पर्वत श्रृंखला में स्थित इस पर्वत पर चढ़ाई कर उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल की और झारखंड का नाम रोशन किया था। इससे पूर्व शशि शेखर ने मई 2023 में माउंट एवरेस्ट में 8430 मीटर (26,657 फीट) स्थित बालकनी तक का सफर पूरा कर कीर्तिमान बनाया था। इससे पूर्व भी शशि शेखर ने सितंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश के माउंट मणिरंग चोटी में धरती से 19 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर बोकारो जिले का नाम रोशन किया है। इस चोटी की कुल ऊंचाई 21 हजार 631 फीट है। वे माउंट मणिरंग के सम्मिट कैंप में शामिल थे। शशि ने इससे पूर्व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड 'एडवेंचर स्पोर्ट्स, अरुणाचल प्रदेश से पर्वतारोहण का कोर्स किया है। जहां उन्होंने 16,500 फीट पर स्थित गोरिचेन ग्लेशियर पर प्रशिक्षण पूरा किया था। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के पुत्र शशि शेखर को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए झारखंड विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस समारोह में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन सम्मानित कर चुके हैं। लंबोदर माता ने कहा कि इस तरह के अभियान में पर्वतारोही खुद रेफरी और खुद ही खिलाड़ी होता है क्योंकि डिसीजन उसी को लेना पड़ता है। पुत्र ने जो यह उपलब्धि हासिल की है वह अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि इससे पहले माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान उसके 14 पर्वतारोही अपनी जान गवा चुके थे लेकिन उसने उसे कठिन परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारी। वही मां ने पुत्र के इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की और कहा कि मैंने मेरे बड़े पुत्र ने बहुत संघर्ष किया है। यह संघर्ष का नतीजा है कि वह आज देश का नाम रोशन कर रहा है उन्होंने कहा कि साथ भगवान हो उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।
पतकी पंचायत के बगजोबरा के राम राज्य मेला में पहुंचे पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार  बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बगजोबरा के राम राज्य मेला का आयोजन किया गया। यह वार्षिक मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को सहेजने का प्रतीक है, जिसमें सैकड़ों स्थानीय निवासी और दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं डॉ लम्बोदर महतो, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जीप सदस्य माला कुमार और आरजूआ पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी को फूल-माला पहनाकर समिति के द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने मेले के आयोजन को क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक एकता का माध्यम बताया। श्री महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समुदाय को एकजुट करने का कार्य भी करते हैं।मेले में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे, जिससे मेले का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम का समापन स्थानीय कलाकारों के रंगारंग प्रदर्शन और आशीर्वाद मंत्रों के साथ हुआ।
पतकी में आयोजित मारांग बुरु, धोरोमगढ़ मेला में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार

पेटरवार प्रखंड स्थित पतकी ग्राम बगजोबरामें पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आयोजित मारांग बुरु, धोरोमगाढ़ पूजा का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। मौके पर उन्होंने पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। समिति के द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार व सम्मान से अभिभूत हूँ। आपके साथ और समर्थन से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। यह पर्व और ऐसे आयोजन हम एक दूसरे को समझने और आपसी रिश्ते को मजबूत करने का अवसर देते हैं। इन आयोजनों में युवाओं की सहभागिता हमारी संस्कृति और सभ्यता के लिए सुखद संदेश है। मौके पर संजय शर्मा, गुड्डू कुमार, मुकेश महतो, राकेश सेटी सहित कई धर्म प्रेमी मौजूद थे।