बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।
पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।
पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।
रायगढ़- नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने रायगढ़ में अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। रायगढ़ के 48 में से 42 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। जानिए पार्टी ने किस वार्ड से किस प्रत्याशी को मौका दिया है।
रायपुर- नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान श्री राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण है।
रायपुर- प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. जहां भाजपा पार्टी में प्रत्याशियों की घोषणाओं का दौर शुरु हो चुका है. वहीं विधानसभा की तरह इस चुनाव में भी कांग्रेस में मंथन जारी है. आज राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई. कल यानी 26 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी कि कांग्रेस की सूची कल जारी होगी.
रायपुर- नगरीय निकाय चुनावों की तारीख पास आते ही राजनैतिक दलों द्वारा अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा का दौर जारी है. इसी क्रम में भाजपा ने रायपुर शहर जिला अंतर्गत माना नगर पंचायत के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. रायपुर शहर की माना नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने माना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है. वहीं अन्य 15 वार्डों के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.
कोरबा- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी जिलेवार पार्षद और अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर रही है। आज देर शाम कोरबा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा ने नगर पालिका दीपका, कटघोरा और बांकीमोंगरा सहित नगर पंचायत छुरी और पाली के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुमति से जारी इस सूची में नगर पंचायत छुरी कला से अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने पदमनी देवांगन को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं पाली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाया है।
बिलासपुर- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी एक के बाद एक दो दोपहर से ही पार्षद और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है। बीजेपी ने बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डो में से 64 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जबकि शेष 6 वार्ड की दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी करने की बात कही जा रही है। आपको बता दे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के मामले में एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मार ली है। एक तरफ जहां बीजेपी जिलेवार नगर पालिका और पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों की लगभग लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ अब BJP जिलेवार पार्षदों की लिस्ट जारी कर रही है। बिलासपुर नगर निगम के 64 पार्षद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट बीजेपी ने जारी कर दी है।

महासमुंद/धमतरी- महासमुंद और धमतरी जिले में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें महासमुंद की पिथौरा, तुमगांव और बसना नगर पंचायतों के अध्यक्ष, महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डों के पार्षद, जबकि तुमगांव, सरायपाली, बागबाहरा और बसना नगर पंचायत के 15-15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसी तरह धमतरी जिले की 5 नगर पंचायतों कुरुद, भखारा, आमदी, नगरी और मगरलोड के 15-15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।






रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित मायाराम सुरजन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा युक्ता मुखी साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयनित हुई हैं. यह कार्यक्रम 27 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें युक्ता पीएम मोदी से सवाल पूछेंगी और प्रधानमंत्री उन सवालों का जवाब देंगे.
Jan 25 2025, 23:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k