श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा में हुआ हादसा, एक संविदा कर्मी झुलसा
![]()
महेश चंद्र गुप्ता
बहराइच। चीनी मिल में सल्फर केन खोलते समय आग लगने से एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। झुलसे हुए कर्मचारियों को बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बहराइच मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया है की घायल कर्मचारी अब खतरे से बाहर और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
बहराइच जनपद के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जैतापुर के रहने वाले कृपाराम यादव पुत्र बच्चू लाल यादव उम्र 64 वर्ष श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा से रिटायर होने के बाद इसी चीनी मिल में संविदा पर हेड फिटर के पद पर कार्यरत हैं। आज ड्यूटी के दौरान चीनी मिल में सल्फर का केन खोलते समय अचानक किन्हीं कारणों से आग लग गई आग लगने से कृपाराम यादव आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। जिसकी सूचना पाकर अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़कर आए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग बुझाने के बाद चीनी मिल में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने घायल कृपाराम यादव को प्राथमिक उपचार के लिए नानपारा के सी एच सी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने घायल कृपाराम यादव को बहराइच के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया चीनी मिल के कर्मचारियों की मदद से घायल कृपाराम यादव को बहराइच की मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उन्हें भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत अब पहले से बेहतर है। धीरे-धीरे घायल के जख्मों में रिकवरी होती रहेगी। क्योंकि मामला बर्न का है इसलिए इनको ठीक होने में समय लगेगा।





Jan 25 2025, 18:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k