लेदा को प्रखंड बनाने को लेकर विशाल जन सभा का आयोजन। क्षेत्रीय संघर्ष समिति का हुआ पुनर्गठन।
गिरिडीह :- सदर प्रखंड के लेदा के हटिया मैदान मे लेदा को प्रखंड बनाने को लेकर विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। जनसभा मे आस पास के पंचायतो सभी मुखिया पंसस समेत करीब दो सौ की संख्या मे लोग उपस्थित हुए। बैठक मे उपस्थित लोगों ने एक सुर मे लेदा को प्रखंड बनाने को लेकर बिचार व्यक्त किया। बता दे कि विगत विधान सभा चुनाव के दौरान वर्तमान विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा मे भी मुफ्फसिल के पंद्रह पंचायतो को लेकर प्रखंड बनाने को लेकर घोषणा की थी। जिनको लेकर क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांग तेज करना शुरू कर दिया है। लेदा को प्रखंड, डिग्री कॉलेज, एक अस्पताल और थाना की निर्माण को लेकर एक बृहत आंदोलन करने के लिए पूर्व से गठित निष्क्रिय पड़ा क्षेत्रीय संघर्ष समिति का पुनर्गठन किया गया।
![]()
समिति का प्रधान संगरक्षक लेदा के पूर्व मुखिया बासुदेव नारायण सिंह को बनाया गया वही सिंदवरिया पंचायत के मुखिया रामेश्वर प्रसाद बर्मा को अध्यक्ष राजेश कुमार दास, सलाकत अंसारी को उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। तथा सलाहकर समिति के रूप मे झारखण्ड सोशल ऑडिट टीम के बैजनाथ प्रसाद बैजू, जिला परिषद प्रवीन मुर्मू, देवघर एपिपी राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा, जागो फाउंडेशन के बैजनाथ प्रसाद बर्मा के अलावा जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह अलगुन्दा पंचायत मुखिया भगीरथ मंडल, बजटो मुखिया प्रतिनिधि जीतेन्द्र प्रसाद बर्मा, लेदा मुखिया प्रतिनिधि बिनोद पाण्डेय, सेनादोनी मुखिया बालेश्वर यादव, पहाड़पुर मुखिया किशोर मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य प्रयाग प्रसाद बर्मा, गुलमोहम्मद अंसारी,घनश्याम बर्मा के अलावा रवि साहू, दिलचंद प्रसाद बर्मा, बसंत बर्मा, राजेश बर्मा, मनोहर राम, नरेश साव, ब्रह्मादेव सिंह, सहदेव प्रसाद बर्मा, नाथू हांसदा, राजेश राम, धर्मेंद्र मंडल, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

गिरिडीह :- सदर प्रखंड के लेदा के हटिया मैदान मे लेदा को प्रखंड बनाने को लेकर विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। जनसभा मे आस पास के पंचायतो सभी मुखिया पंसस समेत करीब दो सौ की संख्या मे लोग उपस्थित हुए। बैठक मे उपस्थित लोगों ने एक सुर मे लेदा को प्रखंड बनाने को लेकर बिचार व्यक्त किया। बता दे कि विगत विधान सभा चुनाव के दौरान वर्तमान विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा मे भी मुफ्फसिल के पंद्रह पंचायतो को लेकर प्रखंड बनाने को लेकर घोषणा की थी। जिनको लेकर क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांग तेज करना शुरू कर दिया है। लेदा को प्रखंड, डिग्री कॉलेज, एक अस्पताल और थाना की निर्माण को लेकर एक बृहत आंदोलन करने के लिए पूर्व से गठित निष्क्रिय पड़ा क्षेत्रीय संघर्ष समिति का पुनर्गठन किया गया।

क्षेत्रीय संघर्ष समिति द्वारा क्षेत्र की विकास को लेकर लेदा मे बिगत 24 दिसंबर को की गयी बैठक की सम्पूष्टी करते हुए आज क्षेत्र के कई गणमान्य बुद्धिजीवी एवं समाजसेवीयों ने कोवाड़ मोड़ मे एक महत्वपूर्ण बैठक किया जिसमे 5 जनवरी 2025 को एक बृहद बैठक कर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का पूनर्गठन किया जाएगा क्षेत्र के विकास को लेकर चल रहे लंबे समय से मांग जिसमे में लेदा मे प्रखंड का निर्माण, उच्च शिक्षा हेतु कॉलेज की स्थापना, अस्पताल डॉक्टर और नर्स की व्यवस्था, थाना की व्यवस्था, यातायात की सुविधा हेतु सड़को तथा अन्य जनमुद्दे को लेकर बड़ी बैठक करने का निर्णय लिए गए जिस बैठक की अध्यक्षता श्री रामेश्वर प्रसाद वर्मा मुखिया सिंदवरिया,समाजसेवी सह अधिवक्ता राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा क्षेत्रीय संघर्ष समिति के पूर्व संयोजक बैजनाथ प्रसाद बैजू जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ महतो,,, लेदा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य बसंत वर्मा, अनिल कुशवाहा, मुंशी प्रसाद वर्मा, मेघलाल वर्मा,लेदा पंचायत के समाजसेवी सुनील गोस्वामी, समाजसेवी सह पत्रकार राजेश कुमार, पी एल वी प्रदीप ठाकुर,अनुज पाण्डे के अलावा दर्जानाधिक लोग कोवाड़ मोड़ मे आयोजित बैठक मे सामिल हुऐ लोगों ने अपना अपना विचार रखा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जनवरी को हजारों की संख्या में लेदा हटिया मैदान में बैठक कर आगे का रूपरेखा तैयार किया जायेगा।
गिरिडीह :- गिरिडीह के डुमरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम धावाटांड़ मे एचडीएफसी ग्रामीण विकास समिति का हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत पौधा दे कर किया गया I कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मीनाक्षी शर्मा ने किया। कर्यक्रम के दौरान संस्था के निदेशक श्री अजय कुमार ने परियोजना लक्ष्यों और उपलब्धियों के बारे मे बताते हुए कहा कि एचडीएफ सी बैंक परिवर्तन के तहत डुमरी प्रखण्ड में चयनित 15 गांवों के 2050 किसानो संग परियोजना का क्रियान्वयन किया गया है। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के सहयोग से परियोजना क्षेत्र मे जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी पीट का निर्माण,किसानों के बीच जैविक कीटनाशी बनाने का उपकरण का वितरण, मिट्टी की गुनवता के लिए मिट्टी की जांच, तालाब निर्माण तथा वर्षा जल संचयन कर 65 एकड़ भूमि को खेती योग्य बनाया गया।
इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रकाश मेहरा, जिला मत्स्य पदाधिकारी मोहमद मुजाहिद अंसारी, डुमरी प्रमुख श्री मति यशोदा देवी, नाबार्ड से डीजीएम प्रफुल रंजन झा, डीडीएम आशुतोष प्रकाश, अभियंता जयमंगल सिंह, एचडीएफसी कलस्टर हेड राहुल कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक अजित कुमार, सन्मार्ग ब्यूरो उमेश प्रताप उपस्थित हुए वही कार्यक्रम मे भुपेन्द्र उपाध्याय, देव कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, हरिबोला लोहरा , प्रमोद महतो एवं अन्य लोग उपस्थित हुए I
गिरिडीह :-कोडरमा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रणव कुमार बर्मा के नेतृत्व मे गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र के क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संघर्षशील समाज सेवियों ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संग गांडेय विधायिका श्रीमति कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाक़ात किया एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए प्रचंड जीत की बधाई दिए। मुलाक़ात के दौरान विधायिका श्रीमति कल्पना मुर्मू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांडेय विधान समेत सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश के जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सर्वागीन विकास करने की बात कहे, चुनाव के दौरान किये गये वादे को शत प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा। साथ ही कहे कि झारखंडियो कि मूल्य भावनाओं के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी।


गिरिडीह :- सदर प्रखंड के लेदा पंचायत स्थित लेदा बस स्टैंड बजरंगबली मे हाईमॉस्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। लाइट लगने से लेदा बस स्टैंड का इलाका रौशनी से जगमगा उठा। स्थानीय लोगो मे ख़ुशी लहर दौड़ गयी। स्थानीय जेएमएम नेता मनोज कुमार मंडल ने बताया कि झारखण्ड कि लोकप्रिय नेत्री सह गांडेय विधान सभा की विधायिका श्रीमति कल्पना मुर्मू सोरेन की अनुशंसा पर लेदा के बजरंग बली चौक पर हाई मॉस्ट लाइट, सड़क समेत कई योजनाओ का लोकार्पण किया जा रहा है। लाइट लगने से लेदा की विकास मे एक नई उपलब्धि जुडी है। इसके लिए हम समस्त लेदावासी माननीय विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन को आभार प्रकट करते हैं।
गिरिडीह = झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ गिरिडीह के बैनरतले सोमवार को दस सदस्यीय टीम जिला अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद से मिल कर अपना मांग पत्र सौंपा। मौके पर राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि आप सबों के जायज मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित संबंधित सचिव से बात कर मांगों को मनवाया जाएगा, उन्होंने मनरेगा कर्मियों को आश्वासन दिलाते हुवे कहा कि शीघ्र ही आप सभी के मांगों को पूरा कर हड़ताल तोड़वाया जाएगा।
मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा एवं सचिव नवीन कुमार ने कहा की विगत 17 वर्षों से राज्य के मनरेगा कर्मी मनरेगा के अलावे सरकार द्वारा प्रखंड व पंचायतों में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में अपना योगदान दे रहे हैं। परंतु सरकार की ओर से अतिअल्प मानदेय के अतिरिक्त कोई सुविधा नहीं दी जा रही हैं। जबकी इसी राज्य में राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत मनरेगा कर्मियों को 196 प्रतिशत मंहगाई भत्ता के साथ ग्रेड पे, परिवहन भत्ता एंव चिकित्सा भत्ता का लाभ दिया जा रहा है जबकि प्रखंड व पंचायत स्तर पर मनरेगा में कार्यरत प्रखंड कार्यक्रम पदा० सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंम्प्यूटर सहायक, एंव ग्राम रोजगार सेवकों को ठगा जा रहा है। कहा कि अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति को लेकर पिछले 22 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरना पर हैं जो आज 15वां दिन भी सुचारू रूप से जारी है। मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, सचिव नवीन कुमार,लतीफ अंसारी,उमेश विश्वकर्मा,मो. ईकबाल, मो. याकूब,संजीत कुमार,मौलाना मो. रेयाज अहमद,राहुल मंडल सहित कई अन्य उपस्थित थे।
सांकेतिक चित्र
Jan 25 2025, 16:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.2k