पटना में पूर्व सांसद आर के सिन्हा के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन का आयोजन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की
पटना /फतुहा || भाजपा के पूर्व सांसद आर० के० सिन्हा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर फतुहा के दरियापुर कटैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ईश्वर से आर० के० सिन्हा के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा फतुहा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, सुधीर यादव,अरविंद यादव, भास्कर पटवा, नगर महामंत्री अरूण कुमार झा, लक्ष्मण साहु, अभिषेक झा, मनीषा कुमारी, रंजना पटवा,पिंकी साहु,रूबी देवी,पूनक्ष कुमारी,संजय कुमार गुप्ता, रविन्द्र यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हवन किया और पूर्व सांसद आर० के० सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आर० के० सिन्हा, जो भाजपा के एक अनुभवी नेता हैं, वर्तमान में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लगातार प्रार्थनाएं की जा रही हैं। यह हवन आयोजन इसी कड़ी का एक हिस्सा था।

रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)
अल्ट्राटेक पाटलिपुत्र सीमेंट ने मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया समापन समारोह का उद्घाटन
पटना के दनियावां में स्थित अल्ट्राटेक पाटलिपुत्र सीमेंट वर्क्स में 36वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन धूमधाम से हुआ। समारोह का उद्घाटन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण करके किया। इस दौरान ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और फतुहा एसडीपीओ1 निखिल कुमार एवं अन्य अतिथियों को मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली, सुरक्षा गीत गाए और नाटक प्रस्तुत किए। विभिन्न ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने इस साल की थीम "परवाह करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे" पर जोर दिया और सभी से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अल्ट्राटेक पाटलिपुत्र सीमेंट यूनिट हेड अमरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एचआर हेड श्यामेंद्र दधीचि,कुमार राकेश रोशन,लॉजिस्टिक हेड सुरजीत कुमार, शशि प्रकाश,विद्यासागर सहित कंपनी के सभी अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर शामिल हुए। रिपोर्ट-गौरव कुमार(फतुहा/पटना)
पटना में लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक ने दिव्यांगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए, कोरोना काल से निःशुल्क सेवा दे रहा बैंक
पटना: लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बैंक ने रविवार को फतुहा के दरियापुर स्थित कबीर मठ के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर में दिव्यांगजनों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में एसडीपीओ निखिल कुमार सिंह, एसएचओ रूपक कुमार अंबुज, गांधीवादी प्रेम जी, पूर्व क्रिकेटर रामबली और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एसडीपीओ निखिल कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग जन ईश्वर की विशेष कृपा के पात्र हैं। उन्होंने बैंक के सचिव शिशुपाल को एक उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक दिव्यांग व्यक्ति समाज के लिए इतना कुछ कर सकता है। उन्होंने बैंक के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि हम सभी को अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अनुपयोगी कपड़े, स्वेटर आदि बैंक को दान करें। पूर्व क्रिकेटर रामबली ने भी बैंक को हर संभव सहयोग देने का वादा किया। बैंक के संरक्षक प्रेम जी ने बताया कि बैंक का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगो को मदद पहुंचाकर समाज के लिए कुछ अच्छा कर रहे हैं। मौके कबीर मठ के महंत आचार्य शिवानंद दास, बैंक के सचिव शिशुपाल, सह सचिव कपिलदेव प्रसाद, भूषण प्रसाद, मो राजू, संयोजक गौरव गुप्ता ,सुनील कुमार, विकास कुमार,रंजन कुमार ,प्रिंस कुमार , रवि,सन्नी, सिद्धार्थ,सुरजीत समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे । रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)....!
पटना में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण: ई. गोपाल शंकर सिंह द्वारा गरीबों और असहायों के बीच 1100 कंबल हुए वितरित, लोगों में खुशी की लहर
पटना जिले के फतुहा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए कंबल वितरण का अभियान जोरों पर है। सैदनपुर निवासी ई. गोपाल शंकर सिंह के नेतृत्व में इस अभियान के तहत शनिवार और रविवार को कुल 1100 से अधिक कंबल वितरित किए गए। फतुहा के उसफा, मकसूदपुर और सोनारू गांवों में स्थानीय लोगों के सहयोग से कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक भी शामिल हुए। उसफा गांव में शेखर तिवारी, छोटू सिंह, वीरबहादुर सिंह,सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव सिंह और अन्य लोगों ने 200 कंबल वितरित किए। मकसूदपुर में कविंदर कुमार तांती, राणा राजेंद्र पासवान और दिलीप कुमार पासवान ने 100 कंबल बांटे, जबकि सोनारू गांव में सतेंद्र पासवान, सुरजीत पासवान,संजीत पासवान और अन्य ने 100 कंबल वितरित किए। सैदनपुर निवासी ई. गोपाल शंकर सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि इस सर्दी में फतुहा के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाए जा सकें। उन्होंने कहा, "ठंड का मौसम गरीबों और असहायों के लिए काफी मुश्किल होता है। हम चाहते हैं कि वे इस कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रहें।" इस अभियान से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। लोगों ने ई. गोपाल शंकर सिंह और उनके सहयोगियों के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की है। रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)
पटना में गरीबों के बीच कंबल वितरण: चंदन यादव ने 200 गरीबों के बीच बांटे कंबल, कहा आगे भी सेवा जारी रहेगी
पटना के फतुहा में पंचायत समिति के प्रतिनिधि चंदन यादव ने सुकुलपुर गांव में एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग दो सौ गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था। इस अवसर पर चंदन यादव ने कहा कि वे हमेशा से ही गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य करते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल वितरण एक अत्यंत ही पुण्य का कार्य है। इससे जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिलती है और उन्हें कुछ सहारा मिलता है। चंदन यादव के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। इस तरह के कार्यों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। कंबल मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।

जरूरतमंदों ने कहा कि समाज में ऐसे लोग हैं जो निःस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा में लगे हुए हैं। चंदन यादव जैसे प्रतिनिधियों के प्रयासों से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है और गरीबों की मदद की जा सकती है।

रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना).....!
पटना के युवाओं को मिली जिम्मेदारी: प्रकाश कुमार पटना ग्रामीण जदयू युवा के जिला अध्यक्ष और राजू कुमार प्रदेश सचिव बने
पटना! जिले के फतूहा स्थित सोराकोठी निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय सरयुग पासवान में पौत्र प्रकाश कुमार को पटना जिला युवा जदयू ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। वही फतुहा के मिर्जापुर नोहटा के सौदागर कोठी निवासी राजू कुमार को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इस बात की जानकारी युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने दी है। नीतीश पटेल और प्रदेश प्रभारी वशिष्ठ सिंह ने बताया कि इनके मनोनयन से संगठन और मजबूत होगा। इन दोनों युवा को जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचित बनने पर फतुहा के जदयू नेताओं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। हर्ष व्यक्त करने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार,आजाद सिंह,राजदेव यादव और मुन्ना कुमार यादव समेत कई लोग शामिल हैं।

"रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना).......!"
पटना में होंडा एसपी-125 का धमाकेदार लॉन्च, नवीनतम तकनीक से लैस, ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीटर भी
पटना के दनियावां प्रखंड के दनियावां बाजार में आज होंडा कंपनी के नवीनतम मॉडल एसपी-125 का लॉन्च हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया नवनीत कुमार और थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने फीता काटकर किया। नई होंडा एसपी-125 में आपको मिलेगा तकनीक का बेजोड़ संगम! इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीटर दिया गया है, जिससे आप अब अपनी बाइक को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, बाइक में मैप और म्यूजिक प्ले सिस्टम भी दिया गया है, जिससे आपकी सवारी और भी मजेदार हो जाएगी। नई एसपी-125 में नेविगेशन सिस्टम, डीआरएल हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और ओबीडी-2 जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। ये सभी फीचर्स न सिर्फ आपकी सवारी को सुरक्षित बनाएंगे बल्कि आपको एक प्रीमियम राइडिंग अनुभव भी प्रदान करेंगे। अश्विनी होंडा शो रूम के प्रोपराइटर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि यह बाइक अपनी श्रेणी की सबसे बेहतरीन बाइक है और यह सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देगी। उन्होंने कहा कि इस बाइक में आपको मिलेगा शानदार माइलेज, दमदार इंजन और आकर्षक डिजाइन। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नई होंडा एसपी-125 की जमकर तारीफ की। लोगों का मानना है कि यह बाइक उनके लिए एकदम सही विकल्प है। रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना).........!
अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा: यादव समाज की शिक्षा पर जोर,कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठी
पटना जिले के फतुहा विधायक डॉ. रामानंद यादव ने सोमवार को फतुहा में आयोजित अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक में यादव समाज की अशिक्षा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अशिक्षा के कारण समाज पिछड़ रहा है और कई मुकदमों में फंस रहा है। उन्होंने समाज को शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को एक नई दिशा दे सकती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि आने वाले समय में भी विभिन्न जगहों पर ऐसी सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभाओं का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और मृत्यु भोज, नशा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है। शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर

अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक एकता, समाज की मजबूती और शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना पूर्वी मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्यामनंदन कुमार यादव ने किया। सहभोज का आयोजन और सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंत में कई लोगों को सदस्य बनाते हुए एक सहभोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बख्तियारपुर विधायक अनिरुद्ध यादव, राजकुमार उर्फ गुड्डू यादव, अंजनी रंजन, डॉ. उषा कुमारी, प्रो. शारदा यादव, उप प्रमुख संतोष यादव, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार उर्फ बबलू, सुनील यादव, दिनेश यादव, संजय यादवेंदु, विपिन बिहारी निर्मल, सरोज यादव, शशि यादव सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता(फतुहा/पटना)........!
विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण: करोड़ों रुपए से वार्डों का होगा विकास,पुनपुन पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा
पटना/फतुहा: स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव ने शुक्रवार को फतुहा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गली-नाली, सड़क आदि के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत फतुहा के विकास के लिए तीन से चार करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। इस राशि से वार्डों में सड़क, नाली निर्माण आदि कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाएगा। विधायक ने विशेष रूप से गोविंदपुर-सम्मसपुर को जोड़ने वाले पुराने पुनपुन लोहा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा उठाए गए कुछ तकनीकी मुद्दों का निराकरण कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर पुनपुन पुल का निर्माण कार्य पुनः शुरू हो जाएगा। विधायक ने कहा कि फतुहा के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुनपुन पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है और यह स्थानीय लोगों को आने जाने सुविधा होगी।
पटना में समारोह आयोजित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई विदाई, नम आंखों से दी गई विदाई
पटना के फतुहा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। समारोह का आयोजन प्रखंड परिसर के में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अंजू कुमारी, सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, उप प्रमुख संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बबीता गुप्ता और भारती कपूर ने की। इस अवसर पर फतुहा के सेवानिवृत हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार को माला पहनाकर व बुके भेंटकर उपस्थित अधिकारी,कर्मी, व शिक्षकों ने सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में दनियावां बीडीओ प्राकृतिक नयनम, संपतचक बीडीओ मनोज कुमार, एमडीएम बीआरपी विनीता कुमारी, बीपीएम पंचम कुमार और एमडीएम सहायक रश्मि कुमारी भी पहुंचे। शिक्षकों ने बुके देकर उनका कार्यक्रम में स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रुप में विनोद कुमार का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे। शिक्षकों ने कहा एक अधिकारी के रूप में हर कार्य में वे सहयोग व सुझाव देते रहे। बेहतर करने को लेकर प्रेरित करते रहे। उनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकेगा।

संपतचक बीडीओ और दनियावां बीडीओ ने भी उनके कार्य की सरहाना करते हुए कहा आज एक अच्छे अधिकारी विभाग की सेवा से मुक्त हो गए। जिन्होंने अपने सेवा काल में कार्य क्षमता का बेहतर परिचय दिया। वहीं सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा की फतुहा में उनकी सेवा समाप्त हो गई सेवाकाल का यह अंतिम दिन सदा स्मरण में रहेगा। उन्होंने कार्य में सहयोग के लिए सभी अधिकारी, कर्मी व शिक्षकों को धन्यवाद कहा। इस अवसर पर राम नारायण यादव, कपिलदेव प्रसाद, राज कुमार, ऋषि दीनानाथ, संजय यादव, अजय यादव, धर्मवीर सिंह, शिक्षा संघ के महासचिव राकेश कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षकगण और छात्र छात्राएं मौजूद थे।

रिपोर्ट- गौरव कुमार (फतुहा/पटना)