बेगूसराय में ABVP के प्रखंड ईकाई का गठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चेरिया बरियारपुर प्रखंड इकाई का गठन आज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू के नेतृत्व में किया गया। मौके पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रदान करने और युवाओं को एक सही रास्ते पर लाकर समाज और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए इकाई गठन किया गया है।
प्रवासी पदाधिकारी के रूप में प्रांत छात्रा प्रमुख श्वेत निशा शांडिल्य ने कहा कि इकाई गठन से नए कार्यकर्ताओं में एक उत्साह जैसा वातावरण बनता है। आशा करता हूं कि संगठन के कार्यों को सही से निष्पादन करेंगे और संगठन को उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचाने में सफलतापूर्वक प्रयासरत रहेंगे।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू ने इकाई की घोषणा की। जिसमें नगर अध्यक्ष राजेश सहनी, उपाध्यक्ष शंभू राम, समसुल हसन, नगर मंत्री हरेकृष्ण मांझी, सहमंत्री धीरज कुमार, नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार सहनी, राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख पवन कुमारी, एसएफडी प्रमुख समंजय कुमार, सहप्रमुख विक्रम कुमार, एसएफएस प्रमुख अंजली कुमारी, सहप्रमुख मिथिलेश कुमार, खेलो भारत अभियान प्रमुख अंकित पोद्दार, सहप्रमुख सुबोध चौधरी, नगर मीडिया प्रमुख रंजीत राम, सहप्रमुख जियाउल, सोशल मीडिया प्रमुख चंदन पासवान और सहप्रमुख आयुष चौधरी को बनाया गया।नगर अध्यक्ष राजेश सहनी और नगर मंत्री हरेकृष्ण मांझी ने कहा कि विश्वस्तर के छात्र संगठन ने हम सभी सदस्य को नई जिम्मेदारियां दी हैं। अनुशासनपूर्वक संगठनात्मक कार्य करके हमेशा समाज में एक उत्कृष्ट पहचान बनाने का कार्य करेंगे।
मौके पर अविनाश, रवि, विकास, अर्जुन, संतु सहनी, चंदन, आयुष, सुबोध, अंकित पोद्दार, सुबोध चौधरी, समसुल हसन, शंभू राम, समंजय, विक्रम, मिथिलेश, रंजीत राम, पवन कुमारी, अंजली कुमारी, ज्योति कुमारी, आंचल कुमारी, शिवानी, पूजा, श्यामली, शालिनी राज एवं सगुन भारती सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

नगर अध्यक्ष राजेश सहनी और नगर मंत्री हरेकृष्ण मांझी ने कहा कि विश्वस्तर के छात्र संगठन ने हम सभी सदस्य को नई जिम्मेदारियां दी हैं। अनुशासनपूर्वक संगठनात्मक कार्य करके हमेशा समाज में एक उत्कृष्ट पहचान बनाने का कार्य करेंगे।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान की कोशिश कर रही है। उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला क्या है। नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो सवार लोगों ने शव को फेंका है। पहचान कराने के लिए फोटो सभी थाना में भेजा गया है।
नियोजन कैंप में भाग लेने वाले आवेदक को एनसीएस पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। इसकी सूचना सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को भी दी गई है। इस संबंध में विशेष जानकारी SIS के प्रतिनिधि राजीव रंजन भारती से उनके मोबाइल नंबर 9709491026 पर ली जा सकती है।
रोशन के पिता और दादा ने कहा कि अब कभी रोशन को विदेश नहीं जाने देंगे।' पिता बलवंत शर्मा ने बताया, 'इकलौते बेटे के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद से उसकी मां की तबीयत खराब हो गई थी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, ICDS के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। जिसके मद्देनजर पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ले जाना चाहा तो परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया, तब शाम में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने किया। मौके पर विधान पार्षद सर्वेश कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, ललन कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, खगड़िया के प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर, रामशंकर पासवान, डॉ. सुरेश राय, उपमहापौर अनिता राय, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, जिला उपाध्यक्ष मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला मंत्री अमित कुमार, प्रवक्ता शुभम कुमार, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी शशांक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी एवं आलोक कुमार बंटी सहित अन्य उपस्थित थे।
एसपी मनीष ने बताया कि रात करीब 11 बजे नीमा वार्ड नंबर-5 में रेखा देवी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन और नीमा चांदपुरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में बताया गया है कि रेखा देवी का मायके खगड़िया में जमीन बिक्री के पैसे के हिस्से को लेकर आपस में विवाद चल रहा था।
इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों और नेताओं ने यह संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए भविष्य में भी संघर्ष करते रहेंगे और सार्वजनिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बता दें कि बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन का यह स्वर्णिम 60 साल का सफर उसके संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों का प्रतीक है। BTMU और AITUC जैसे संगठन अपने संघर्ष के जरिए मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर हैं।
Jan 11 2025, 21:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0