नगरा मण्डल अध्यक्ष का हुआ स्वागत
ओमप्रकाश वर्मा नगरा बलिया।भाजपा मण्डल नगरा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिँह 'पप्पू' का सम्मान समारोह रविवार को समय: 12:30 बजे, स्थान ड्वाकरा मीटिंग हाल ब्लॉक परिसर नगरा पर स्वागत व सम्मान किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि अरुण सिंह सीए ( 71 लोकसभा सलेमपुर भाजपा), नगरा मण्डल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह' पप्पू', जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति देवा भाई, अरविंद सिंह, मालीपुर मण्ड़ल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, जिला संयोजक आईटी विभाग जयप्रकाश जायसवाल, समरजीत सिंह, अशोक गुप्ता, धर्मराज विक्की सिंह, जगसन सिंह, फतेह सिंह सहित विहिप के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह राजू, भाजपा के सभासद राजेश पाण्डेय, कृष्ण कुशवाहा, गुड्डू पाण्डेय, अमरेन्द्र सोनी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, प्रभारी गण आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी एव संचालन पूर्व नगरा मण्डल अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने किया।
Jan 06 2025, 04:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
165.9k