आज हुआ झारखण्ड मंत्रिमंडल का विस्तार, 11 मंत्री को राजयपाल ने दिलायी उसके पद और गोपनीयता की शपथ

Image 2Image 3

रांची राज भवन स्थित अशोक उद्यान में शपथ ग्रहण समारोह का आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कैबिनेट सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने सभी मंत्री को शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राज्य की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया।

राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार एवं श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की को झारखंड के कैबिनेट के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

मंत्री के शपथ ग्रहण के पूर्व राज्यपाल ने झारखंड विधान सभा के वरिष्ठ सदस्य प्रो. स्टीफन मरांडी को झारखंड विधान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद, विधायक, भारतीय प्रशासनिक सेवा व पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

विदित हो कि श्री हेमन्त सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके उपरांत आज उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद का गठन किया, जिसमें 11 मंत्री शामिल किए गए हैं।

हेमंत सरकार के मंत्री का नाम फाइनल, जानिए गठबंधन दलों के किस पार्टी से कौन-कौन बनेंगे मंत्री

Image 2Image 3

झारखण्ड डेस्क 

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज होने वाला है. इससे पहले सरकार में किन चेहरों को मंत्री बनाया जाएगा उनके नाम सामने आ गए है.

कांग्रेस से ये बनेंगे मंत्री

कांग्रेस से महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्री बनाया जा रहा है.

झामुमो से चाईबासा व घाटशिला विधायक बनेंगे मंत्री

झामुमो से हेमंत सोरेन ने कुल 6 विधायकों के नाम पर मुहर लगाई है जो कि मंत्री बनेंगे. चाईबासा से विधायक और पूर्व मंत्री दीपक बिरुआ, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू, बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, गोमिया विधायक योगेंद्र महतो और मधुपुर विधायक और पूर्व मंत्री हफीजुल हसन अंसारी आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे.

राजद कोटे से सिर्फ संजय यादव बनेंगे मंत्री

आरजेडी के कोटे में 1 मंत्री पद आया और वह इस कोटे से गोड्डा से तीन बार के विधायक संजय यादव को मंत्री बना रही है. संजय यादव ओबीसी समुदाय से आते हैं और बीजेपी के अमित मंडल को हरा कर विधानसभा पहुंचे हैं.

15 दिसंबर में से बंद रहेगा बैंकमोड़ फ्लाईओवर , 45 दिनों के लिए देखना होगा वैकल्पिक रास्ता

धनबाद :यदि आप बैंक मोड़ फ्लाईओवर से आना-जाना करते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है.15 दिसंबर से बैंक मोड़ फ्लाईओवर पर गाड़ियों का आना जाना पूरी तरह बंद रहेगा. जिसके कारण बरमसिया फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का लोड बढ़ेगा. सड़क निर्माण विभाग ने फ्लाईओवर की मरम्मत और लिफ्टिंग का काम शुरू करने की योजना बनाई है. 

Image 2Image 3

फ्लाईओवर को 6 से 7 इंच तक लिफ्ट किया जाएगा और इसके 184 बेयरिंग बदले जाएंगे.

1.5 माह तक बंद रहेगा फ्लाइओवर

पथ निर्माण विभाग का कार्य देखने वाले मिथिलेश प्रसाद ने जानकारी दी कि दिसंबर में स्कूलों की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए काम शुरू किया जा रहा है. फ्लाईओवर लगभग डेढ़ महीने तक पूरी तरह से बंद रहेगा. हालांकि इस दौरान दोपहिया गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी. इसके लिए ट्रैफिक विभाग से रूट प्लान पर बातचीत चल रही है और उपायुक्त से स्वीकृति मिलने का इंतजार है.

इस तकनीक से मजबूत होगा फ्लाइओवर

फ्लाईओवर की पुरानी रोकर बेयरिंग को हटाकर न्यू टेक्नीक वाली इलॉस्टो मैरिक बेयरिंग लगाने की तैयारी है. यह तकनीक फ्लाईओवर को ज्यादा से ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बनाएगी. फ्लाइओवर के निचले हिस्से का काम लगभग पूरा हो चुका है. एक तरफ की रेलिंग लग चुकी है, जबकि दूसरी तरफ का काम जारी है.

बरमसिया फ्लाइओवर झेल पाएगा लोड?

फ्लाईओवर बंद रहने से बरमसिया फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. प्रशासन वैकल्पिक रूट की योजना बना रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो. बता दें कि लगभग दो साल पहले बैंक मोड़ फ्लाईओवर की लोड टेस्टिंग के दौरान 72 घंटे तक गाड़ियां का आना जाना रोका गया था. उस समय गाड़ियों को बरमसिया फ्लाईओवर पर डायवर्ट किया गया था, लेकिन यह फ्लाईओवर भारी यातायात का दबाव झेलने में असफल रहा था. इस स्थिति में बरमसिया फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहती थी.

हेमंत सरकार के मंत्री का नाम फाइनल, जानिए गठबंधन दलों के किस पार्टी से कौन-कौन बनेंगे मंत्री
Image 2Image 3


* झारखण्ड डेस्क झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज होने वाला है. इससे पहले सरकार में किन चेहरों को मंत्री बनाया जाएगा उनके नाम सामने आ गए है. कांग्रेस से ये बनेंगे मंत्री कांग्रेस से महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्री बनाया जा रहा है. झामुमो से चाईबासा व घाटशिला विधायक बनेंगे मंत्री झामुमो से हेमंत सोरेन ने कुल 6 विधायकों के नाम पर मुहर लगाई है जो कि मंत्री बनेंगे. चाईबासा से विधायक और पूर्व मंत्री दीपक बिरुआ, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू, बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, गोमिया विधायक योगेंद्र महतो और मधुपुर विधायक और पूर्व मंत्री हफीजुल हसन अंसारी आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे. राजद कोटे से सिर्फ संजय यादव बनेंगे मंत्री आरजेडी के कोटे में 1 मंत्री पद आया और वह इस कोटे से गोड्डा से तीन बार के विधायक संजय यादव को मंत्री बना रही है. संजय यादव ओबीसी समुदाय से आते हैं और बीजेपी के अमित मंडल को हरा कर विधानसभा पहुंचे हैं.
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां करें चेक
Image 2Image 3

* झारखंड डेस्क जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने रिजल्ट के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पूरी की जाएगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बगान, नामकोम जाना है. ऐसे में इस खबर में आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पीडीएफ देख सकते हैं. पेपर लीक के लगाए गए थे आरोप JSSC CGL परीक्षा के समाप्त होते ही पेपर लीक की कई शिकायतें दर्ज की गई थी जिस वजह से परिणाम आने में काफी देरी हुई. हालांकि पेपर लीक जैसे कोई भी आरोप अब तक सिद्ध नहीं हुए हैं. यह परीक्षा 21 और 22 जनवरी को पूरे झारखंड में हुई थी और इसके तहत 2025 पद भरे जाएंगे. देखें पदों का ब्योरा: सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 863 श्रम परिवर्तन पदाधिकारी: 182 कनीय सचिवालय सहायक:335 प्लानिंग असिस्टेंट: 05 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी: 252 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: 195 अंचल निरीक्षक: 185 अन्य बैकलॉग पद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निर्देश JSSC CGL परीक्षा में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है उन्हें 16 से 20 दिसंबर के बीच अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करवाने हैं. बता दें, कि प्रति दिन 2 शिफ्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रखा गया है. पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट सोफेहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को डीवी की प्रक्रिया के लिए जांच स्थल पर एक घंटे पहले पहुंच जाना है. अगर किसी कारण से उम्मीदवार 16 से 20 तक अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई नहीं करवा पाते हैं तो वे 26 और 27 दिसंबर को जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
आज 5 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार, यहां देखें मंत्री बनने की रेस में कौन हैं सबसे आगे
Image 2Image 3

* झा.डेस्क रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल 5 दिसंबर को हो जाएगा. कल बाकी के मंत्री भी शपथ ले लेंगे. बता दें हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ 28 नवंबर को ले ली थी. लेकिन उनके साथ किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी. कांग्रेस और झामुमो ने लगभग नाम तय कर लिये हैं और आज शाम या कल सुबह सरकार मंत्रियों के नाम राजभवन भेज देगी. *कांग्रेस आलाकमान ले चुका है फैसला* कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद के साथ बैठक कर चुके हैं. कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रियों के नाम पर मंथन कर लिया है. इस बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर भी लग गई है. कांग्रेस आलाकमान आज शाम तक नामों को सीएम हेमंत सोरेन को भेज देगा जिसके बाद नाम राज्यपाल को भेजे जाएंगे. *कांग्रेस से ये नेता मंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे* कांग्रेस के खाते में चार मंत्री पद आने हैं जिसके लिए 9 विधायकों के नामों पर अटकलें हैं. इनमें पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, पाकुड़ से विधायक और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, बेरमो विधायक अनूप सिंह और ममता देवी का नाम सबसे आगे चल रहा है. *झामुमो के इन विधायकों के नामों पर कयास, हेमंत लेंगे अंतिम फैसला* अगर झामुमो खेमे की बात करें तो इनमें दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, लुईस मरांडी, मथुरा महतो, सबिता महतो, उमाकांत रजक, हफीजुल अंसारी, एमटी राजा अनंत प्रताप देव और चुन्ना सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है. मंत्रिमंडल में खासतौर पर सभी समीकरणों का ध्यान रखा जा रहा है. लेकिन झामुमो में अंतिम फैसला हेमंत सोरेन ही लेंगे. *राजद कोटे से सुरेश पासवान सबसे आगे* चार सीट जीतने वाली राजद को भी एक मंत्री पद मिलेगा. राजद की ओर से देवघर विधायक सुरेश पासवान रेस में आगे हैं. सुरेश पासवान पहले भी मंत्री रह चुके हैं और तीन बार देवघर के विधायक हैं. वहीं एक दूसरा नाम गोड्डा से विधायक संजय यादव का भी है. उनको भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है.
रांची में आयोजित क्लासिक डेट लिफ्ट प्रतियोगिता में आर्य व्यायाम शाला ने किया बेहतर प्रदर्शन


66 किलो में अभय बर्मन तथा 74 किलो में सुमित हुए प्रथम

Image 2Image 3

कतरास : झारखंड राज्य क्लासिक डेडलिफ्ट प्रतियोगिता 1 दिसंबर को रांची के गुरुनानक हाई स्कूल में अयोजित की गयी. प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया. 

उक्त प्रतियोगिता में आर्य व्यायामशाला के 3 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 66 किलो मास्टर वर्ग में अभय बर्मन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.वहीं 74 किग्रा वर्ग में सुमित ने प्रथम स्थान लाकर क्लब का मान बढ़ाया.जबकि 105 किग्रा वर्ग में अनुज कुमार महतो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

वही राजा लहेरी, आयुष गुप्ता, नूर आलम, अंकुश आदि शामिल थे. क्लब के पावरलिफ्टिंग के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर अध्यक्ष विजय कुमार झा,गुरुजी दुर्गा राम, वरीयअधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्य, सचिव दीपक गुप्ता, रणधीर बर्मन, माणिक महतो, राजेश सिंह, कालाचंद बावरी, राजा लहेरी, आयुष गुप्ता, अंकुश विश्वकर्मा, एमडी नूर, राज रवानी, आकाश रवानी, सिंटू मुखर्जी, धनस्वर रे, अभिषेक सिंह, फैज़ान रज़ा आदि ने बधाई दी है।

मलेशिया में फंसे झारखंड के 52 मजदूर,हजारीबाग के सबसे ज्यादा; 20 दिसंबर तक लौटेंगे वापस


Image 2Image 3

हजारीबाग : मलेशिया में फंसे झारखंड के 52 मजदूरों में सर्वाधिक 27 मजदूर हजारीबाग के हैं। हजारीबाग जिले के टाटी झरिया प्रखंड के 16 व बिष्णुगढ़ प्रखंड के 11 मजदूर शामिल हैं।

मलेशिया में फंसे झारखंड के 52 मजदूर, हजारीबाग के सबसे ज्यादा; 20 दिसंबर तक लौटेंगे वापस

झारखंड के गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रयास से मलेशिया में फंसे 61 मजदूरों की देश वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

सांसद ने बताया कि मलेशिया में गत जुलाई 2023 से ही 61 मजदूर फंसे हुए हैं, जिनमें 52 मजदूर झारखंड के हैं। सभी मजदूर 11 से 20 दिसंबर तक अपने देश लौट जाएंगे। सांसद ने बताया कि फंसे मजदूरों का मामला उन्होंने सोमवार को संसद में नियम 377 के तहत सभा पटल पर रखा।

भारत सरकार की ओर से अवगत कराया गया कि सभी मजदूरों को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर स्थित भारतीय दूतावास में रखा गया है। कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद तय तिथि पर इन मजदूरों को देश वापस लाया जाएगा।

विदेश मंत्री को पत्र लिख वापसी का किया प्रयास

सांसद ने बताया कि कई मौके पर उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर व उनसे मिलकर इन मजदूरों की ओर देश वापसी का प्रयास किया। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय के अधिकारियों व केंद्र सरकार के आला अधिकारियों से संपर्क कर मजदूरों की वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त कराया है।

झारखंड के चार जिलों के मजदूर फंसे

मलेशिया में फंसे झारखंड के 52 मजदूरों में सर्वाधिक 27 मजदूर हजारीबाग के हैं। सांसद ने बताया कि फंसे मजदूरों में झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के 07, बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के 18, हजारीबाग जिले के टाटी झरिया प्रखंड के 16 व बिष्णुगढ़ प्रखंड के 11 मजदूर शामिल हैं। शेष मजदूर ओडिशा, उत्तर प्रदेश व तेलंगाना राज्य के हैं।

भोजन के भी लाले पड़े हैं : मजदूर

उधर, मलेशिया में फंसे बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत छोटकी सीधावारा निवासी गणेश कुमार महतो ने बताया कि जब से हम लोग यहां पर आए हैं, तब से ही मुसीबत में हैं। वेतन तो दूर भोजन के भी लाले पड़े हैं। बीमार पड़ने पर इलाज कराने वाला भी कोई नहीं है। 

भांति-भांति की धमकियां सहनी पड़ रही है। स्थिति दयनीय हो गई। किसी तरह से हम मजदूरों ने गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को अपनी दशा से अवगत करवाकर देश वापसी की गुहार लगायी। उनके प्रयास का प्रतिफल है कि हम सब फिलहाल भारतीय दूतावास में ठहरे हुए हैं। उम्मीद है शीघ्र ही अपना देश लौटेंगे।

श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ के पूर्व निकली गई कलश भव्य यात्रा

Image 2Image 3

धनबाद ;मंगलवार को समस्त हाउसिंग कॉलोनीवासी कथा प्रेमी भक्तजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन बहुत धूम धाम से प्रातः 9 बजे -कथा स्थल से गाजे बाजे के साथ भक्तों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। जिसमें नगर भ्रमण करते हुये पुनः कथा स्थल पर पहुंचे। हाउसिंग कॉलोनी में कथा के पहले दिन भागवत‌ कथा के महत्म पर प्रकाश डालते हुयें श्रीमद भागवत कथा के कथा व्यास महन्त राजीव लोचन शरण पीठाधीश्वर श्री सदगुरु बधाई भवन,अयोध्या ने बतलाया कि कल‌युग में भक्तों को मुक्ति का मार्ग केवल भगवत नाम, संकीर्तन व भागवत कथा है।

 जो सज्जन सच्चे मन से कथा का श्रवण करते उनके जीवन के सभी पातक नष्ट हो जाते है। तथा अंतिम में मोक्ष की प्राप्ती होती है। पुण्यात्मा तो कथा श्रवण कर मुक्ति पाते ही है लेकिन बुरे कर्म करने वाले के नाम से संकल्प करके कथा उनके परिवार जन भथा। सुनते तो उनके 7 पीढ़ी का उद्धार हो जाता है।

जिसमें धुन्धकारी प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया अतः प्रत्येक व्यक्ति जब संसार में जन्म लेता तो उस मानव का एक कर्तव्य होता कि ज्यादा से ज्यादा सत्कर्म करो क्योकि हमारा सनातन हिन्दू धर्म केवल अपनो से बड़ों का आदर सम्मान करना, समाज में भाईचारा लाना तथा अपने युवा पीढ़ी को संस्कार प्रदान करना होता। अतः जो जीवन को कथा से जोड़ने से ही प्रभू कृपा प्राप्त होती है।अतः भागवत कथा ही इस युग में केवल मुक्ति का भार्ग प्रदान करती है। और भागवत माहत्म से हम सभी को यही प्रेरणा मिलती। 

कथा में समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, रामा सिन्हा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सोनी सिंह, विवेक सिंन्हा, अविनाश पांडे, आर के शाही, कार्तिकेय गौतम, मनीष रंजन, राहुल, पवन कुमार तथा मुख्य जजमान आरके सिंह और उनकी पत्नी तथा समस्त हाउसिंग कॉलोनी और धनबाद जिला के हजारों श्रोताओं ने कथा श्रवण कर कथा व्यास महंत राजीव लोचन शरण का आशीर्वाद लिया।

बेटी का बर्थ डे मनाकर घर से निकले युवक की मिली लाश, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

Image 2Image 3

गिरिडीह - बिहार के बॉर्डर पर एक युवक की लाश मिली है. इससे सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

बेटी का बर्थ डे मनाकर घर से निकले युवक की मिली लाश

गिरिडीहः अपनी बेटी का बर्थडे मनाने के बाद घर से निकले युवक की लाश मिली है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की लाश जमुआ- देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड के पास सड़क के किनारे मिली है. शव से महज ढाई मीटर की दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी हुई मिली है. मृतक युवक की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी कारू राम के 21वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है.

मंगलवार की सुबह शव पर लोगों की नजर पड़ी जिसके बाद पुलिस और परिजनों को खबर दी गई. घटना की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात को अजय अपनी पुत्री का बर्थडे मना रहा था. बर्थडे मनाने के बाद देर रात को अजय घर से यह कह कर निकला कि वह मकडीहा जा रहा है.

मंगलवार की सुबह उन्हें यह जानकारी मिली कि अजय की लाश सड़क के किनारे पड़ी हुई है. इधर अजय की मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कुछ लोग इसे दुर्घटना बता रहे हैं तो कुछ लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव का कहना है कि अभी लाश को कब्जे में लिया गया है, शब का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद ही या साफ होगा कि अजय की मौत कैसे हुई है.