जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पुरीधाम में महाप्रभु जगन्नाथ के सपरिवार किये दर्शन


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को अपने परिवार के संग ओडिशा की पावन धरा पुरीधाम पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के दर्शन और पूजन किया।

 विधायक पूर्णिमा साहू ने महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर जमशेदपुरवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने जो अपार स्नेह और आशीर्वाद उन्हें दिया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी। महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करती हूं कि वे मुझे जनता की सेवा में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।

सरयू राय ने कई छठ घाटों का किया मुआयना

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय ने बुधवार को मानगो क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया. कई स्थानों पर उन्हें गंदगी और अन्य कई कमियां दिखाई दी. 

उन्होंने जिम्मेदारी लोगों से इस संबंध में फोन पर बात की और कमियों को दूर करने के संबंध में निर्देशित किया. इसके बाद उन्होंने बालीगुमा बागान एरिया में जनसंपर्क किया. उन्होंने लोगों से मिल कर बताया कि इस बार पश्चिमी विधानसभा चुनाव में कमल ही सिलेंडर और सिलेंडर ही कमल है. 

उन्होंने लोगों से कहा कि आतंक, भ्रष्टाचार आदि के खात्मे के लिए सिलेंडर छाप पर वोट देना है ताकि जमशेदपुर पश्चिमी में एक मजबूत विधायक और रांची में एक काम करने वाली एनडीए की बेहद मजबूत सरकार बन सके. देर शाम श्री राय ने कई स्थानों पर खरना का प्रसाद भी ग्रहण किया.

भाजपा की प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में है

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को जमशेदपुर के भाजपा महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला।

 प्रतुल ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ,इरफान अंसारी कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना के प्रवक्ता ने महिलाओं के लिए घटिया शब्दों का प्रयोग किया।

 आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

प्रतुल ने कांग्रेस के डॉ अजय पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने तो एक आदिवासी बेटी का अपमान किया जो देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हैं। प्रतुल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बारे में डॉ अजय कुमार ने जिस तरह टिप्पणी की वह अशोभनीय है। 

 डॉ अजय ने जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की तुलना बाजार में बिकने वाले सामान से कर दी थी।

 कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान का खंडन नहीं किया। मतलब साफ है कि कांग्रेस महिलाओं को लेकर सोच अच्छा नही है प्रतुल ने कहा कि महिलाएं भी अपने अपमान का जवाब वोट के जरिए चोट करके देंगी।

प्रतुल ने कहा इस सरकार के कार्यकाल में 7400 बेटियों के साथ बलात्कार हुआ। जिसमें एक तिहाई एससी एसटी बेटियां हैं। 25% से भी काम ऐसे मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुआ। यही इस सरकार की महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को दिखाता है।

प्रतुल ने कहा कि एन डी ए के सरकार में महिलाएं लगातार तरक्की कर रही हैं। एक साधारण जनजातीय पृष्ठभूमि से आकर राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू का अपमान देश नहीं भूलेगा। भारत के ग्रामीण स्थानीय निकाय में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं।

 43% विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित स्नातक महिलाएं है। सशस्त्र बलों में और लड़ाकू विमान को भी आज महिलाएं चला रही हैं। नारी शक्ति की इस बढ़ती ताकत से कांग्रेस विचलित हो गई है और घटिया शब्दों का प्रयोग कर रही है।

 प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली व अन्य मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर किया कन्यापूजन

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर:- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन किया. पत्नी सुधा गुप्ता के संग अपने कदमा स्थित आवास पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता नें सर्वप्रथम नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है. महानवमी के दिन कुंवारी कन्याओं की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि कन्या में मन का स्वरूप निवास करता है और कन्या की पूजा करने से मन प्रसन्न होता है. कन्याओं की पूजा करने के बाद 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि महानवमी के इस शुभ दिन पर छोटी-छोटी देवियों के श्रीचरणों से आशीर्वाद लिया, जिन्होंने मेरे मन को खुशियों से भर दिया है. उन्होंने कहा कि बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं. उनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है. बेटियों से ही संसार बढ़ता है. समाज में बेटी का सम्मान सर्वोपरि है. बेटियों की सेवा ही मां की सच्ची पूजा है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया है।

साकची गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी ओर से टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस श्री रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि*
Image 2Image 3Image 4Image 5

देश रत्न,उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति,टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस श्री रतन टाटा जी के निधन पर साकची गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी और सिख बीजेपी नेता सतबीर सिंह”सोमू” द्वारा गुरूद्वारा साहिब साकची में श्रद्धांजलि हेतु अरदास की गई. इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया जिसमे मुख्य रूप से सेंट्रल गुरूद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,साकची गुरूद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह,महासचिव परमजीत सिंह काले,सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह समेत समाज के कई वरिष्ठ जन शामिल हुये. उपस्थित वक्ताओं ने कहा उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल नेतृत्व में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग को गति देने के साथ ही युवा उद्यमियों को भी उन्होंने काफी बढ़ावा दिया। राष्ट्र सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। वाहेगुरु उनको अपने चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर बीजेपी सिख नेता सतबीर सिंह”सोमू,*अध्यक्ष सरदार निशांन सिंह, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गांधी, अर्जुन वालिया,अमरपाल सिंह,गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरिंदर सिंह सिंदा,हरजीत सिंह,वीरजी खालसा सेवा दल हरवीर सिंह,जगतार सिंह,जोगिंदर सिंह जोगी,सिख स्त्री सत्संग सभा साकची और काफ़ी संखिया में उपस्थित थे.
टाटा स्टील ग्रोथ शॉप की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत रतन टाटा को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गयी*
Image 2Image 3Image 4Image 5


टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के जेनरल मैनेजर शरद शर्मा की ओर से पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण से सम्मानित भारत के रत्न, स्वर्गीय रतन टाटा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैनेजमेंट के पदाधिकारियों के साथ साथ टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री शिवलखन सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, ट्रेजरर दिलीप कुमार महतो तथा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ साथ टी जी एस के सभी कर्मचारी उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने उनके साथ बिताए अपने अनुभव को लोगों के बीच साझा किया और कहा कि किस तरह लोगों को वे सम्मान देते थे तथा साधारण जीवन सहजता के साथ व्यतीत करते थे। उनसे बहुत चीजें हमें सीखकर अपने जीवन में अमल में लाना चाहिए।
पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने कसा सरयू राय पर तंज


Image 2Image 3Image 4Image 5

कहा -विधायक सरयू राय ने 5 साल में भटकाना, लटकाना, अटकाना, मटियाना और भूलजाना ये बेहतरीन कार्य किए.  

जमशेदपुर पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पांच वर्षों में विधायक सरयू राय ने भटकाना, लटकाना, अटकाना, मटियाना और भूलजाना ये पांच बेहतरीन कार्य किए.  

यही उनका चरित्र भी है. सरयू राय ने पांच वर्षों में केवल जनता को ठगा है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. 

डा.अजय कुमार ने कहा कि विधायक सरयू राय गायब होने की कला में माहिर है. जब लालबाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की टीम दल बल के साथ पहुंची तब विधायक मौके से गायब रहे. लोग अपने विधायक सांसद को दीया लेकर ढ़ूढ रहे थे और विधायक सरयू राय एवं सांसद विद्युत वरण महतो नदारद थे. जबकि एक दिन पहले वे लोगों को आश्वासन देकर आए थे और मुझ पर आरोप लगा रहे थे. 

मैं जिला प्रशासन की टीम से भिड़ गया क्योंकि मुझे ठेके नहीं लेने है और जिन्हें लेने हैं वो मौके से गायब रहा. इससे साबित होता है कि कौन कॉर्पोरेट घराने की दलाली करता है. जनता सब हिसाब चुकता करेगी.

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के काफिले मे लगे वाहनों को राज्य सरकार ने किया वापस, चम्पाई सोरेन ने कहा ‘जिस प्रकार भ्रमण कर रहें थे, उसी प्रकार भ्रमण

Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के काफिले मे लगे वाहनों को राज्य सरकार ने वापस किया, उस पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि सुरक्षा की चिंता नहीं, जिस प्रकार भ्रमण कर रहें थे, उसी प्रकार भ्रमण करेंगे, राज्य मे बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

 मईया योजना पर कहा कि उन्ही की शुरुआत की गईं योजना है, उसी को सरकार चला रही है, किसी की यात्रा करने से और उसे योजना अपना कहने से कोई फायदा नहीं जानता सब देख रही है सब जानती है, अब मेरी सुरक्षा मेरी जनता करेगी, संघर्ष का नेता हूं आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी सुरक्षा में राज्य सरकार की तरफ से दी गई सारी गाड़ियां वापस कर दी हैं। दरअसल, सरकार की तरफ से उनसे तीन गाड़ियां वापस मांगी जा रही थीं। इस बात पर उन्होंने सभी गाड़ियों को वापस कर दिया।

यह भी बताया जा रहा है कि उनको एक सफारी गाड़ी दी गई थी, जिसका एसी भी काम नहीं कर रहा था। इसलिए उन्होंने सारी गाड़ियों को लौटाना ही सही समझा। पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के हिसाब से ये असंवैधानिक मामला है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है।

बताया जाता है कि राज्य सरकार की ओर से उनको तीन वाहन वापस करने के लिए कहा गया था लेकिन चंपाई सोरेन में अपनी सुरक्षा में लगीं सभी छह वाहनों को राज्य सरकार को वापस कर दिया है। माना जा रहा है कि इससे आने वाले दिनों चंपाई खेमे और जेएमएम खेमे के बीच की दूरियां और अधिक बढ़ सकती हैं।

भाजपा ने बहरागोड़ा विधानसभा से की कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत,

Image 2Image 3Image 4Image 5

परिवर्तन सभा में गरजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,

 

जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कोल्हान फतह करने के उद्देश्य को साधने के लिए भाजपा मिशन मोड पर कार्य कर रही है। सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की।

 बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के शाखा मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक बरकुंवर गागराई समेत कई वरीय नेतागण शामिल हुए। इस दौरान परिवर्तन सभा में भारी बारिश के बीच हजारों स्थानीय निवासी एवं समर्थकों ने सक्रिय भागीदारी से सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिया।

 केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान

 ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका संबोधन भ्रष्टाचार, माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा के साथ बांग्लादेशी घुसपैठ और हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच जनता का उमड़ा जनसैलाब और भाजपा के प्रति उत्साह बता रहा है कि झारखंड में अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। 

उन्होंने झारखंड के हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि झामुमो अब जुर्म, मर्डर और माफिया की सरकार बन गयी है। शिवराज सिंह ने 4 साल 10 महीने से चल रही हेमंत सरकार की निंदा करते हुए कहा कि युवाओं की दौड़ में दर्जनों युवाओं की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। जो सरकार नौकरियों के लिए परीक्षा लेने में असमर्थ रही हो वो भला युवाओं को नौकरी कैसे दे सकती है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में 2 लाख 87 हजार पद खाली हैं और भाजपा की सरकार बनते ही पहली केबिनेट की मीटिंग में इन रिक्त पदों पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा। इससे पहले पवित्र चित्रेश्वर धाम से पूजा अर्चना के बाद परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई। 

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि झारखंड में माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बंगलादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स के कारण घुसपैठियों को सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाकर उन्हें संरक्षण दे रही है। वोट बैंक के लिए माटी का सौदा करने जैसा है।

 शिवराज सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड में लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलने दिया जाएगा। जो झारखंड की ज़मीन पर कब्जा कर रहे हैं उन्हें भाजपा की सरकार आने पर चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। उन्होंने माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा के लिए जनता से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की ताकि राज्य में तीनों सुरक्षित रह सकें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने कड़ा कानून बनाया है ताकि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। कहा कि चुनाव में जब 2 महीने बचे हैं, तो झामुमो-कांग्रेस सरकार लोक लुभावने वादे कर रही है, लेकिन जनता अब ठगे जाने वाली नहीं है। उन्होंने एक लोककथा का जिक्र करते हुए कहा कि शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा, लेकिन अब हम इसमें नहीं फसेंगे। 

कहा कि बहुत जल्द भाजपा का वचन पत्र जनता के सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने पर नागरिकता रजिस्टर बनाया जाएगा जिससे कि अवैध रूप से बसे घुसपैठिये को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।

अंत में, शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद दें जिससे राज्य में विकास और जन सुरक्षा के साथ जल, जंगल और जमीन एवं माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

 ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन को झारखंड के भविष्य के लिए अति आवश्यक बताया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड की समृद्ध खनिज संपदाओं को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राज्य में बालू, कोयला, पत्थर और जमीन की धड़ल्ले से लूट हो रही है। यहां तक कि सेना की जमीन भी हेमंत सरकार द्वारा बेच दी गई। हेमंत सरकार का एकमात्र उद्देश्य है अपनी और अपने परिवार की तिजोरी भरना।

उन्होंने कहा कि ऐसी लुटेरी सरकार को सत्ता से खदेड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है। जब भाजपा की सरकार होती है, तो झारखंड का विकास तेज गति से होता है। झारखंड अलग राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, जिन्होंने वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया था। लेकिन सत्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार आते ही राज्य के खनिज संपदाओं को लूटने में तीनों दलों के नेताओं में रेस लगी हुई है। 

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के प्रति भाजपा के प्रेम और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का दिल झारखंड के लिए धड़कता है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो और कांग्रेस के नेता केवल भाषणों में आदिवासियों की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता में सबसे अधिक अत्याचार उन्हीं पर किया गया है। 

बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज को सम्मान दिया है। भाजपा सरकार ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाई, संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया, और ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए। देश में कोई और राजनीतिक दल आदिवासियों के प्रति इतनी चिंता कभी नही की।

विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर चुनावी लाभ के लिए 1 हजार रुपये की योजना लाकर लोगों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि अगर यह योजना एक साल पहले से लागू होती, तो इसे ईमानदार प्रयास माना जा सकता था। लेकिन अब यह केवल चुनावी हथकंडा है।

उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों का हवाला देते हुए कहा, 72 हजार रुपये सालाना देने का प्रति गरीब परिवार को वादा किया गया था, लेकिन 5 साल में एक पैसा भी नहीं मिला। न चूल्हा खर्चा दिया गया, न नवविवाहितों को सोने का सिक्का। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी किया था, लेकिन वह भी खोखला साबित हुआ। सिपाही भर्ती प्रक्रिया में युवाओं की मौत पर उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है और युवाओं को मौत के मुंह में धकेल रही है। 21 और 22 सितंबर को पूरे झारखंड में इंटरनेट बंद करना और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना हेमंत सरकार की विफलताओं का प्रमाण है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे झारखंड की परिवर्तन यात्रा में जनता का संदेश है ना सहेंगे, ना कहेंगे, अब बदल के रहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि परिवर्तन सभा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और जनता के उत्साह ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार कोल्हान की सभी 14 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह से जनता के साथ विश्वासघात किया है। महिलाओं, युवाओं, किसानों और राज्य के सभी वर्गों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि युवाओं को साल में 5 लाख रोजगार देने का वादा था, लेकिन हेमंत सरकार घोटालों और भ्रष्टाचार में उलझकर रह गयी।

अर्जुन मुंडा ने महिलाओं के लिए हेमंत सरकार की 'मइयां योजना' पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2 हजार रुपये का चूल्हा खर्च देने के वादे के बजाय, सरकार ने चुनावी फायदे के लिए केवल 2-3 महीनों के लिए 1 हजार रुपये की योजना शुरू की है। यह योजना सिर्फ वोट बटोरने के उद्देश्य से लाई गई है, जिससे महिलाओं के साथ धोखा किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बझारखंड में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। संथाली गांव खाली हो रहे हैं और उनकी जगह अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है। उन्होंने इसे राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताया और कहा कि यह हेमंत सरकार की नाकामी का सबूत है। ऐसी तुष्टिकरण करने वाली सरकार को अब उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता है।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर कड़े शब्दों में हमला करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड की दुर्गति और भ्रष्टाचार की एक ऐतिहासिक पटकथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट और झूठ का बोलबाला है, और इसपर आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

विद्युत महतो ने कहा कि झारखंड में अवैध खनन और खनिज संपदाओं की खुलेआम लूट हो रही है। छोटे वाहनों पर बालू की साधारण ढुलाई करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन बड़े हाइवा और डंपर से अवैध ढुलाई बेरोकटोक जारी है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा भाजपा के शाशनकाल में 11 सब स्टेशन और चार ग्रिड बनाए गए, और नेशनल हाइवे 33 का निर्माण पूरा हुआ। लेकिन आज की स्थिति यह है कि स्कूल हैं, मगर शिक्षक नहीं हैं। अस्पतालों की बिल्डिंग हैं, लेकिन नर्स और डॉक्टर नदारद हैं। सांसद महतो ने कहा कि पूरे राज्य में विकास ठप है। आज पांच साल में सिर्फ घोषणाओं से दिन काटने वाले हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जनता अब इस भ्रष्ट सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव की मांग कर रही है। अब झारखंड की जनता जाग चुकी है और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने परिवर्तन सभा में जनता की अभूतपूर्व भागीदारी को भाजपा की लोकप्रियता और राज्य की मौजूदा हेमंत सरकार के प्रति जनाक्रोश का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने वादों और विकास कार्यों को नजरअंदाज कर केवल भ्रष्टाचार और घोटालों पर ध्यान दिया है। पिछले 5 सालों से झामुमो के संरक्षण में स्वर्णरेखा नदी के बालू की खुलेआम लूट हो रही है। उन्होंने झामुमो सरकार को किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग सभी के लिए "बदतर समय" करार दिया। कहा कि इन वर्षों में बहरागोड़ा क्षेत्र पूरी तरह से उपेक्षित रहा है। उन्होंने कोल्हान की जनता का आह्वान करते हुए कहा, झामुमो की लूट और गुंडाराज अब खत्म होने वाला है। कोल्हान के 14 में से 14 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी और झारखंड में भाजपा की दो-तिहाई बहुमत वाली सरकार बनेगी। डॉ. गोस्वामी ने साफ शब्दों में कहा कि झामुमो सरकार की करतूतों से जनता त्रस्त हो चुकी है, और इस बार राज्य में एक बड़ा बदलाव निश्चित है। "झारखंड की जनता अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। इस बार झामुमो के कुशासन को उखाड़ फेंका जाएगा।

इस दौरान स्वागत संबोधन पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव एवं मंच संचालन सुमन कल्याण मंडल ने किया। परिवर्तन सभा में स्थानीय नेता ऋषि षाड़ंगी अपने समर्थकों के संग विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी बलजीत सिंह पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं संग की रायसुमारी


Image 2Image 3Image 4Image 5

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी श्री बलजीत सिंह बेदी का आगमन जमशेदपुर में हुआ। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में 23 सितंबर को संध्या 6:00 बजे से जिला प्रभारी ने आसन्न 2024 के विधानसभा चुनाव के संबंध में विधानसभावार रायसुमारी प्रारंभ की।

 इस दौरान काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए।

 गुप्त रायशुमारी का कार्यक्रम 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में होगा। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभाग के चेयरमैन तथा जिन्होंने छः विधानसभावार उम्मीदवारी हेतु आवेदन दिया है।

 उन पदाधिकारी और कांग्रेस नेताओं के साथ जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी रायसुमारी करेंगे तथा अपने रिपोर्ट को ले जाकर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को सौंपेंगे।