अमित यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की
जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार यादव ने इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. इससे पहले वह क्षेत्र के निर्दलीय विधायक बने थे, मगर इस बार उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और काफी ज्यादा जद्दोजहद के बाद चुनाव जीत गये. उनके चुनाव जीतने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में जिला मंत्री सुधीर सिंह, परसाबाद मंडल अध्यक्ष विजय राणा, महामंत्री महेश रजक,राजकुमार गुप्ता, सदानंद सिंह मल्लू, महावीर यादव, सुनील सिंह, कुंदन गुप्ता,राजू साव, विनोद गुप्ता, जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री यमुना यादव, मंटू पंडित, राजेंद्र राम, मुरलीधर यादव, प्रकाश यादव, मुखिया संजय साव, दीपक वर्णवाल, मनोज सिंह, अवित सिंह,छोटेलाल सिंह, शशि कुमार पांडेय, मीना पांडेय, परमानंद गिरि, महेश यादव, देवेंद्र यादव, अरुण राणा, रामलखन यादव, बीरेंद्र यादव, गणपत यादव, मनोज चौधरी, सुभाष यादव आदि के नाम शामिल हैं.
Nov 26 2024, 18:32