सोनभद्र:जिले में पर्यटन विकास के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया गया ज्ञापन
![]()
विकास कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। उच्च शिक्षा, संस्कार, नारी सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा प्रख्यात साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह के जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को केंद्र सरकार द्वारा संचालित रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी ने केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित, स्वरचित कृति भारतीय संस्कृति में सूयोर्पासना भेंट किया।
इस अवसर पर श्री केसरवानी ने केंद्रीय मंत्री को जनपद सोनभद्र की भूतत्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन विकास के लिए ज्ञापन भी दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहां कि-" सोनभद्र में पर्यटन विकास के इस मुद्दे को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगी, ताकि जनपद सोनभद्र में पर्यटन विकास के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध 160 वर्ष प्राचीन सलखन के पृथ्वी पर जीव उत्पत्ति के प्रमाण फॉसिल्स, मानव के सभ्यता विकास के गुफाओ, कंदराओ मे रेखांकित गुफाचित्र, प्राकृतिक,ऐतिहासिक, धार्मिक सांस्कृतिक स्थल, किले, गढ़ी,मठ, मंदिर, आदि संरक्षित हो सके और पर्यटकों का आगमन सोनभद्र में अधिक से अधिक संख्या में हो सके।


*विकास कुमार अग्रहरी*
*विकास कुमार अग्रहरी*


Nov 11 2024, 18:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.5k