आशा को कल तक एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन 20 नवंबर तक सर्वे रिपोर्ट करनी होगी अपलोड
![]()
डीडीसी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश
हाजीपुर
शनिवार को डीडीसी शम्स जावेद अंसारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को 11 नवंबर तक डिजिटल इंडिया के तहत सभी आशा कार्यकर्ताओं को बनाये गये एप पर निबंधन कराने का निर्देश दिया।
इसमें 20 नवंबर तक सभी आशा कार्यकर्ताओं को पंचायत के सभी हाउस होल्ड का सर्वे कराकर एप पर अपलोड करना है। हाउस होल्ड सर्वे हो जाने से नियमित टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना काफी आसान हो जायेगा।
11 नवंबर से 30 नवंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक तैयारी कर लेने तथा लाभार्थी की सूची फोन नंबर के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक से अनुपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेढी बेलसर एवं अनुपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक तथा प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक से स्पष्टीकरण मांगा गया एवं एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
17 नवंबर से 21 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा
समीक्षा में कहा गया कि 17 नवंबर से 21 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाना हैं। इस संबंध में सभी को निर्देश दिया गया कि अभियान शुरू होने से पूर्व प्रखंड स्तर पर समन्वयक बैठक निश्चित रूप से करा ले। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि पोलियो अभियान के दिन सुबह में सभी जगह दवा ससमय पहुंच जाये, यह सुनिश्चित कराना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक का दायित्व होगा।
साथ ही साथ अभियान के प्रत्येक दिन संध्या में 'इवनिंग ब्रीफिंग निश्चित रूप से कराने, उस ब्रीफिंग में बीडीओ, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं डब्लूएचओ तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि निश्चित रूप से रहे। टीकाकरण को 90 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य बैठक में बताया गया कि नॉन कॉम्युनिकेबल डिजिज का फैलाव बहुत तेजी से हो रहा है। इसे रोकना अतिआवश्यक है।
स्वास्थ्य उपकेंद्र तक इसके इलाज एवं जांच की व्यवस्था की गयी है, लेकिन पोर्टल पर इसे नहीं अंकित कराया जा रहा है, जिसके कारण इलाज बेहतर तरीके से हो रहा है या नहीं, यह पता नहीं चल पा रहा है। इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि नियमित टीकाकरण में जिले की उपलब्धि 85 प्रतिशत है, जिसे अगले दो महीने में 90 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया। बताया गया कि प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच के लिए टूनेट मशीन लगाये गये हैं।
यहां प्रत्येक दिन कम से कम 20 रोगियों की जांच करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे, सीजिरियन ऑपरेशन आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्यामनंदन प्रसाद, डीपीएम डॉ कुमार मनोज, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, वैशाली, डॉ राज किशोर साहु, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, वैशाली, डॉ सीताराम प्रसाद आदि मौजूद रहे।


डीडीसी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश




छठव्रतियों ने उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय पर्व संपन्न हो गया। महापर्व के दौरान चार दिनों तक श्रद्धा-भक्ति का माहौल बना रहा। फिजाओं में छठी मईया के गीत गूंजते रहे।छठ पूजा के अवसर पर भगवान भास्कर की उपासना के लिए नदी घाटी, तालाबों और विभिन्न जलाशयों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोक मंगल और सुख समृद्धि की कामना के साथ छठ पर्व का समापन हुआ। घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सभी घाटों पर प्रशासन की चाक- चौबंद व्यवस्था के बीच व्रतियों ने गुरुवार की अस्ताचलगामी सूर्य और शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर की आराधना कर व्रतियों ने सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। स्थानीय नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों पर छठ व्रतियों और उनके परिजनों ने पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ सूर्य उपासना का पर्व मनाया।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने विधायक घाट पर दिया अर्घ्य
नप की सभापति की पहल पर घाट को कराया गया दुरूस्त
तैयारी
Nov 10 2024, 15:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k