नशीली दवा के साथ नशाखुरानी गिरोह के सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
गिरोह के फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
हाजीपुर जिले के सराय थाना की पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य के बयान से नशे के उपयोग में लाई जाने वाली दवा के साथ लोगों को बेहोश करने बाली 200 एमएल दवा की सीसी बरामद किया है।
पुलिस अवैध मादक पदार्थ के सेवन, खरीद-बिक्री, भंडारण, नशा खुरानी गिरोह तथा नशे के कारोबारी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना की पुलिस को नशाखुरानी गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आसूचनी संकलन करनें का निर्देश दिया गया है।वहीं रविवार को सराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशाखुरानी गिरोह के सरगना बसंत पासवान एवं उसके गिरोह के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया था।
बताया गया कि जब छापेमारी दल सराय थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव स्थित बसंत पासवान के घर छापेमारी करने पहुंची तो उसने गांव के लोगों को जुटा कर पुलिस बल के साथ हाथापाई करने लगा। इसके बाद पुलिस ने बसंत पासवान समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार कर लिया कि गिरोह के सदस्य यात्रियों को ऑटो, कार या अन्य वाहनों में बैठाने के बाद मौका पाकर खाने पीने की चीजों में नशा की दवा मिला कर खिला देते थे एवं बेहोश होने पर सारा सामान लूट लेते थे।
बताया गया कि बीते 23 अक्टूबर को हाजीपुर जंक्शन से जंदाहा जाने वाले एक यात्री को नशा का सामान खिलाकर बेहोश करने के बाद महुआ रोड में उतार दिया था। इससे पहले भी गांधी सेतु से एक यात्री को कुम्हरार जाने के क्रम में लूट लिया था।
बताया गया कि गिरफ्तार रामेश्वर राय उर्फ टिकिया के एवं संजीव कुमार उर्फ टुटला के विरुद्ध पटना के पत्रकार नगर थाना में नशाखुरानी के एक मामले दर्ज पाए गए है।
इन बदमाशों की हुई है गिरफ्तारी
रामेश्वर राय उर्फ टिकिया पिता स्व रघुनाथ राय, ग्राम- भोजपट्टी, थाना- सराय
बसंत पासवान, पिता-स्व चंद्रदीप पासवान, ग्राम- भोजपट्टी, थाना- सराय
सुरज कुमार, पिता- बसंत पासवान ग्राम-भोजपट्टी, थाना-सराय
रंजय कुमार, पिता-बसंत पासवान, ग्राम-भोजपट्टी, थाना-सराय
संजय पासवान, पिता-बसंत पासवान, ग्राम-भोजपट्टी, थाना- सराय
रामदेनी पासवान, पिता-स्व गणेश पासवान, ग्राम- भोजपट्टी, थाना- सराय
संजीव कुमार उर्फ टुटला, पिता- स्व जवाहर पासवान, ग्राम-भोजपट्टी, थाना-सराय


गिरोह के फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी




वैशाली पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी कामयाबी मिली है। बिदुपुर पुलिस ने दाउदनगर पंचायत भवन से एक महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार किया है। इसमें दो तस्कर अंतरराज्यीय यानि मिजोरम के रहने वाले है और दोनों तस्कर मादक पदार्थ की डिलीवरी देने मिजोरम से आए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से कोटा(स्मैक) 995 ग्राम, खैनी जैसा मादक पदार्थ 95 ग्राम,छोटा एक डिजिटल तराजू, 5 मोबाइल, नगद 13 लाख 37 हजार 547 रुपये बरामद किए हैं। बरामद कोटा स्मैक का बाजार मूल्य करीब लगभग 10 लाख रुपये की बताई जा रही है।
बरांटी थाना थाना पुलिस ने एक दंपति को अपने बच्चों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। दंपति ने 1.80 लाख रुपये के लालच में अपने जुड़वा बच्चों को बेच दिया हैं। पुलिस ने दंपती समेत बच्चे की खरीद-बिक्री में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को भी बरामद कर लिया है। इस मामले में बरांटी थाना की एसआई मीरा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।
हाजीपुर ।
आज पैक्स चुनाव के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, शनिवार से नामांकन शुरू होगा।
6422 पैक्सों में पांच चरणों में मतदान होगा। पंचायतों से नगर निकाय में आये 162 पैक्स में अभी चुनाव नहीं होगा.
Oct 29 2024, 16:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k