पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया शुभारंभ

अयोध्या। ब्लाक स्तर की प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता एमजेएस विद्यालय भरत कुंड में आयोजित हुई। दीप प्रज्जवलन तथा झंडारोहरण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई। बुधवार को प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में वालीबॉल, रस्सीकसी तथा कबड्डी की र्स्पधाएं हुईं।

इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में खेलों का बढावा दिया है। खेल तथा खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं के कारण आज युवाओं का खेलों के प्रति लगाव बढ़ा है। उन्होंने कहा खेल से हमारा शरीर चुस्त दुरूस्त रहता है। खेलों से टीम वर्क की भावना का विकास होता है। हमारे गांवों तथा कस्बे में प्रतिभाएं हैं। इस प्रकार के आयोजनों से ऐसी प्रतिभाओं को मंच मिलता है। जिससे वे अपने कौशल का प्रर्दशन कर पाते है।

मौके पर ज्ञान प्रकाश वर्मा, ऋषि मिश्र, माता प्रसाद वर्मा, विनोद पाण्डेय, अरविन्द सिंह, संतोष सोनी, इंद्रभान सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, अमर नाथ वर्मा, कमलेश सिंह, अजय गुप्ता, समीर खान, विश्वनाथ सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा नेता महंत मनमोहन दास का निधन, अयोध्या स्थित घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

अयोध्या। हनुमान गढ़ी के संत व भाजपा नेता महंत मनमोहन दास का मंगलवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका पीजीआई से इलाज चल रहा था। मंगलवार को बिरला धर्मशाला के बगल अपने आश्रम पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या स्थित श्मशान घाट पर किया गया। निधन का समाचार मिलते ही हनुमान गढ़ी के संत-महंत तथा भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आश्रम से लेकर घाट तक उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा। वे वर्ष 2000 में पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा उसके उपरान्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, डा अनिल मिश्र, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, वेद प्रकाश गुप्त, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महंत मनमोहन दास राष्ट्रवादी विचारधारा के एक मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन अपूर्णनीय क्षति है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के एक युग का अंत हो गया। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि पार्टी की विचार धारा को प्रचारित करने में उनके योगदान का हमेशा याद किया जाएगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जन्म भूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व ऋषिकेश उपाध्याय महंत मनमोहन दास वैचारिक रूप से बहुत ही सबल तथा राष्ट्रवादी विचार धारा के संवाहक थे।

सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, कमला शंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, बाल कृष्ण वैश्य, दिवाकर सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने आश्रम पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

दीपोत्सव तैयारी को लेकर मण्डलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने दीपोत्सव तैयारियों हेतु पूर्व दिवस में की गयी समीक्षा बैठक में दिये गये निदेर्शों के अनुपालन हेतु महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय सहित अन्य दीपोत्सव से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ दीपोत्सव स्थल यथा-राम की पैड़ी, नयाघाट, सरयू आरती स्थल सहित अन्य स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा दीपोत्सव मेला क्षेत्र, राम की पैड़ी सहित सम्पूर्ण परिसर का पैदल चलकर निरीक्षण कर जो भी कमियां थी उन्हें पूर्ण करते हुये कार्य को समय अन्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। एक साथ 1100 लोगों द्वारा सरयू आरती किये जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुये सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने की जा रही तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। निरीक्षण के दौरान अन्य सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

दीपोत्सव की सफलता के लिए कुलपति ने राम की पैड़ी पर किया पूजन अर्चन

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव-2024 को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को प्रात: 7 बजे राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया। इस पूजन में सरयू मन्दिर के पुजारी नेत्रजा मिश्र सहित अन्य ने विधि विधान से दीपोत्सव की सफलता के लिए पूजन कराया।

कुलपति ने बताया कि प्रभुश्रीराम के आशीर्वाद से प्रांतीय दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड बनेगा। श्रीराम के प्राण र्प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव भारतीय जनमानस सहित देश दुनियां के लोग बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षारत है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है जिसे दीपोत्सव के वालंटियर्स व पदाधिकारी 30 अक्टूबर को पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व पटल पर स्थापित करेंगे। कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए 28 लाख से अधिक दीए सजाने के साथ 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित किए जायेंगे।

इस कार्य में आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेज एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 हजार वॉलंटियर्स लगाए जा रहे हैं। सभी के सहयोग से आठवें दीपोत्सव में सातवीं बार गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करायेंगे। इस दीपोत्सव पूजन कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 अनूप कुमार, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 विजयेन्दु चतुवेर्दी, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 अंशुमान पाठक, प्रोग्रामर रवि मालवीय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व पूर्व अध्यक्ष डॉ0 राजेश सिंह, अभियंता आरके सिंह, आशीष मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

अयोध्या में प्रांतीय मेला की तैयारियों की हुई बैठक

अयोध्या।प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता व सामाजिक संगठनों, व्यापार मण्डल/उद्योग प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी।

बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अष्टम दीपोत्सव को दिव्य एवं भव्यता से सम्पन्न कराने के लिए हर व्यक्ति के अन्दर एक भावना हो तथा दीपोत्सव में दीये जलाने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दौरान जिन भी चौराहे पर सजावट का कार्य बचा हुआ है उसको नगर निगम से सम्पर्क करके पूर्ण किया जाए।

इसी क्रम में विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी द्वारा दीपोत्सव को नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए 25 लाख दीप प्रज्जवलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके साथ ही इस दीपोत्सव पर सरयू नदी के 11 स्थानों पर सरयू आरती होती है इसको इस बार ऐतिहासिक बनाना है जिसमें अधिक से अधिक सामाजिक संगठनो व आमनजन को भी जोड़ा जाए।

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बैठक में कहा कि इस दीपोत्सव को भव्यता से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्व है और इसकी तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या परिक्षेत्र के रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ पर जितने मंदिर, चौराहे, बड़ी बिल्डिंग, होटल आदि है सभी को सजाया जाय तथा सामाजिक/व्यापारिक संगठनों के लोग दीपोत्सव के दिन दीप प्रज्ज्वलन कराएं तथा अन्य संगठनों को जोड़ते हुए शहर के सभी चौराहों पर अच्छे तरीके से सजावट के साथ दीप प्रज्ज्वलन और आकर्षक रंगोली सजाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहों पर दीया का सिम्बल की सजावट की जाए तथा प्रमुख चौराहे जैसे सहादतगंज हनुमानगढ़ी, शहर में बड़े बड़े चौराहें पर प्रकाश/लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने मा0 महापौर, मा0 विधायक व सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव/परामर्श प्राप्त हुये उनका पालन करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये तथा जनपदवासियों से सामाजिक संगठनों के माध्यम से अपील की कि दीपोत्सव 2024 को दिव्य एवं भव्यता से सम्पन्न कराते हुये शांति व्यवस्था व सुरक्षा मानकों का अनुपालन किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में सभी जगह सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाये, बाजारों में भीड़ बढ़ने की सम्भावना है तथा दीपोत्सव में इस बार 25 हजार वालंटियर है। बैठक का बिन्दुवार विवरण अपर जिलाधिकारी (नगर)/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, रेजीडेंट मजिस्टेªट संदीप श्रीवास्तव, मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव सहित दीपोत्सव से सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

भेड़िये की दस्तक से डर के साये में स्थानीय ग्रामीण

अयोध्या। सोहावल तहसील रौनाही थाना क्षेत्र तराई क्षेत्र मे बकरी पालको की बकरियो एव मुर्गी पालक की मुर्गियो को दिन दहाडे भेडिया द्वारा अपना शिकार बनाने को लेकर क्षेत्र भय का महौल बना हुआ है। रौनाही तहसीनपुर शफीपुर बुधौलिया के गांव मे विगत एक सप्ताह पूर्व सोमवार को दिन मे भेडिया देखे जाने तथा बकरियो को शिकार बनाने की चर्चाए रही।दिनदहाडे तराई क्षेत्र मे उक्त हिंसक प्राणी को देखे जाने की शिकायतो के बाद भी वन विभाग कर्मी अंजान बने रहे।

मामला सुर्खियो मे आने पर हरकत मे आए विभागीय कर्मी वन रक्षक मिश्रीलाल ,रामराज मौके पर पहुंचे।लेकिन हिंसक,जानवर किस प्रजाति का है।बता पाने की स्थिति मे नही है।हालांकि नित्य बकरियो और मुर्गियो को निशाना बनाने से गांव के आसपास भारी मात्रा मे बकरियो के कंकाल मिले।ग्राम वासी इमरान आदि का आरोप है कि दिन मे बकरियो का निवाला बनाए जाने तथा मिले अवशेष की उस ओर आना जाना बंद कर दिया। दबाव डालने पर बुधौलिया गांव मे एक पिंजरा लगाकर तालाश के नाम पर खाना,पूर्ति की जा रही है।धन्नीपुर के मजरे सरजूपुर निवासी बकरी पालक शहबान ने बताया कि रात विभाग पिंजरा मे मुर्गी बंद कर चले गये।जिसका नतीजा रहा कि मुर्गी पिंजरा मे तथा बाहर दो भेडिया सुबह बैठे हुए थे ।

इसी गांव निवासी सरवरी ने बताया कि दो दिन पहले बकरी लेकर गयी थी।मौका मिलते ही एक बकरी पर धावा बोल कर उठा ले गये। विरोध करने पर हम पर भी हमला करने का प्रयास किया। गुहार लगाने पर बमुश्किल अपनी जान बचाई।दुसरी ओर वनरक्षक राम राज तथा मिश्री लाल भेडिये का कही भी निशान नही मिलने किसी बंदर को हिंसक होकर मुर्गियो बकरियो को अपना शिकार बनाने का दावा कर रहे हैं।बकरी, मुर्गी पालक भेडिया, तथा वन विभाग बंदर बता रहा है।इस बाबत मे डिप्टी रेंजर रतेंद्र त्रिगुणायत ने कहा कि जो भी हो हिंसक जानवर को पकड़े के लिए बुधौलिया मे पिंजरा लगाकर जिंदा पकड़े जाने के लिए निगरानी की जा रही है।

अयोध्या में प्रांतीय मेला की तैयारियों की हुई बैठक

अयोध्या। प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता व सामाजिक संगठनों, व्यापार मण्डल/उद्योग प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी।

बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अष्टम दीपोत्सव को दिव्य एवं भव्यता से सम्पन्न कराने के लिए हर व्यक्ति के अन्दर एक भावना हो तथा दीपोत्सव में दीये जलाने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दौरान जिन भी चौराहे पर सजावट का कार्य बचा हुआ है उसको नगर निगम से सम्पर्क करके पूर्ण किया जाए। इसी क्रम में विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी द्वारा दीपोत्सव को नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए 25 लाख दीप प्रज्जवलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके साथ ही इस दीपोत्सव पर सरयू नदी के 11 स्थानों पर सरयू आरती होती है इसको इस बार ऐतिहासिक बनाना है जिसमें अधिक से अधिक सामाजिक संगठनो व आमनजन को भी जोड़ा जाए।

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बैठक में कहा कि इस दीपोत्सव को भव्यता से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्व है और इसकी तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या परिक्षेत्र के रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ पर जितने मंदिर, चौराहे, बड़ी बिल्डिंग, होटल आदि है सभी को सजाया जाय तथा सामाजिक/व्यापारिक संगठनों के लोग दीपोत्सव के दिन दीप प्रज्ज्वलन कराएं तथा अन्य संगठनों को जोड़ते हुए शहर के सभी चौराहों पर अच्छे तरीके से सजावट के साथ दीप प्रज्ज्वलन और आकर्षक रंगोली सजाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहों पर दीया का सिम्बल की सजावट की जाए तथा प्रमुख चौराहे जैसे सहादतगंज हनुमानगढ़ी, शहर में बड़े बड़े चौराहें पर प्रकाश/लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने महापौर, विधायक व सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव/परामर्श प्राप्त हुये उनका पालन करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये तथा जनपदवासियों से सामाजिक संगठनों के माध्यम से अपील की कि दीपोत्सव 2024 को दिव्य एवं भव्यता से सम्पन्न कराते हुये शांति व्यवस्था व सुरक्षा मानकों का अनुपालन किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में सभी जगह सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाये, बाजारों में भीड़ बढ़ने की सम्भावना है तथा दीपोत्सव में इस बार 25 हजार वालंटियर है। बैठक का बिन्दुवार विवरण अपर जिलाधिकारी (नगर)/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, रेजीडेंट मजिस्टेज्ट संदीप श्रीवास्तव, मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव सहित दीपोत्सव से सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

शिवालय परिवार में सनी महिलाओं ने करवा चौथ व्रत कथा

अयोध्या।श्री अयोध्या राम रामनगर कॉलोनी स्थित प्राचीन ओम शिवालय मंदिर परिसर में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए माता आशा राय जी के द्वारा करवा चौथ व्रत कथा सुनी और चंद्रमा को जल अर्पित कर छलनी द्वारा अपने पति का मुख देखकर उनका आशीर्वाद लेकर यह पवित्र व्रत संपूर्ण किया ।

इस दिव्या अवसर पर रेशमा अंदानी, आशा संगतानी, जया खत्री,भावना जसवानी,मधु जसवानी,पूजा संगतानी, रीता संगतानी,नैन संगतानी, प्रिया संगतानी,बबीता संगतानी,काजल खत्री,मुस्कान खत्री,दृष्टि राय,मोना दासवानी,साक्षी दासवानी,अनीता वरयानी, आरती वरयानी,हिना रावलानी, रुचि वासवानी ,मीना साधवानी,वीणा, विनीता मखीजा,कविता खिलवानी,कोमल खिलवानी आदि महिलाएं शामिल रही ।

अयोध्या जनपद भर में करवा चौथ व्रत हरसोल्लास पूर्वक मनाया गया।

भारतीय किसान यूनियन ने पीड़ित परिवार को दिया सहयोग का भरोसा

अयोध्या। फैजाबाद- रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण में अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा एक ही सह खातेदार द्वारा हडपे जाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष परिवार सहित धरने पर बैठे शत्रुघन यादव से भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य मिले और समस्या सुनकर समाधान होने तक साथ देने का ऐलान किया।

जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने बताया कि दौलतपुर निवासी सहखातेदार ध्रुव दास द्वारा कई सह खातेदारों के मुआवजा की धनराशि को हड़पा गया था आंदोलन की धमकी देने के बाद ध्रुव दास द्वारा कुछ सहखातेदारों के खाते में धनराशि भेजी गई है परंतु मुआवजे की पूरी धनराशि को नहीं भेजी गई है जो कि निहायत गलत है जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि शत्रुघन यादव के हिस्से की मुआवजा धनराशि को शत्रुघन यादव को दिलाया जाए वरना शत्रुघ्न यादव के आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन सहभागिता करेगी।

अयोध्या के समाजसेवी रितेश मिश्रा का प्रयास से बेसहारों को मिलता है सहारा

अयोध्या। हमारी अयोध्या में एक माताजी का मौत हो गया था वह लवारिस अवस्था में थी उनका परिवार मिल नहीं रहा था अयोध्या के सेवक रितेश मिश्रा ने फोटो को वायरल कराया तब उनकेँ परिवार मिला । परिवार बहुत ही गरीब थे बिहार के रहने वाले थे माता जी के घर में दो बेटियां थी दोनों बेटियां अयोध्या पहुंची बेटा एक भी नहीं था उनके पास उतना पैसा नहीं था की डेड बॉडी को बिहार ले जा सके और अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे ।

तब अयोध्या के सेवक रितेश मिश्रा ने अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय जी के निशुल्क लकड़ी बैंक से लकड़ी दिलवाकर अंतिम संस्कार करवाया गया एवं अयोध्या की जनता जनार्दन से निवेदन किया अगर अपनी अयोध्या में कोई भी तीर्थ यात्री का मौत होता है वह डेड बॉडी को अपने घर ले जाने में असमर्थ है तो उसका अंतिम संस्कार निशुल्क करवाएंगे रितेश मिश्रा आप लोगों का आशीर्वाद सहयोग बना रहे हैं सेवा चलता है।