देवघर-झारखंड विधानसभा चुनाव, दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, देवघर जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।दो चरणों मे होने वाले चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी कर दी गयी है।देवघर जिला अंतर्गत सारठ,मधुपुर और देवघर विधानसभा क्षेत्र का भी आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है। समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने जानकारी देते हुए बताया की आज से 29 अक्टूबर तक तीनों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया जाएगा।30 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगा। और 1 नवंबर को नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवारों को सिंबल अलॉट कर दिया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान सुबह 7 से 3 बजे तक निर्धारित है। सुबह 7 बजे से डेढ़ घंटा पहले मॉक ड्रिल किया जाएगा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग और अक्षम सहित 40 प्रतिशत दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग का इंतज़ाम किया जाएगा।इक्छुक मतदाता बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 20 भर कर जमा करवा सकते हैं।पूरी तरह गोपनीयता उनके मताधिकार का रखा जाएगा।उपायुक्त ने देवघर जिला में इस बार रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत होने की उम्मीद की है। *तीनों विधानसभा में इतने इतने वोटर है* 18 लाख 37 हज़ार 560 देवघर जिला की जनसंख्या है।इनमें से 11 लाख 20 हज़ार 613 मतदाता है।जिनमे 5 लाख 78 हज़ार 69 पुरूष,5 लाख 42 हज़ार 531 महिला जबकी 13 की संख्या में थर्ड जेंडर मतदाता है।वही जिला में 1245 मतदान केंद्र है।बात अलग अलग तीनों विधानसभा क्षेत्र की करें तो सुरक्षित देवघर विधानसभा क्षेत्र संख्या 15 में कुल 460 मतदान केंद्र है।विधानसभा की जनसंख्या 6 लाख 29 हज़ार 477 है इनमें से 4 लाख 36 हज़ार 621 मतदाता है।इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 26 हज़ार 161 है महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हज़ार 448 है जबकी 12 की संख्या में थर्ड जेंडर वोटर है।अब जिला के दूसरे विधानसभा सारठ की बात करें इसकी जनसंख्या 4 लाख 91 हज़ार 385 है।यहाँ 376 मतदान केंद्र है जहाँ 3 लाख 16 हज़ार 173 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।इनमें पुरूष मतदाता 1लाख 61 हज़ार 939 और महिला मतदाता 1 लाख 54 हज़ार 233 है जबकी इस क्षेत्र में 1 थर्ड जेंडर मतदाता भी है।वही झारखंड का हॉट सीटों में से एक माना जा रहा देवघर जिला का मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या 5 लाख 70 हज़ार 982 है।जिनमे 3 लाख 67 हज़ार 888 ही मतदाता है।इन मतदाताओं में 1 लाख 89 हज़ार 985 पुरुष और 1 लाख 77 हज़ार 903 महिला मतदाता है।जबकी इस क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र बनाया गया है।
देवघर- जरमुंडी से कांग्रेस विधायक एवं मंत्री रहे बादल पत्र लेख को फिर से कांग्रेस पार्टी ने बनाया जरमुंडी विधानसभा प्रत्याशी।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: जरमुंडी के झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही सभी को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने देवघर जिला कांग्रेस की ओर से शुभकानाऐं दीं। मुंनम संजय ने कहा फिर से बरसेगा बादल। देवघर जिला में पड़ने वाला एकमात्र जरमुंडी सीट से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक तथा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता बादल पत्रलेख को पार्टी आलाकमान द्वारा पुनः उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सभी केंद्रीय तथा प्रदेश के नेताओं का आभार व्यक्त किया। देवघर जिला में पड़ने वाले एक मात्र कांग्रेस कोटा का सीट जरमुंडी तथा गठबंधन के मधुपुर,सारठ तथा देवघर विधानसभा से अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए देवघर जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुरे जोश एवं तन्मयता से लग जाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगें। बहुत जल्द ही गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पुरे प्रदेश के माहौल तथा आमजनों के उत्साह से स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है कि पुनः राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राज्य की जनता ने मन बना लिया है। इनके आगे किसी का कुछ नहीं चलने वाला है। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।
देवघर- बिहार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे देवघर बाबा बैजनाथ की पूजा एवं प्रेस से हुए रूबरू।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे देवघर जहां उन्होंने सत्संग आश्रम के शताब्दी समारोह में शिरकत की उसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे जहां स्थानीय पुरोहितों ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराया। उसके बाद पप्पू यादव सीधे झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय पहुंचे। और मीडिया से मुखातिब होते हुए कहां की झारखंड में चुनाव हो रहा है इस चुनाव में जनता मूड बना ली है। दोबारा फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी क्योंकि हेमंत सोरेन ने जितनी वादा अगले चुनाव में किया था। वह सभी वादे जनता के घर तक पहुंचा दिया गया है। वहीं भाजपा सिर्फ नफरत और झारखंड सरकार को अस्थिर करने में 5 साल गुजार दी पहले तो भाजपा सरकार बनाना चाह रही थी। लेकिन इसमें सफलता नहीं पाने पर ईडी द्वारा झूठे केस में फंसा कर हेमंत सोरेन को जेल भिजवाने का काम किया। लेकिन विषम परिस्थिति में भी इंडिया गठबंधन एकजुट रही और जनता के हित में काम करते रही। साथ ही सांसद ने बताया कि हेमंत विश्व शर्मा बार-बार झारखंड आकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। जो यहां की जनता देख रही है और आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन फिर से सरकार मजबूती के साथ बनाएगी।
देवघर-बैद्यनाथ पांडा कीर्तन मंडली के द्वारा मासव्यापी अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन बाबा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: के बाबा मंदिर पूर्व द्वारा स्थित श्री बैद्यनाथ पांडा कीर्तन मंडली के द्वारा मासव्यापी अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन 18 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक बाबा मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। जिसको लेकर आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें नौ कीर्तन मंडली के द्वारा भजन कीर्तन करते करते हुए पूरे शोभायात्रा में भक्ति का वातावरण बनाया वहीं बीच में देव झांकी में भगवान गणेश लक्ष्मी कार्तिकेय माता पार्वती व कृष्णा के रूप में अनेक कलाकारों ने भाग लेकर झांकी की प्रस्तुति की शोभायात्रा में आगे आगे बैंड बाजा ढोल नगाड़ा व झंडा लेकर धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया गया। जिसमें बैद्यनाथ लेने चांदनी चौक शिक्षा सभा चौक एसबी राय रोड होते हुए टावर चौक और वहां से वापस आजाद चौक बड़ा बाजार होते हुए बाबा मंदिर में शोभा यात्रा का समापन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में श्री बैद्यनाथ कीर्तन मंडली के सदस्यों के अलावे सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। श्री बैद्यनाथ पांडा कीर्तन मंडली के महामंत्री विनोद दत्त द्वारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ 240 प्रहार 30 दिन और रात किया जाएगा इस दौरान बाबा मंदिर प्रांगण में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर मंच से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन संध्या में आयोजित किया जाएगा इसके बाद दैनिक भजन संध्या कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रस्तुत की जाएगी जिसमें देश के अनेक प्रसिद्ध गायक भाग लेंगे और भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगे साथ ही संत महात्माओं द्वारा प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा।
देवघर में मिथिलांचल का पर्व कोजागरा धूमधाम से मनाया गया।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: मिथिला की खुशबू अब झारखंड में मिल रही है इसी कड़ी में आज बचपन प्ले स्कूल में मिथिला मंच की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर कोजागरा का पर्व का आयोजन मदर्स टच स्कूल के प्रांगण में किया गया। जहॉं सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।सभी ने लक्ष्मी जी की पूजा की ,आरती और भजन -कीर्तन भी किया।साथ ही सबको करवा चौथ की बधाई भी दी। इस पर्व को लेकर  महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिली मिथिलांचल के लोग शरद पूर्णिमा को यह पर्व धूमधाम से मानते हैं। और इस पर्व के मौके पर उपस्थित महिलाऐ रूपा श्री, गुड्डी झा,पूनम झा, रीना झा ,बबीता झा, सरस्वती झा ,अनीता केसरी, प्रेम तारा, सविता गुप्ता ,डॉ• मंजूषा झा एवं रीता चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। और पूजा समाप्त होने के बाद सब महिलाएं एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दे रही थी।
देवघर विधानसभा चुनाव में न्यूज पेपर, टीवी, सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने से पहले MCMC के संज्ञान मे होना आवश्यक देवघर उपायुक्त।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: विधानसभा आम चुनाव, 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी-(MCMC) की बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने विधानसभा चुनाव के दौरान राजनैतिक विज्ञापनों के प्री-सर्टिफिकेशन संबंधी आवेदन एवं पेड न्यूज संबंधी विषयों के निष्पादन को लेकर किये जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर विशेष निगरानी के अलावा आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पश्चात चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट के मामले में खासकर प्रचार-प्रसार के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी-MCMC) गठित की गयी है। यह प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोशल मीडिया, केबल नेटवर्क एवं अन्य मामलों की गतिविधियों में निगरानी का कार्य करेगी। प्रत्याशी को किसी भी तरह के प्रचार सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण होने की तिथि से 3 दिन पहले जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से परमिशन लेना होगा या यदि राज्य निर्वाचन आयोग से परमिशन ले चुके हो तो सूचना के साथ प्रचार सामग्री की हार्ड कॉपी चार प्रति एवं सॉफ्ट कॉपी देना अनिवार्य होगा, ताकि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव दर्शित हो सके। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोशल मीडिया, केबल नेटवर्क के माध्यम से कोई भी विज्ञापन प्रकाशित, प्रसारित करना हो तो निर्धारित फॉर्मेट Appendix-A जो घोषणा से संबंधित है जिसकी प्रति MCMC को भी देना होगा। उनके द्वारा प्रचार के लिए बनाई गई सामग्री पर हुए व्यय कैंडिडेट के खाते में जोड़ा जायेगा। Appendix&B प्रिंटिंग से संबंधित होगा जिसमे मुद्रक एवं मुद्रण का जिक्र के साथ स्पष्ट विवरणी रहेगी। प्रिंटिंग मे होने वाले लागत को भी दर्शाना अनिवार्य होगा। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित कोषांग के नोडल अधिकारियों को किया कि समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, टीवी में आने वाले पेड न्यूज से जुड़े मामलों का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने के साथ ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपरोक्त के अलावा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, सदस्य सचिव MCMC सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी  रोहित कुमार विद्यार्थी, एमसीएमसी कोषांग के सभी सदस्य व कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर- विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग की छापेमारी दो व्यक्ति गिरफ्तार।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देशानुसार झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गश्ती सह छापामारी के क्रम में जसीडीह थाना अंतर्गत राजाडीह से अवैध चूलाई शराब की बिक्री करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया 1. बासुकी चौधरी 2. मुकेंद्र चौधरी एवं एक अज्ञात तथा चंद्रिका होटल मानिकपुर से अवैध विदेशी शराब, अवैध लेवल तथा कॉर्क जब्त किया गया। जब्त प्रदर्श की विवरणी निम्न है :- जब्त प्रदर्श:- 1. अवैध चूलाई शराब- 42.000लीटर 2.⁠ अवैध विदेशी शराब - 9.000 लीटर बरामद हुई
देवघर- सिविल सर्जन रंजन सिन्हा रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार।
Image 2Image 3Image 4Image 5
  देवघर: सिविल सर्जन रंजन सिन्हा रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार। के परिवादी मो० महफुज आलम, उम्र 34 वर्ष, पे०-मो० मुशताक अहमद, सा० ओ०के० रोड, रेलपार, थाना-आसनसोल नार्थ, जिला-पश्चिम वर्द्धमान, (पश्चिम बंगाल) के द्वारा लिखित आवेदन दे कर सूचित किये है कि कॉलेज रोड मधुपुर, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर में आवेदक ने वर्ष 2020 में बंगाल नर्सिंग होम के नाम से एक दस बेड के हॉस्पीटल की शुरूवात किये थे। इनके नर्सिंग होम का दि0-09.06.2024 तक का प्रोविजनल प्रमाण पत्र सं0-2035000217 था। जिसका रेनुवल कराना था। इस बीच इनके गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन हुआ था। जिसके कारण आवेदक ने 24 दिन की देरी से दि०-03.07.2024 को प्रमाण पत्र रेनुवल का आवेदन सिविल सर्जन कार्यालय, देवघर को दिया था। काफी दिन के बाद भी जब इनके आवेदन पर कोई अग्रतर कार्रवाई नही हुआ तो ये डॉ० रंजन सिन्हा, सिविल सर्जन, देवघर से मिले। सिविल सर्जन देवघर डॉ० रंजन सिन्हा द्वारा आवेदक के नर्सिंग होम का प्रमाण पत्र रेनुवल के लिए 1,00,000/- रूपये (एक लाख) की मांग किये। आवेदक के आरजू विनती करने पर बोले कि डॉ० रंजन सिन्हा बोले कि तीन-चार बार में उक्त राशि दे देना, रेनुवल हो जायेगा। परिवादी घूस नहीं देना चाहते थे। इस मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी सिविल सर्जन देवघर डॉ० रंजन सिन्हा के द्वारा घूस की रकम 1,00,000/- रूपये से बढ़ाकर 1,50,000/- रूपये करने की पुष्टि हुई थी। आरोपी द्वारा आवेदक को घूस की रकम का प्रथम किस्त 70,000/- रूपये के साथ आज दिनांक-16.10.2024 को देवघर जिला के कालीबाड़ी, बेलाबगान स्थित उनके आवास के नवजीवन हास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पर बुलाया था। परिवादी के लिखित आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि०ब्यूरो दुमका थाना कांड सं0-04/24, दिनांक-15.10.2024 पंजीकृत कर प्राथमिकी अभियुक्त डॉ० रंजन सिन्हा, पे०-स्व० जगन्नाथ प्रसाद, मकान संख्या-06, नवजीवन हास्पीटल आर०सी०, श्रीकान्त रोड, काली मंदिर के पास, काली बाड़ी, बेलाबगान, देवघर वर्तमान-सिविल सर्जन, देवघर को भ्र०नि०ब्यूरो, दुमका टीम द्वारा 70,000/- (सतर हजार) रूपये घूस लेते हुये आज दिनांक-16.10.24 को रंगे हाथ गिस्तार किया गया। गिस्तारी के पश्चात् अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
देवघर- बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पीसी-पीएनडीटी एक्ट की दी गयी जानकारी। मैट्रीक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन बच्चियों को किया गया पुरस्कृत।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 अक्टूबर को विकास भवन के सभागार में उप विकास आयुक्त नवीन कुमार की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पीसी-पीएनडीटी एक्ट 1994 जिला स्तरीय कार्यशाला सह अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से पूरे जीवन-काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है। और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान होता है। यह योजना तीन मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित की जा रही है अर्थात महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन मंत्रालय। इस योजना के मुख्य घटकों में शामिल हैं प्रथम चरण में पीसीपीएनडीटी एक्ट को लागू करना, राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना तथा विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना। बुनियादी स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण देकर, संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से उनकी सोच को बदलने पर जोर दिया जा रहा है। क्या है पीसीपीएनडीटी एक्ट गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम, 1994 भारत में कन्या भुण्र हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इस अधिनियम से प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक श्पीएनडीटीश् एक्ट 1996, के तहत जन्म से पूर्व शिशु के लिंग की जांच पर पाबंदी है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड या अल्ट्रासोनोग्राफी कराने वाले जोड़े या करने वाले डाक्टर, लैब कर्मी को तीन से पांच साल सजा और 10 से 50 हजार जुर्माने की सजा का प्रावधान है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा ने जानकारी दी कि भूूण्र हत्या, जन्म पूर्व लिंग परीक्षण और अन्य किसी भी माध्यम से बेटियों की हत्या को अपराध के तहत दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को कानूनी सजा तथा लाइसेंस रद्द करने और जेल भेजने का प्रावधान है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बेटियां की सुरक्षा, संरक्षण, शिक्षा स्वास्थ्य और बेहतरी के लिए हमें सामाजिक रुप से हम सभी लोगों को आगे आना होगा। लिंगानुपात की सुधार और बेटियों को उसका पूरा अधिकार देना हम सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मैट्रीक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सविल सर्जन डॉ0 रंजन सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, सीडीपीओ के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
देवघर- विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर समाहरणालय में उपायुक्त विशाल सागर के अध्यक्षता में बैठक की गई।
Image 2Image 3Image 4Image 5
देवघर: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया है। उधर देवघर जिला प्रसाशन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर रेस हो गई है। इस बाबत जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए जिले के सभी विधानसभा सीट के लिए होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। इस दौरान जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह जिले के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग देवघर के एसडीएम समेत सभी आर ओ मौजूद थे। जिले के सभी तीन विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जिसके लिए प्रत्याशी 29 नवंबर तक नामांकन कर पाएंगे जबकि, 30 नवंबर को स्क्रूटनी होगी और 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले पाएंगे।   देवघर जिले की आबादी 1837560 है।  देवघर जिले के सभी विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी और 25 तारीख को चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।