60 घंटे बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल, पुलिस बोली न फैलाएं अफवाह
![]()
महेश चंद्र गुप्ता
बहराइच जिले के महराजगंज में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दो समुदाय में भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद से सोमवार दोपहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। 60 घंटे बाद बुधवार रात 12.15 बजे नेट सेवाएं बहाल कर दी गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की बात कही है।
हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया था। विरोध के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। घर और दुकानों में आग लगाने के साथ वाहनों को जला दिया गया था।
मामला बढ़ता देख शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। जिसे लगभग 60 घंटे बाद बुधवार रात 12 बजे के बाद पुनः बहाल कर दिया गया। इससे लोगों में खुशी है। उधर पुलिस ने बयान जारी किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बयान जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के अफवाह फैलाया जा रहा है। जिसमें राम गोपाल मिश्रा की करंट लगने, नाखून उजाड़ने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। यह सभी आरोप निराधार है। राम गोपाल मिश्रा की की गोली लगने से मौत हुई है।


बहराइच। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार शाम हुई हिंसा और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद सोमवार को बहराइच हिंसा की आग में जल उठा। आक्रोशित हजारों की भीड़ शव लेकर महसी तहसील पहुंची और महराजगंज जाने वाली सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ का एक हिस्सा लाठी-डंडे लेकर कस्बे में घुस गया। बाइक के दो शोरूम, एक अस्पताल को आग के हवाले कर दिया। दूसरे समुदाय के गांव में जाकर दो घरों में भी आग लगा दी और पथराव किया। डीएम, एसपी समेत आसपास के जिलों की फोर्स पहुंची। पीएसी के जवान भी पहुंचे। लेकिन दोपहर तक हालात काबू नहीं कर पाए। इसके बाद एडीजी एलओ व एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने मोर्चा संभाला। आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। हिंसा और आगजनी के पीछे पुलिस की बड़ी नाकामी उजागर हुई है।


Oct 17 2024, 15:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k