आजमगढ़ :मां के जयकारे संग प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
कृष्ण मोहन उपाध्याय
निजामाबाद (आजमगढ़)। स्थानीय एवं आस पास के क्षेत्रों के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद विसर्जित की किया गया। विजय दशमी के अवसर पर निजामाबाद, मंझारी के आलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गयी थी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के बीच पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय हो गया था। शनिवार को विजय दशमी में थीं। रविवार को मूर्तियों का विसर्जन नहीं हो सका। सोमवार को दोपहर के बाद से मूर्ति विसर्जन का कार्य शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा।
इस दौरान श्रद्धालु डीजे पर थिरकते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल भी उड़ाए। डीजे की धुन पर युवक थिरकते हुए जयकारे लगा रहे थे। विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। निजामाबाद कस्बे, मंझारी बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राली, मैजिक व पिकअप पर रखकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था।










एस के यादव







Oct 15 2024, 14:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k