वैशाली में आग लगने से 15 घर जलकर हुए राख
![]()
![]()
वैशाली प्रखंड क्षेत्र के मतैया पंचायत के माधोपुर राम गांव के वार्ड नम्बर 11 में अचानक आग लगने से दर्जनों घर जलकर खाक हो गई। इस घटना के संबंध में अंचलाधिकारी लवली सिंह ने बताया कि हल्का कर्मचारी की रिपोर्ट आने से असली तस्वीर सामने आएगी।
पंचायत के मुखिया राजकिशोर सिंह ने बताया कि आग सबसे पहले टुनटुन पंडित के घर में लगी और देखते ही देखते बिशनदेय पंडित, सुखु पंडित, विक्रम पडित, उदय पंडित, रामेश्वर पंडित, जवाहर पंडित, लालू पंडित, बालेश्वर पंडित सहित 15 घरों को आग ने अपने चपेट में से लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को संध्या 4 बजे के आसपास शाँट सर्किट से यदुनंदन पंडित के घर में आग लग गई और देखते-देखते दर्जनों घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया।
वहीं इस घटना में लाखों रूपए मूल्य के अनाज, बर्तन, कपड़े, एवं नकद रुपए सहित सभी समान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना से चारों ओर चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग ईकड़ा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किए।
आग की सूचना पर तीन दमकल गाड़ी एवं ग्रामीणों के घंटों अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा पंप सेट चलाकर मिट्टी डालकरआग पर काबू पाया।
शॉर्ट सर्किट से माघोपुर- गांव में लगी आग, छह घर जले
बेलसर थाना क्षेत्र के माधोपुर राम गांव में रविवार को कुम्हार टोली में आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से आग गांव के अर्जुन पंडित के घर में लगी। देखते ही देखते आग की चपेट में सन्नी कुमार, विक्रम पंडित, रामेश्वर पंडित जवाहर पंडित वीरेंद्र पंडित आदि का घर आ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। शुरुआत में आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की, लेकिन आग बेकाबू होती जा रही थी। कुछ देर के बाद दमकल की गाड़ी ने आकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक इनके घरों में रखें हजारों के समान जलकर राख हो चुके थे। पंडित सन्नी कुमार ने बताया कि घर में रखा पलंग, चौकी, बर्तन, वस्त्र, साईकिल और और अनाज सहित कई समान जल गए। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने सीओ वैशाली की आवेदन दिया है।






पटना : राज्य सरकार छठ महापर्व के लिये विशेष टूर पैकेज तैयार कर रही है. बिहार आने वाले पर्यटकों को पूरे बिहार का टूर करवाया जायेगा और उन्हें छठ की महत्ता महसूस करायी 'जायेगी. यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. यदि बात केवल विदेशी पर्यटकों की करें, तो पिछले साल 5.46 लाख विदेशी पर्यटक आए थे और इस वर्ष जुलाई तक 2.67 लाख आ चुके हैं. ऐसे में विभाग की जवाबदेही भी बढ़ गयी है कि उन्हें बेहतर सुविधा दें.
राज्य में पैक्स चुनाव पांच चरणों में होंगे.नौ अक्तूबर को मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के साथ ही 25 अक्तूबर तक सदस्य संबंधी मामलों में आये दावों और आपत्तियों का निबटारा होगा. 25 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. प्राधिकार की ओर से बताया गया है कि मतदाता सूची प्रकाशन के तुरंत बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
हाजीपुर । जिले में क्राइम की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है। कम समय में अमीर बनने के चक्कर में लोग फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं और अपने खाते की जमा पूंजी गंवा देते हैं। वर्ष 2023 में साइबर फ्रॉड को लगाम लगाने को लेकर साइबर थाना की स्थापना की गई थी। 2023 से लेकर अबतक साइबर थाने में 76 केस दर्ज हुए हैं, जिसमें से अबतक 12 केस का निष्पादन किया गया है।

Oct 15 2024, 10:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k