आज खुलेगा पट, होगी कालरात्रि की पूजा
![]()
हाजीपुर । शहर में जगह-जगह दुर्गा पूजा की तैयारी में पूजा समितियों के सदस्य और भक्तजन पूरे मनोयोग से मंगलवार की देर रात तक जुटे रहे । बुधवार को सप्तमी पूजन और देवी प्रतिमाओं में नेत्र संस्कार के बाद कर पूजा-पंडालों में मां दुर्गे का पट खुलेगा. इसी के साथ दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। दुर्गापूजा उत्सव की परवान चढ़ती तैयारियों के बीच मंगलवार को दुर्गा सप्तशती के श्लोकों, वैदिक मंत्रों और शंख ध्वनियों से शहर के चौक- चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक गुंजायमान रहे. शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की उपासना की गयी. शहर के कौनहारा घाट, नखास चौक, मस्जिद चौक, थाना चौक, रामजीवन चौक, हथसारगंज, बागमती, स्टेशन चौक, पासवान चौक, जडुआ, चौहट्टा समेत अन्य जगहों पर पूजा-पंडालों, मठ-मंदिरों, जगदंबा स्थानों और आवासीय परिसरों में भक्तों ने शुद्धता और श्रद्धा के साथ मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की. शास्त्रों के अनुसार जो भक्त मां कात्यायनी की आराधना करते हैं, उन पर मां की कृपा सदैव बनी रहती है।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की मैया की मनोरम झांकी
देसरी प्रखंड हरक्षेत्र की रसलपुर हवीव चांदपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के वर्ग दो एवं तीन के छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंद माता की मनोरम झाकी प्रस्तुत की. मां दुर्गा की भूमिका वर्ग तीन की छात्रा वर्षा कुमार और बाघ की भूमिका वर्ग दो के छात्र श्याम कुमार तथा महिषासुर की भूमिका वर्ग तीन के छात्र आदित्य कुमार ने शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षक विनोंद कुमार राय ने छात्र- छात्राओं को रूप सज्जा के माध्यम से मां दुर्गा एवं महिषासुर तथा बाघ का रूप दिया.
दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उल्लास और उत्साह
दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उल्लास और उत्साह बना हुआ है। लोग शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां की उपासना-आराधना में पूरे मनोयोग से लगे हुए है। शहर के मस्जिद चौक पर छोटी दुर्गापूजा की तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां 4.30 बजे शाम को सप्तमी पूजन होगा और नेत्र संस्कार के बाद माता का पट खोल दिया जायेगा। मस्जिद चौक पर 101 वर्षों से दुर्गापूजा की परंपरा चली आ रही हैं। वहां की पूजा संस्था छोटी दुर्गापूजा समिति के नाम से जानी जाती है। शहर में सबसे पहले कौनहारा घाट पर 1835 में दुर्गा पूजा शुरू होने के बाद मस्जिद चौक पर ही 1923 से दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई ।बताते हैं कि स्थानीय व्यवसायी स्व महावीर चौधरी ने यहां पूजा की शुरुआत कर इसे छोटी दुर्गापूजा का नाम दिया। तब से आज तक परपरागत तरीके से हर साल पूजा होती है।
शहर की मुख्य सड़कों पर आज से नहीं चलेंगे वाहन
हाजीपुर। दुर्गापूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व ट्रैफिक नियंत्रण के लिए, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नौ से 12 अक्तूबर तक बदली-बदली सी दिखेगी. शाम 4 बजे से रात 12 बजे शहर की नौ सड़कों पर दोपहिया, तीन पहिया व चारपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. हालांकि स्कूली वाहन, एंबुलेंस, अत्यावश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इससे छूट दी गयी है. इस दौरान वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का परिचालन किया जायेगा. इस संबंध में हाजीपुर सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश व ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार साह ने संयुक्त आदेश जारी किया है । साथ ही ट्रैफिक इंचार्ज को प्रमुख चौक-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया है. वहीं हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दुर्गापूजा के दौरान की गयी ट्रैफिक व्यवस्था का पालन कराने के लिए चिह्नित नौ स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाने का निर्देश दिया गया है.
वैकल्पिक यातायात व्यवस्था
जिन चारपहिया, तीनपहिया एवं इससे ऊपर पहिया वाहनों को रामाशीष चौक से गांधी चौक जाना है, वे बीएसएनएल गोलंबर से अंजानपीर, रंगोली होते हुए एसडीओ रोड के तरफ से जायेंगें। जिन चारपहिया, तीन पहिया एवं इससे ऊपर पहिया वाहनों को मड़ई चौक से गांधी चौक जाना है, वे चौहट्टा चौक से सीधे दक्षिण की ओर कोनहारा रोड से होकर जायेंगें। जिन चारपहिया, तीन पहिया एवं इससे ऊपर पहिया वाहनों को अनवरपुर चौक से रामाशीष जाना है, वे गांधी चौक, लालगंज अंडरपास-अंजानपीर बीएसएनएल गोलंबर से जायेंगें।
इन सड़कों पर नोइंट्री
रामाशीष चौक पटना स्वीट्स के सामने शहर की ओर जाने वाला मार्ग
अंजानपीर से शहर हाजीपुर की ओर जाने वाले मार्ग
मड़ई चौक से सुभाष चौक जाने कले मार्ग पर
सुभाष चौक से राजेंद्र चौक जाने वाले मार्ग पर
, राजेंद्र चौक से गुदरी बजार और कचहरी रोड जाने वाले मार्ग पर
चौहट्टा से मस्जिद चौक जाने काले मार्ग पर
नसाख से मस्जिद चौक जाने वाले मार्ग पर
गांधी चौक से कचहरी रोड और अस्पताल रोड जाने वाले मार्ग पर
यादव चौक से राजेंद्र चौक से जाने वाले मार्ग पर.
कारगिल चौक से यादव चौक जाने वाले मार्ग पर


हाजीपुर । शहर में जगह-जगह दुर्गा पूजा की तैयारी में पूजा समितियों के सदस्य और भक्तजन पूरे मनोयोग से मंगलवार की देर रात तक जुटे रहे । बुधवार को सप्तमी पूजन और देवी प्रतिमाओं में नेत्र संस्कार के बाद कर पूजा-पंडालों में मां दुर्गे का पट खुलेगा. इसी के साथ दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। दुर्गापूजा उत्सव की परवान चढ़ती तैयारियों के बीच मंगलवार को दुर्गा सप्तशती के श्लोकों, वैदिक मंत्रों और शंख ध्वनियों से शहर के चौक- चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक गुंजायमान रहे. शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की उपासना की गयी. शहर के कौनहारा घाट, नखास चौक, मस्जिद चौक, थाना चौक, रामजीवन चौक, हथसारगंज, बागमती, स्टेशन चौक, पासवान चौक, जडुआ, चौहट्टा समेत अन्य जगहों पर पूजा-पंडालों, मठ-मंदिरों, जगदंबा स्थानों और आवासीय परिसरों में भक्तों ने शुद्धता और श्रद्धा के साथ मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की. शास्त्रों के अनुसार जो भक्त मां कात्यायनी की आराधना करते हैं, उन पर मां की कृपा सदैव बनी रहती है।




हाजीपुर। । जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के आवेदनों के निष्पादन हेतु एक सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। समाहरणालय परिसर में जिला राजस्व अभिलेखागार कार्यालय द्वारा एक विशेष शिविर का संचालन विगत एक महीने से किया जा रहा है, जिसमे आवेदक अपना खतियान निकलवाने हेतु आवेदन राजस्व टिकट के साथ जमा करा सकते हैं। तैयार किए गए खतियान की सच्ची प्रतिलिपि के हर पन्ने पर राजस्व टिकट आवेदक द्वारा देय है जिसके उपरांत ही अभिलेख की प्रतिलिपि को तैयार करके आवेदक को वितरित किया जाता है। इसी शिविर में आवेदक द्वारा राजस्व टिकट जमा करा देने के उपरांत तैयार हुए अभिलेख को वितरण करने की व्यवस्था की गई है। जिला राजस्व अभिलेखागार प्रभारी ह पदाधिकारी श्री प्रशांत रमानिया द्वारा इस बाबत आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि पूर्ण विवरणी के साथ ही आवेदन करें। विभाग के रमानिया द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि आवेदकों को घर बैठे ही खतियान की प्रतिलिपि पाने की सुविधा प्रदान करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल- bhuabhilekh.bihar.gov.in की भी व्यवस्था की गई है जिस पर आवेदक जन्म/जाति प्रमाण पत्र की ही भांति अपने खतियान की स्कैन की हुई अभिलेख का अवलोकन कर उसकी डिजिटल प्रमाण पत्र निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान करके डाउनलोड कर सकते हैं जिससे सुदूर आवासित रैयतों को कार्यालय आने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
वैशाली। वैशाली पहुंची पहले दिन पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या-03306 दानापुर वैशाली मेमू पैसेंजर स्पेशल सोमवार को दानापुर से 10.15 बजे खुलकर पाटलिपुत्र, दीघा ब्रिज हाल्ट, भरपुरा पहलेजा घाट, सोनपुर, हाजीपुर, घोसवर, हरौली फतेहपुर, घटारो हाल्ट, लालगंज होते हुए पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 13.00 बजे वैशाली पहुंची।
इसके लिए डीएम-एसपी ने जारी किया ज्वाइंट ऑर्डर, सादे लिबास में भी तैनात रहेगी पुलिस
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दिग्घी में रविवार को डी.एल.एड सत्र 2024-25 प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के बीच वर्ग प्रतिनिधि के चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने एक-एक करके अपने 2 वर्ष के कार्य योजना और विजन के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(Diet) , हाजीपुर विद्यार्थियों को अध्यापक प्रशिक्षण के क्षेत्र में बहुत सारे वार्षिक कार्यक्रम करवाता हैं। यह अध्यापक प्रशिक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान हैं। इस संस्थान में 200 सीटें हैं। इसकी स्थापना 1908 में हुई थी। डायट प्राचार्या श्रीमती श्रुति की उपस्थिति में वर्ग प्रतिनिधि के चुनाव में प्रत्येक सेक्शन से तीन-तीन प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागी के रूप में अपना नामांकन दर्ज करवाया।
हाजीपुर के रास्ते दानापुर-वैशाली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाया जायगा।इसके लिए एक जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायगा। गाड़ी सं. 03306 दानापुर-वैशाली मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 07.10.2024 से 31.12.2024 प्रतिदिन दानापुर से 10.15 बजे खुलकर 10.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.46 बजे दीघाब्रिज हाल्ट, 11.00 बजे भरपुरा पहलेजा घाट, 11.12 बजे सोनपुर, 11.25 बजे हाजीपुर, 11.40 बजे घोसवर, 11.52 बजे हरौली फतेहपुर, 12.04 बजे घटारो हाल्ट एवं 12.12 बजे लालगंज रूकते हुए 13.00 बजे वैशाली पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 03305 वैशाली-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 07.10.2024 से 31.12.2024 तक प्रतिदिन 13.15 बजे वैशाली से खुलकर 13.32 बजे लालगंज, 13.40 बजे घटारो हाल्ट, 13.52 बजे हरौली फतेहपुर, 14.04 बजे घोसवर, 14.15 बजे हाजीपुर, 14.30 बजे सोनपुर पहुंचेगी। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पाटलिपुत्र-हाजीपुर के रास्ते दानापुर और वैशाली के मध्य दिनांक 07.10.2024 से 31.12.2024 तक एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03306/03305 का परिचालन किया जायेगा। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन गाड़ी सं. 03231/03232 राजगीर-दानापुर-राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल के रेक द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
सोनपुर-देवरिया ( भाया वैशाली) रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हुआ
Oct 09 2024, 16:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k