श्रीराम के जैसा भ्रातृत्व प्रेम यदि हमारे जीवन में आ जाए तो मनुष्य प्रसन्नता पूर्वक रह सकते हैं: डॉ. स्वामी राघवाचार्य

अयोध्या। तीन कलश तिवारी के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथाव्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कहा कि परीक्षित सुखदेव जी से कहते हैं। प्रभु कोई ऐसी कथा श्रवण कराएं, जिससे मेरा मन और भी स्थिर हो जाए। सुखदेव महाराज पशु रूप में गज और ग्राह की कथा का श्रवण कराते हैं। गज के विपत्ति में पड़ जाने पर जब संसार का सभी साथ छूट गया। तो गज ने एक कमल पुष्प अपनी सूंड़ में लेकर प्रभु नारायण को स्मरण किया।

भगवान बैकुंठ से दौड़कर आते हैं एवं कालरुपी ग्रह का संहार करते हैं। जीव किसी भी योनि में रहे। यदि परमात्मा के प्रति उसकी अनन्य भक्ति हो जाए। तो प्रभु अपने बैकुंठ को छोड़कर जीव की रक्षा के लिए दौड़ते हुए आते हैं। वामन अवतार की कथा श्रवण कराते हुए महाराज श्री ने कहा राजा बलि ने तो केवल लौकिक संपत्ति का दान प्रभु के लिए किया। लेकिन अकारण निधि करुणा वरनालय भगवान श्रीमन्नारायण प्रभु ने अपने को ही राजा बलि के द्वारपाल के रूप में समर्पित कर दिया। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य को मानवता की शिक्षा देने के लिए प्रभु मानव रूप में इस धरा पर आते हैं भगवान श्रीराम के जैसा भ्रातृत्व प्रेम यदि हमारे जीवन में आ जाए तो इस घोर कलयुग में भी हम मनुष्य प्रसन्नता पूर्वक रह सकते हैं।

भक्तजनों की रक्षा के लिए और दुष्टों के विनाश के लिए धर्म की स्थापना हेतु भगवान इस धराधाम में रामकृष्ण आदि रूपों में अवतरित होते हैं । कथा शुभारंभ के पहले पंडित शिवेश्वरपति त्रिपाठी, पंडित श्रीशपति त्रिपाठी, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। कथा के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तजन श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे थे। आए हुए अतिथियों का स्वागत रूद्रेश त्रिपाठी ने किया।

स्वामी श्री भगवदाचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक एवं पौराणिक रामलीला का पंचम दिवस

अयोध्या। भगवान की आरती के साथ स्वामी श्री भगवदाचार्य स्मारक सदन में ऐतिहासिक एवं पौराणिक रामलीला का पंचम दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संत श्री तुलसीदास रामलीला न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष महंत जनमेजय शरण महाराज ने किया।

इस अवसर पर महामंत्री संजय दास जी महाराज, कोषाध्यक्ष भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज, उपाध्यक्ष नागा राम लखन दास महाराज, महंत जनार्दन दास महाराज, महंत शशिकांत दास महाराज, बाबा बलराम दास महाराज, महंत छविराम दास महाराज, जयमंगल दास , मणिराम दास , राजन दास, नारायण मिश्रा , अभिषेक दास , और उमा दास सहित अनेक संत और महंत उपस्थित रहे।इस रामलीला में भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति और प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संतगणों ने रामलीला की महिमा को रेखांकित किया और इसे भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया।

जैविक खाद के प्रचार प्रसार वाहन को जिला कृषि अधिकारी ने किया रवाना

अयोध्या। भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम - प्रणाम और नैनौ के प्रचार प्रसार के कार्यक्रम को जिला कृषि अधिकारी अयोध्या ओम प्रकाश मिश्र के निर्देशन पर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड कंपनी के द्वारा नैनो यूरिया और जैविक खाद के उपयोग के प्रचार प्रसार के लिए जनपद के सभी विकास खंडों में कृषि संबंधित सभी जानकारी को किसान भाइयों तक पहुँचाने के लिए संचालित प्रचार वाहन को विकास भवन से जिला कृषि अधिकारी श्री ओम प्रकाश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किय।

उक्त अवसर पर कंपनी के अधिकारी ने नैनो यूरिया और जैवक खाद के प्रचार वाहन को हर विकास खंड में किसान भाइयों तक भेजकर उसके उद्देश्य के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यूरिया के वैकल्पिक उर्वरक नैनो यूरिया और जैविक खाद के फसल में उपयोग करने से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग मिलेगा और परिवहन व्यय कम होगा और कम लागत में उत्पादन अधिक होगा और किसान भाइयों के आय में वृद्धि होगी । इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अयोध्या श्री ओम प्रकाश मिश्र जी ने बताया कि यह प्रचार वाहन आज 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक हर विकास खंड में जाकर किसान भाइयो को जागरूक करेगा । इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र जी के साथ हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के कंपनी प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी भी मौजूद रहे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

अयोध्या। विशेष सदस्यता अभियान के तहत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी तथा महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में कैम्प लगाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पांच सौ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आयोजन स्थल पर पूर्व सांसद का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक राष्ट्रवादी विचार धारा की पार्टी है। देश हित प्रथम के साथ अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। केन्द्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उसके सफल क्रियान्वयन से लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार आने के बाद हुए बदलावों को जनता ने स्वंय महसूस किया है।

इस दौरान डा अरविंद सिंह, विनोद कुमार, प्रवीण सिंह, गजेन्द्र सिंह, माता बदल सिंह, जगदीश दूबे, नन्हें सिंह, दीपक पाठक, अखण्ड प्रताप सिंह, आकाश सिंह, अंकुर निषाद, रवि सोनकर, जितेन्द्र निषाद, शिव नारायन, श्याम लाल निषाद, हेमंत निषाद सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्यक्तित्व के व्यक्ति पुस्तक का हुआ विमोचन, देश दिग्गज पत्रकारों का राम नगरी में हुआ जमावड़ा

अयोध्या। व्यक्तित्व के व्यक्ति पुस्तक का विमोचन सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुआ संपन्न। सभा की अध्यक्षता देश के नंबर वन चैनल ळश्9 भारतवर्ष के निदेशक हेमंत शर्मा ने की ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार लेखक राज खन्ना जी, मुख्य वक्त अरविंद कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार और लेखक दिल्ली तथा पुस्तक के संपादक विवेकानंद पाण्डेय के गरिमामई उपस्थिति संपन्न हुई। व्यक्तित्व के व्यक्ति अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार त्रियुगी नारायण तिवारी के पत्रकारिता जगत में पांच दशक संपन्न होने की उपलक्ष में की गई। इस अवसर पर 90 के दशक के वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति दर्ज की गई।

विसर्जन स्थल पर हुआ पूजन

अयोध्या। दुगार्पूजा महोत्सव के कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में निर्मलीकुंड में विसर्जन के साथ ही नगर के सबसे बड़े पर्व का समापन होता है। विसर्जन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो इसके प्रार्थना के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के घाट निर्माण प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने निर्मलीकुण्ड पर मां सरयू और विसर्जन घाट की विधिवत पूजा अर्चना किया गया। मां सरयू माता सरयू का दुग्धाभिषेक करके उनको चुनरी अर्पित किया गया और आरती उतारी गई। पूजन कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि घाट पूजन का भाव यह भी होता है कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके घाट निर्माण और प्रतिमा विसर्जन के लिए सरयू माता की अनुमति ली जाती है। जिससे विसर्जन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो।

श्री जायसवाल ने बताया कि इस बार प्रशासन से 150 मीटर लंबे प्लेटफार्म की मांग की गई है जिससे विसर्जन कार्यक्रम शीघ्रता से संपन्न हो सके।पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश मिश्रा सिंचाई विभाग के ए ई मानवेंद्र सिंह,राजनरायण तिवारी,संजय शुक्ला के साथ केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, पुलिस समन्वयक जे एन चतुवेर्दी, विद्युत समन्वयक सुप्रीत कपूर, सह घाट निर्माण प्रभारी रंजीत शर्मा, विनय प्रकाश तिवारी,बजरंगी साहू,अखिलेश पाठक,दीपक गौतम,रवींद्र यादव,अखिल यादव सहित दुपहिया क्लब के सुमित साहू, प्रदीप यादव, राकेश तिवारी, शिव पांडे, विनोद कनौजिया,आशीष तिवारी, सुनील कृष्ण गौतम, गौतम यादव, शशि प्रकाश मिश्रा, राजू शुक्ला, अरुण मिश्रा, मदन सिंह, तिलक राम मौर्य, संस्कार श्रीवास्तव, महादेव आदि लोग उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक होगा मंडलीय धरना - राम अनुज तिवारी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष संजीव चतुवेर्दी की अध्यक्षता में सिविल लाइन में रविवार को हुई। जिसका संचालन जिला मंत्री आलोक तिवारी ने किया। धरने में बतौर मुख्य अतिथि रुप में शरिक हुए मंडलीय अध्यक्ष राम अनुज तिवारी ने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर को आयोजित मंडलीय धरना ऐतिहासिक होगा।

प्रदेश नेतृत्व की आवाहन पर आयोजित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित इस धरने में अयोध्या तथा देवीपाटन दोनों मंडलों के हजारों शिक्षक शामिल होंगे। धरने को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी प्रदेश गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी,महामंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह ,पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्रा पूर्व एमएलसी पूर्व एमएलसी सुभाष शर्मा सहित कई प्रदेश के नेता धरने में शिरकत करेंगे।धरने की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव चतुवेर्दी ने कहा कि जिले के सभी इकाई व मंत्रियों से अनुरोध है कि वह आगामी 9 अक्टूबर को इकाइयों को बंद कराकर के एक दिन का अवकाश लेकर धरने में पहुंचे।

धरने का संचालन करते हुए जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा कि प्रदेश के नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित इस धरने में प्रदेश स्तर की मांगों के साथ-साथ मंडल व जिले के शिक्षकों की भी समस्याओं को लेकर यह धरना आयोजित किया जा रहा है इसलिए जिले के शाखा और मंत्री अपनी-अपने इकाई की समस्याओं को एक दिन पूर्व 8 अक्टूबर तक संगठन को सुपुर्द कर दे। जिससे धरने के दिन शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराया जा सके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी,प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री राम प्रिया शरण सिंह, सत्य प्रकाश, अतुल मिश्रा,प्रेमजी आनंद,डॉक्टर रंजीत वर्मा, महेंद्र पाल, हरिनारायण ओझा, विनीत मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हुई बैठक

अयोध्या। पूरा बाजार में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक गीता मौर्या की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यरूप से शहीद भगतसिंह स्मृति न्यास के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी भी मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नही है।हरजगह पर महिलाएं पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है और अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है।धूप ,बरसात व गर्मी हमेशा महिलाएं अपने काम के प्रति जिम्मेदार होती है। लेकिन आज उनके सुरक्षा,अधिकार व विकास के बारे में कोई ठोस योजना सरकार नही बना पाए रही है।और जो व्यवस्था भी उसको सम्बंधित कर्मचारी उन तक पहुचने नही दे रहे है।इसलिए आज जरूरत है अपने हक,सुरक्षा व अधिकार के लिए महिलाओं को संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा।

बैठक में 13 सदस्यीय आंगनवाड़ी संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति के गीता मौर्या व शीला सिंह को सयोजक चुना गया।शशी तिवारी,सावित्री पांडेय को सहसंयोजक चुना गया। सदस्यगण मे शकुन्तला तिवारी,सुनीता पाण्डे,मालती यादव,आशा वर्मा,रेनू सिंह, सुनीता यादव,ललिता मिश्रा व माया देवी को सदस्य चुना गया। बैठक का संचालन कर रही कार्यकत्रीव मोर्चा की सयोजिका गीता मौर्या ने कहा कि हम सभी आंगनवाड़ी बहने अपने काम को पूरी शिद्दत के साथ कर रही है।हम लोगो को काम करने के लिए मोबाइल दिया गया लेकिन वह मोबाइल किसी का एक महीना किसी डेढ़ महीने चलकर खराब हो गया।

इसकी जानकारी सीडीपीओ पूरा को देने के बाद भी न बदला गया और न ही ठीक कराया गया जिससे काम प्रभावित हो रहा है।अधिकारी कहते है ऊपर से आ नही रहा है तुम लोग मोबाइल खरीदकर करो,सभी महिलाओं पर दबाब बनाया जा रहा है।साथ साथ मानसिक शोषण किया जा रहा है।और बताया जाता है कि समान आने वाला है करीब सालभर हो गया।मानेदय, सहित तमाम मुद्दे पर बैठक में चर्चा किया गया। इसलिए अब सभी कार्यकर्ती बहने अपनी मांगों को लेकर जल्द ही ब्लाक पर सीडीपीओ महोदय को मांग पत्र सौप कर समस्याओं के निराकरण की मांग करेंगी। समाधान न होने पर उच्च अधिकारियों से भी मिलकर अपनी समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र देकर त्वरित निराकरण की मांग करेगी ताकि सुचारू रूप से कार्यक्रम चलता रहे और जनता को उसका लाभ मिलता रहे। बैठक में दर्जनों महिलाओं ने भागेदारी करते हुए शपथ लिया कि सपने अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए सभी बहने तैयार है।