राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ से जुड़ा अशोक राजपथ, अब महज 8 मिनट मिनट में तय होने लगा 30 मिनट का सफर
डेस्क ; राजधानी पटनावासियों को जाम के झाम से बड़ी राहत मिली है। जेपी गंगा पथ के अशोक राजपथ से जुड़ते ही आधे घंटे का सफर आठ मिनट में तय होने लगा है। इसके साथ ही अशोक राजपथ पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो गया है। अशोक राजपथ पर लगनेवाले भयंकर जाम से लोगों को राहत मिली। वहीं एलसीटी घाट और गायघाट के समीप से गलत दिशा में आवागमन बंद हो गया।
![]()
कृष्णाघाट एप्रोच पथ के चालू होते ही तीन दिशाओं में गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। लोगों को यू-टर्न लेने में सुविधा हुई। कृष्णाघाट एप्रोच से पटना विवि के समीप से अशोक राजपथ का जुड़ाव जेपी गंगा पथ से हो गया। अप रैंप का निर्माण गायघाट स्थित न्यायिक प्रशिक्षण संस्थान के समीप किया गया है। गायघाट की तरफ जाने वाले वाहन कृष्णाघाट एप्रोच पथ के दाएं से यू-टर्न लेकर गायघाट को जा सकेंगे।
कृष्णाघाट एप्रोच चालू होते ही लगी भीड़
कृष्णाघाट एप्रोच पथ चालू होते ही पटना विश्वविद्यालय से जेपी गंगा पथ के बीच बनी सड़क को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। अशोक राजपथ से आवागमन करने वालों में से ज्यादातर लोग कृष्णाघाट से जेपी गंगा पथ का उपयोग करने लगे। इस कारण अशोक राजपथ से ट्रैफिक का दबाव कम हो गया था। लोग घूमने के उद्देश्य से भी इस पथ उपयोग कर रहे थे। रोजाना जाम झेलनेवाले लोग राहत महसूस कर रहे थे।
तीन दिशाओं में शुरू हुआ आवागमन, यूटर्न लेने में लोगों को हो रही सुविधा
दीघा की तरफ से आने वाले वाहन पीएमसीएच के आगे पश्चिम में बने कृष्णाघाट एप्रोच पथ से अशोक राजपथ या यू-टर्न लेकर पीएमसीएच और दीघा की तरफ जाने लगे हैं। गायघाट की तरफ से आने वाले वाहन पूरब में बने कृष्णाघाट एप्रोच पथ से अशोक राजपथ या यू-टर्न लेकर पुन गायघाट की तरफ जा रहे हैं, जबकि अशोक राजपथ से दीघा की तरफ जाने वाले वाहन कृष्णाघाट एप्रोच पथ के बाएं से पीएमसीएच वाले यू-टर्न होते हुए दीघा की तरफ जा सकते हैं।
वहीं गायघाट के समीप वाला अप रैंप भी गुरुवार को चालू हो गया। इसके चालू होते ही गायघाट से गांधी मैदान और दीघा की तरफ जाने वाले लोगों को सुविधा हो रही है। पहले दीदारगंज से गायघाट आने वाले डाउन रैंप के सहारे ही गलत दिशा का इस्तेमाल कर दीघा और गांधी मैदान की तरफ जा रहे थे।











Oct 04 2024, 10:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.6k