बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 5 गंभीर रुप से घायल
डेस्क : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के जनकपुर में नेशनल हाइवे-28 पर आज बुधवार दोपहर कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वही ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। वहीं 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिनमे कार और ऑटो के चालक के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। फिलहाल जख्मी लोगों का दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी की ओर से दलसिंहसराय की ओर ऑटो और दलसिंहसराय से मुसरीघरारी की ओर कार आ रही थी। जनकपुर में एनएच 28 पर ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना ऑटो पर सवार एक महिला और पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार व ऑटो के चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगो ने इसकी सूचना उजियारपुर थाने को दी। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को आननफानन में इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।










Oct 02 2024, 19:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
48.7k